Wednesday , 4 February 2026
Breaking News

Honda WN7 EV Bike Debut at EICMA 2025: 50kW Power Like 600cc Petrol, 140km Range & Expected ₹10-12 Lakh India Price | होंडा की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल WN7 रिवील: 600CC इंजन के बराबर पावरफुल ईवी फुल चार्ज में 140km चलेगी, कार की तरह पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन


  • Hindi News
  • Tech auto
  • Honda WN7 EV Bike Debut At EICMA 2025: 50kW Power Like 600cc Petrol, 140km Range & Expected ₹10 12 Lakh India Price

नई दिल्ली4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

जापानी टू-व्हीलर कंपनी होंडा ने आज (6 नवंबर) इटली के मिलान में चल रहे मोटर शो ECIMA-2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइल WN7 फुल स्पेसिफिकेशंस के साथ रिवील कर दी है। कंपनी का दावा है कि ईवी 600cc पेट्रोल बाइक के बराबर पावरफुल है और फुल चार्ज में 140km चलेगी।

इलेक्ट्रिक बाइक में कार की तरह पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन दिया गया है। इससे पहले कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक को एक्मा मोटरशो में यूरोपियन मार्केट के लिए पेश किया था, जहां 130km की रेंज के साथ इसकी कीमत 12,999 यूरो यानी करीब 15.56 लाख रुपए बताई गई थी।

कंपनी इलेक्ट्रिक बाइक को भारत में लॉन्च करने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। भारत में इस बाइक को 10-12 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। ई-बाइक का प्रोडक्शन जापान के कुमामोटो फैक्ट्री में होगा और ग्लोबल मार्केट्स में धीरे-धीरे लॉन्च होगा।

WN7 में क्या खास है?

नई इलेक्ट्रिक बाइक EICMA-2024 में दिखाए गए कॉन्सेप्ट मॉडल से इंस्पायर्ड है और डिजाइन भी वैसा ही मिनिमलिस्टिक और नेकेड स्टाइल का है। ओवर ऑल डिजाइन स्लिम और फ्यूचरिस्टिक है। बाइक ग्लॉस ब्लैक के साथ 3 कलर- कॉपर एक्सेंट्स, मैट ब्लैक और ग्रे ऑप्शन के साथ आती है। इसका वजन 217kg है।

परफॉर्मेंस: 140km रेंज के साथ 15hp पावर

होंडा का कहना है कि ये बाइक को ‘फन सेगमेंट’ के लिए बनाया गया है, यानी कंपनी का फोकस राइडिंग को मजेदार बनाने पर है। इलेक्ट्रिक बाइक परफॉर्मेंस के मामले में 600cc वाली पेट्रोल बाइक से मैच करती है और टॉर्क में तो 1000cc वाली बाइक को टक्कर देती है।

  • परफॉर्मेंस के लिए ई-बाइक में वॉटर-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो इंटीग्रेटेड इन्वर्टर के साथ आती है। ये 50kW (67bhp) की पावर और 100Nm का टॉर्क जनरेट करती है। ये बेल्ट-ड्राइव सिस्टम के साथ रियर व्हील को पावर देती है।
  • मोटर को पावर देने के लिए बाइक में CCS2 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9.3kWh की लिथियम-आयन की फिक्स्ड बैटरी पैक दिया गया है। रेंज की बात करें तो ये फुल चार्ज पर 140km तक चलेगी।
  • बाइक फास्ट CCS2 चार्जर से सिर्फ 30 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो सकती है। वहीं, 6kVA वॉल-बॉक्स होम चार्जर से 3 घंटे से कम समय में फुल चार्ज हो सकती है।

फीचर्स: 5-इंच की TFT स्क्रीन और LED लाइटिंग

होंडा WN7 में 5-इंच की TFT स्क्रीन दी गई है, जो होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी के साथ – नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट और EV स्पेसिफिक मेन्यूज जैसे फीचर्स से लैस है।

ईवी में ऑल-LED लाइटिंग दी गई है। इसके फ्रंट में डुअल पॉड हेडलाइट और हॉरिजॉन्टल DRL शामिल है।

कंफर्ट राइडिंग के लिए ईवी के फ्रंट में USD फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक एब्जॉर्वर दिए गए हैं। वहीं, ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक्स और रियर सिंगल डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

फरवरी में 14 से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च होंगे:सैमसंग प्रीमियम गैलेक्सी S26 सीरीज लाएगी; वीवो, रियलमी और पोको जैसे ब्रांड भी पेश करेंगे फोन

स्मार्टफोन लवर्स के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होने वाला है। इस महीने सैमसंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *