







- Hindi News
- Sports
- Cricket
- G Kamalini ; India Sri Lanka Women Cricket Match Update | 5th T20 LIVE Cricket Score Smriti Mandhana Richa Ghosh Jemimah Rodrigues
तिरुवनंतपुरम2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक छोर से पारी संभल रखी है। (फोटो- BCCI)
भारतीय महिला टीम ने टी-20 सीरीज के 5वें मैच में श्रीलंका को 176 रन का टारगेट दिया है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 43 बॉल पर 68 रनों की पारी खेली। वहीं, अरुंधति रेड्डी ने 11 गेंद पर 27 रन बनाए। अमनजोत कौर ने 21 रनों का योगदान दिया। शेष भारतीय बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकीं। श्रीलंकाई टीम की ओर से कप्तान चमारी अटापट्टू, कविषा दिलहारी और रश्मिका सेवांदी ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट निमाषा को मिला।
इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास सीरीज को 5-0 से क्लीन स्वीप करने का मौका है। टीम इंडिया ने पिछला मैच 30 रन से जीता था। फिलहाल, इंडिया सीरीज में 4-0 से आगे है।

भारतीय टीम ने चौथा टी-20 मैच 30 रनों से जीता था।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शेफाली वर्मा, जी कमलिनी, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी।
श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, कविषा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, कुशीनी नुथयांगना, रश्मिका सेवांदी, मलकी मदारा, इनोका रनवीरा, निमाषा मीपागे।
लाइव अपडेट्स
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
18वें ओवर में भारतीय टीम ने 7वां विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान कप्तान हरमनप्रीत कौर 68 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें कविषा दिलहारी ने बोल्ड कर दिया। उन्हें दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने पावरप्ले में जी कमलिनी (12 रन) को LBW किया।
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
17वें ओवर की 5वीं बॉल पर अमनजोत कौर 21 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें रश्मिका सेवांदी ने कविषा दिलहारी के हाथों कैच कराया। रश्मिका को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने हरलीन देओल (13 रन) को बोल्ड कर दिया।
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हरमन ने 35 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की।
15वें ओवर में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 35 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। हरमन ने इस ओवर में चमारी अटापट्टू की बॉल पर लगातार दो चौके लगाए। इसी ओवर में टीम इंडिया ने 100 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दीप्ति शर्मा महज 7 रन बना सकीं। (फोटो- BCCI)
11वें ओवर में भारत का 5वां विकेट गिरा। यहां पर दीप्ति शर्मा 7 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें चमारी अटापट्टू ने निमाषा मीपागे के हाथों कैच कराया। अटापट्टू ने ऋचा घोष (5 रन) का भी विकेट लिया।
53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
9वें ओवर की तीसरी बॉल पर भारत का चौथा विकेट गिरा। यहां पर ऋचा घोष 5 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें चमारी अटापट्टू ने विकेटकीपर कुशीनी नुथयांगना के हाथों कैच कराया।
59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
8वें ओवर में भारतीय टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इनोका रणवीरा के ओवर की पहली बॉल पर चौका लगाकर स्कोर 50 पार पहुंचाया। उन्होंने इस ओवर में 3 चौके लगाए।
02:02 PM30 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
7वें ओवर की पहली बॉल पर भारतीय टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया। यहां पर हरलीन देओल 13 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें रश्मिका सेवांदी ने बोल्ड कर दिया।
02:00 PM30 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम की शुरुआत मिलीजुली रही। टीम ने 6 ओवर के खेल में 40 रन बनाने में 2 विकेट गंवा दिए। डेब्यू मैच खेल रहीं जी कमलिनी 12 रन और शेफाली वर्मा 5 रन बनाकर आउट हुईं।
01:57 PM30 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पावरप्ले के आखिरी ओवर में हरलीन देओल को जीवनदान मिला। इनोका रणवीरा के ओवर की तीसरी बॉल पर मिड ऑफ पर कप्तान चमारी अटापट्टू से हरलीन का कैच ड्रॉप हो गया। यहां 11 रन पर खेल रही थीं।
01:54 PM30 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक

कविषा दिलहारी ने कमलिनी को LBW किया।
5वें ओवर में भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर डेब्यू मैच खेल रहीं जी कमलिनी 12 रन बनाकर आउट हुईं। कविषा दिलहारी की बॉल पर कमलिनी के पैड पर लगी। फील्ड अंपायर ने आउट भी दे दिया। ऐसे में कमलिनी ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला नहीं बदला।
01:39 PM30 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक

शेफाली को इमेशा दुलानी ने कैच किया।
भारत ने दूसरे ओवर की पहली बॉल पर पहला विकेट गंवाया। यहां शेफाली वर्मा 5 रन बनाकर आउट हुईं। वे मिडिल-लेग स्टंप की गुड लेंथ बॉल को लॉन्ग ऑन पर खेलना चाहती थीं, लेकिन मिस टाइम कर गईं और इमेशा दुलानी को कैच थमा बैठीं।
01:34 PM30 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने मलकी मदारा की बॉल पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। उन्होंने मलकी की दूसरी बॉल पर फ्लिक किया और बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। पहली बॉल शेफाली के पैड पर लगी, लेकिन श्रीलंकाई टीम ने रिव्यू नहीं लिया। इस ओवर से महज 5 रन आए।
01:22 PM30 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
01:06 PM30 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
इस मैच के लिए दोनों टीमों ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो-दो बदलाव किए हैं। भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना और रेणुका ठाकुर को आराम दिया गया है, जबकि तमिलनाडु की स्पिनर जी कमलिनी डेब्यू कर रही हैं। उन्हें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने डेब्यू कैप दी। स्नेह राणा की वापसी हुई है। श्रीलंकाई टीम में रणवीरा और मदारा की वापसी हुई है।
01:05 PM30 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक

टॉस का सिक्का उछालती भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर।
श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। श्रीलंका ने लगातार दूसरे मैच में टॉस जीता है। अटापट्टू ने कहा- हम चेज करना चाहेंगे। हमने इस सीरीज से बहुत कुछ सीखा है।
12:53 PM30 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक

डेब्यू कैप के साथ कमलिनी।
तमिलनाडु की स्पिनर जी कमलिनी डेब्यू कर रही हैं। उन्हें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने डेब्यू कैप दी।
12:44 PM30 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
Source link