Saturday , 21 March 2026

Former Agniveers now get 50% reservation | पूर्व अग्निवीरों को अब CAPF में 50% आरक्षण: खाने में कीड़ा मिला तो प्रिंसिपल ने कुक को गिराकर पीटा; NABARD में भर्ती समेत 3 नौकरियां


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज टॉप स्टोरी में CAPF के ग्रुप सी के सभी पदों पर पूर्व अग्निवारों को 50% रिजर्वेशन देने समेत अन्य खबरें। टॉप जॉब्स में बात NABARD में स्पेशलिस्ट भर्ती समेत 3 नौकरियों की। करेंट अफेयर्स में पीएम मोदी के असम दौरे समेत 4 खबरें।

टॉप स्टोरी

1. अब पूर्व अग्निवीरों को 50% रिजर्वेशन

19 दिसंबर को गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों यानी CAPF के ग्रुप C के पदों पर पूर्व अग्निवीरों को 50% रिजर्वेशन दिया जाएगा।

पहले ये रिजर्वेशन 10% था। इस फैसले के बाद अब BSF में कॉन्स्टेबल के 50% पद पूर्व अग्निवीरों के लिए रिजर्व होंगे।

पहला बैच 2026 में CAPF में भर्ती के लिए एलिजिबल होगा। इसमें पूर्व अग्निवीरों को बाकी कैंडिडेट्स की तरह रिटन एग्जाम देना होगा।

2. यूपी में प्रिंसिपल और मिड डे मील कुक के बीच मारपीट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और मिड डे मील बनाने वाली कुक के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये घटना खजनी ब्लॉक के हायर सेकेंडरी स्कूल की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, खाने में कीड़े मिलने की शिकायत स्टूडेंट्स ने प्रिंसिपल रीता आर्या से की थी। जब प्रिंसिपल ने कुक गुंजा देवी से इसके बारे में पूछताछ की तो विवाद बढ़ गया और दोनों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना को खंड शिक्षा अधिकारी ने बेहद शर्मनाक बताया है और जांच शुरू कर दी है।

करेंट अफेयर्स

1. पीएम मोदी दो दिनों की यात्रा पर असम पहुंचे

पीएम मोदी 20 और 21 दिसंबर को असम दौरे पर रहेंगे।

पीएम मोदी 20 और 21 दिसंबर को असम दौरे पर रहेंगे।

  • 20 दिसंबर को पीएम मोदी दो दिनों की यात्रा पर असम पहुंचे हैं।
  • उन्होंने गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देश के पहले नेचर-थीम बेस्ड टर्मिनल की बिल्डिंग का उद्घाटन किया।
  • कल वे साथ ही गुवाहाटी के शहीद स्मारक में असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
  • वे असम में ₹​​​​​15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे।

2. मलयालम सिनेमा के सीनियर एक्टर श्रीनिवासन का निधन

श्रीनिवासन ने वडक्कुनोक्कियंथ्रम और संदेशम जैसी फिल्में लिखी हैं।

श्रीनिवासन ने वडक्कुनोक्कियंथ्रम और संदेशम जैसी फिल्में लिखी हैं।

  • 20 दिसंबर को मलयालम सिनेमा के सीनियर एक्टर और राइटर श्रीनिवासन का निधन हो गया।
  • उन्होंने साल 1977 में फिल्म मणिमुझक्कम से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
  • करीब पांच दशकों के करियर में उन्होंने 225 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

3. ​​​​​​ISRO ब्लूबर्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा

पहले ये सैटेलाइट 21 दिसंबर को लॉन्च किया जाना था।

पहले ये सैटेलाइट 21 दिसंबर को लॉन्च किया जाना था।

  • 24 दिसंबर को ISRO श्रीहरिकोटा से ब्लूबर्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा।
  • इसे अमेरिका की AST स्पेस मोबाइल कंपनी ने बनाया है। इसे LVM3-M6 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा।
  • ये सैटेलाइट स्पेस से ही स्मार्टफोन से जुड़कर ब्राडबैंड इंटरनेट और कॉलिंग कर सकेगा।

4. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने डच विदेश मंत्री डेविड वैन वील से मुलाकात की

नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन (बाएं) वील गुरुवार को दिल्ली यात्रा पर आए हैं।

नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन (बाएं) वील गुरुवार को दिल्ली यात्रा पर आए हैं।

  • 19 दिसंबर को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने डच विदेश मंत्री डेविड वैन वील से नई दिल्ली में मुलाकात की।
  • इस बैठक में दोनों ने ट्रेड, डिफेंस, एग्रीकल्चर, ​हेल्थ जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
  • साथ ही दोनों नेताओं ने नोएडा में एक डच सेमीकंडक्टर कंपनी का भी दौरा किया।

टॉप जॉब्स

1. NABARD में स्पेशलिस्ट की भर्ती

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 2 साल के लिए होगी। इसे 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

2. कोल इंडिया लिमिटेड में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 125 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

3. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में भर्ती ​​​​​​​

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mazagondock.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

—————————————

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

UP TET Notification Out; BEd, DElEd Apply Now

Hindi NewsCareerUP TET Notification Out; BEd, DElEd Apply Now | Last Date April 2648 मिनट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *