Saturday , 14 March 2026

Haryana Shooter Manu Bhaker Joins IIM Rohtak | PG Diploma | Sports Management | रोहतक IIM की स्टूडेंट बनीं ओलिंपियन शूटर मनु भाकर: स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा करेंगी; पिता बोले- बेटी ने ही फील्ड तय किया – Panchkula News


मनु भाकर ने आईआईएम रोहतक में पीजी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लिया है। – फाइल फोटो।

ओलिंपिक और शूटिंग वर्ल्ड कप में इतिहास रचने वाली हरियाणवी शूटर मनु भाकर अब रोहतक में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) की स्टूडेंट बन गई हैं। मनु भाकर का एडमिशन प्रोसेस पूरा हो गया है।खास बात यह है कि मनु भाकर ने आगे की स्टडी के लिए कोर्स भी स्पो

.

मनु मूल रूप से झज्जर जिले के गोरिया गांव की रहने वाली हैं। उनकी स्कूली शिक्षा झज्जर के यूनिवर्सल स्कूल से हुई है। यह स्कूल उनके चाचा संचालित करते हैं। इसके बाद मनु ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन किया। उसके बाद चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुशन किया है।

मनु ने 2024 के पेरिस ओलिंपिक में निशानेबाजी में डबल ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे। 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया था। वर्तमान में मनु का फोकस शूटिंग वर्ल्ड कप पर है, जो 2027-28 में भारत में ही होगा। वह इसकी तैयारी में जुटी हुई हैं।

मनु की पढ़ाई को लेकर परिवार के लोगों ने क्या कहा जानिए…

  • पिता बोले- मनु पढ़ाई से रिलेटेड फैसले खुद करती हैं: मनु भाकर के पिता रामकिशन भाकर ने बताया कि मनु का अपनी पढ़ाई पूरी करने हमेशा से मन रहा है। स्पोर्ट्स के साथ उसने कभी अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी। ये एक अच्छी बात है कि मनु ने आगे की पढ़ाई के लिए स्पोर्टस मैनेजमेंट बिजनेस कोर्स ही चुना है। पढ़ाई को लेकर हमने भी हमेशा मनु की चॉइस को माना है। उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी का LSR कॉलेज इसलिए चुना था, ताकि वहां पर किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। वह एक महिला कॉलेज है। मनु ने अपनी मास्टर डिग्री के लिए भी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सब्जेक्ट अपनी भी अपनी इच्छा से ही चुना था।
  • मां बोलीं- मनु पर किसी तरह का कोई प्रेशर नहीं: मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा कि भगवान ऐसी बेटी सबको दे। आज बेटी ने देश का सिर फख्र से ऊंचा किया है। हमने कभी मनु पर किसी प्रकार का प्रेशर नहीं बनाया और मनु ने भी हमेशा सही रास्ता ही चुना है। फिलहाल मनु अपनी प्रैक्टिस पर ही ध्यान दे रही है। मनु ने स्पोर्ट्स में ही अपनी पढ़ाई को जारी रखने का मन बनाया है।
  • भाई बोले- देशभर की यूनिवर्सिटी के बाद रोहतक चुना: मनु के भाई अखिल भाकर फिलहाल दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बहन मनु ने अपनी मास्टर डिग्री के बाद अब आगे की पढ़ाई जारी रखने का मन बनाया है। मनु ने इस कोर्स के लिए देशभर की यूनिवर्सिटी से जानकारी जुटाने के बाद ही रोहतक IIM को चुना है। रोहतक के अलावा इस कोर्स की जानकारी कहीं ओर से नहीं मिली।
  • शूटिंग वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही मनु: मां सुमेधा ने बताया कि वर्तमान में मनु भविष्य में होने वाले शूटिंग वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है। साल 2027-28 में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप और जूनियर निशानेबाजी वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी भारत करेगा। दोनों निशानेबाजी स्पर्धाओं का आयोजन स्थल नई दिल्ली होगा। राइफल, पिस्टल और शॉट-गन खेलों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

टेस्ट कम इंटरव्यू के बाद हुआ चयन मनु ने आईआईएम में एडमिशन लेने के लिए 2 नवंबर को अप्लाई किया था। इसके बाद 16 नवंबर को उनका टेस्ट कम इंटरव्यू हुआ। जिसके बाद ही पीडी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में उनका चयन हुआ है। इस टेस्ट में स्पोर्ट्स एप्टीट्यूड, वर्बल व क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग के सवाल पूछे गए। टेस्ट के बाद 1 दिसंबर को उन्होंने एडमिशन प्रक्रिया पूरी की। आईआईएम रोहतक में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट का इस बार सातवां बैच हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 जनवरी 2025 को मनु भाकर को दिल्ली में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 जनवरी 2025 को मनु भाकर को दिल्ली में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था।



Source link
Tiwari Aka

Check Also

Kuldeep Yadav Wedding Updates: Yuzvendra Chahal Reaches Mussoorie

कुलदीप यादव की शाही शादी के लिए युजवेंद्र चहल मसूरी पहुंचे।कुलदीप यादव की शाही शादी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *