





मुंबई9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हार्दिक की गर्लफ्रेंड महीका मॉडल और एक्ट्रेस हैं।
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मंगलवार शाम अपनी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा के साथ कई फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। वीडियो में दोनों एक साथ हनुमान जी की पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक और महीका ने यह पूजा पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ की।
पूजा के दौरान हार्दिक पंड्या ने मरून कुर्ता और धोती पहन रखी थी, जबकि महीका शर्मा सलवार-कुर्ते में नजर आईं। हार्दिक और महीका ने विधि-विधान से हवन भी किया। पूजा के दौरान दोनों ने हाथ जोड़कर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
हार्दिक की ओर से साझा किए गए एक अन्य वीडियो में वह और महीका ट्रेडिशनल आउटफिट में पोज देते दिखे। इसी वीडियो में हार्दिक, महीका के गाल पर किस करते हुए भी नजर आते हैं।
हार्दिक एशिया कप में 26 सितंबर को श्रीलंका के साथ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। तब से वे टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा पूजा करते हुए।

गर्लफ्रेंड महीका के गाल पर किस करते हार्दिक पंड्या।
पहले भी साझा किए थे रोमांटिक वैकेशन वीडियो कुछ दिन पहले भी हार्दिक ने महीका के साथ रोमांटिक वैकेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। इनमें एक वीडियो में हार्दिक अपनी लैंबॉर्गिनी कार धोते हुए दिखे थे, जबकि पास में खड़ी महीका मस्ती करते हुए पाइप से पानी डाल रही थीं। दोनों इस दौरान हंसते-खिलखिलाते नजर आ रहे थे।
इसी पोस्ट में हार्दिक ने महीका के साथ समंदर किनारे छुट्टियां बिताते हुए तस्वीरें भी साझा की थीं, जिनमें दोनों एक-दूसरे गले मिलते दिखाई दिए थे। इसके अलावा उन्होंने लॉन्ग ड्राइव, क्रायोथैरेपी सेशन, गोलगप्पे खाते हुए और अपने पालतू कुत्तों के साथ मस्ती करते हुए कई पोस्ट की थीं।

हार्दिक अपनी लैंबॉर्गिनी कार धोते हुए दिखे, जबकि पास में खड़ी महीका पाइप से गाड़ी पर पानी डाल रही थीं।
2024 में नताशा स्टेनकोविच से हुआ तलाक हार्दिक पंड्या ने साल 2024 में सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविच से तलाक लिया था। दोनों की मुलाकात 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान हुई थी, जिसके बाद उन्होंने उसी साल गुपचुप शादी कर ली। 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया। अब हार्दिक और नताशा मिलकर अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश कर रहे हैं।
एशिया कप में चोट लगी, साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से वापसी संभव भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी। चयनकर्ताओं ने अभी टीम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि हार्दिक पंड्या इसी सीरीज के जरिए टीम इंडिया में वापसी करेंगे।
हार्दिक एशिया कप के सुपर-फोर मैच में श्रीलंका के खिलाफ चोटिल हो गए थे। उनकी बाईं जांघ में चोट लगने के कारण वे पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल नहीं खेल सके। उस मैच में उन्होंने 3 गेंदों पर 2 रन बनाए और गेंदबाजी में 1 विकेट लिया था, लेकिन बीच मैच में उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

—————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
भारत एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में पहुंचा: ओमान को 6 विकेट से हराया; हर्ष दुबे ने फिफ्टी लगाई, एक विकेट भी लिया

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत दूसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गया। टीम ने दोहा स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ओमान को 6 विकेट से हरा दिया। हर्ष दुबे ने नाबाद फिफ्टी लगाने के साथ एक विकेट भी लिया। पूरी खबर
Source link