Monday , 9 March 2026

Haryana BJP Leader Stuck in Dubai Return punchkula Sees Missiles During War


दुबई से लौटने के बाद पंचकूला में अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए भाजपा नेता।

हरियाणा के भाजपा नेता 10 दिन तक पत्नी के साथ दुबई में फंसे रहने के बाद आखिरकार भारत लौट आए। BJP नेता वहां छुट्टियां मनाने गए थे, लेकिन तभी ईरान-इजराइल युद्ध शुरू हो गया और दुबई में मिसाइलें बरसने लगीं। अब स्वदेश वापसी हुई तो BJP के कई लीडर्स ने उनका

.

पंचकूला में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता ने बताया कि वो पत्नी के साथ 23 फरवरी को दुबई घूमने गए थे। 28 फरवरी को जब लौट रहे थे तभी 2 मिसाइलें हवा में टकराई और आग का गुब्बार दूर तक दिखा। अचानक मोबाइल पर अलर्ट मैसेज भी आया तो ड्राइवर ने वापस होटल का रूख कर लिया।

इरान के हमले के बाद दुबई में हालात बिगड़ गए। वहां खाने और दवाई तक के लाले पड़ गए। कीमतें आसमान छूने लगीं। इसके बाद दुबई के एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ तो उनकी वापसी टल गई। यहां तक की उन्हें वापसी की टिकट 10 गुना महंगे रेट में करीब डेढ़ लाख रुपए में मिली।

दुबई से लौटने पर विशाल सेठ को मिठाई खिलाते हुए पंचकूला BJP जिलाध्यक्ष अजय मित्तल।

दुबई से लौटने पर विशाल सेठ को मिठाई खिलाते हुए पंचकूला BJP जिलाध्यक्ष अजय मित्तल।

BJP नेता ने बताए दुबई के हालात और अपनी परेशानी…

  • पंचकूला से गए थे दुबईः दरअसल, पंचकूला के पूर्व BJP जिलाध्यक्ष विशाल सेठ अपनी पत्नी के साथ 23 फरवरी को दुबई घूमने गए थे। जैसे ही वो 28 फरवरी को वापसी आ रहे थे ईरान-इजरायल में जंग छिड़ गई।
  • 28 फरवरी को ही हमले हो गएः टैक्सी में बैठते ही हवा में मिसाइल अटैक हुआ। ये ईरान की मिसाइल थी, जिसे दुबई के एंटी मिसाइल सिस्टम ने इंटरसेप्ट करते हुए हवा में खत्म कर दिया। इसके बाद ईरान ने लगातार अपने हमले तेज करत दिए।
  • होटलों पर गिरने लगी मिसाइल : दुबई में ईरान के द्वारा अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया जा रहा था। जिसके चलते अमेरिका ने अपने सैनिक होटलों में शिफ्ट कर दिए। उसके बाद होटलों पर भी मिसाइल गिरने लगी। इससे भय का माहौल बन गया कि पता नहीं कब मिसाइल आ जाए। इसी डर में वे शारजहां शिफ्ट हो गए।
  • दवा खत्म हुई तो बढ़ी दिक्कत: विशाल सेठ ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत दवा की हुई। पति-पत्नी दोनों की दवाएं चल रही हैं, वे एक सप्ताह के हिसाब से दवा लेकर गए थे। लेकिन एक सप्ताह अधिक लगने के कारण उन्हें दवाई की कमी आ पड़ी। उन्हें इंडिया में बैठे अपने जानकार डॉक्टरों की मदद लेनी पड़ी।
  • ठहरने व खाने की दिक्कतें : विशाल सेठ के अनुसार वहां पर ठहरने के लिए हर रोज 15 से 20 हजार रुपए खर्च हो रहे थे। वहीं खाने की बड़ी दिक्कत उन्हें आई। क्योंकि रमजान का महीना चल रहा है। वहां पर शाम 5 बजे तक कोई होटल में खाना नहीं मिलता था। वो खाने के लिए काफी परेशान हुए।
  • बड़ी मुश्किल से मिली फ्लाइट: वहां पर बड़ी संख्या में लोग फंस हुए हैं और फ्लाइट बहुत कम हैं। उन्हें भी मुंबई की फ्लाइट की बड़ी मुश्किल से टिकट मिली। वहीं, वॉर जोन से बाहर तक छोड़ने के लिए फाइटर जेट साथ आते हैं।
  • बुर्ज खलीफा पर अटैक को गलत बतायाः फ्लाइट में करीब 250 लोग उनके साथ मुंबई पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर बुर्ज खलीफा पर अटैक की खबरों का उन्होंने खंडन किया। विशाल सेठ ने कहा कि वहां कुछ होटल्स पर जरूर हमले हुए, लेकिन बुर्ज खलीफा पर नहीं।

ईरान-इजराइल जंग के बारे में जानिए…

दरअसल, 28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के कई सैन्य ठिकानों, मिसाइल सिस्टम और रणनीतिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इस ऑपरेशन को इजराइल ने अपनी सुरक्षा के लिए प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक बताया। इन हमलों में तेहरान सहित कई शहरों में विस्फोट हुए और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई।

अमेरिका ने मध्य-पूर्व में बने अपने सैन्य बेसों की मदद से ईरान में हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए और कई खाड़ी देशों के इलाकों में भी तनाव फैल गया। दोनों तरफ से अभी तक हवाई हमले जारी हैं।

——————-

ईरान-इजराइल जंग में फंसे हरियाणा के 2 भाई:कतर में समंदर से ऑयल निकालने का काम, मिसाइलें उड़ती देखीं; बोले- सामने ही अमेरिकी बेस, डर लग रहा

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चार दिन से चल रही जंग में हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले दो भाई अमित मलिक और अनिल मलिक भी फंस गए है। दोनों भाई कतर में समंदर के बीच ऑयल रिंग पर काम करते है। ऑयल रिग से समंदर के 18 हजार फीट नीचे से गैस और ऑयल निकाला जाता है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link
Tiwari Aka

Check Also

Ludhiana Sex Racket Reporter Threat

लुधियाना में नाइजीरियन युवतियों के सेक्स रैकेट का खुलासा किया था।लुधियाना में नाइजीरियन युवतियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *