






नई दिल्ली/मॉस्को8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल 5 हमलावरों ने फायरिंग की। इसके बाद बम धमाके भी किए।
रूस की राजधानी मॉस्को 22 मार्च की शाम आतंकी हमले से हिल गई। रीजन के पश्चिम में मौजूद क्रास्नोगोर्स्क एरिया के क्रोकस सिटी हॉल को आतंकवादियों ने निशाना बनाया। सेना जैसी वर्दी पहने हॉल में दाखिल हुए 5 आतंकवादियों ने वहां मौजूद लोगों पर ऑटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध गोलियां चलाईं और कई बम धमाके भी किए।
रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस ने कहा कि इस हमले में 40 लोगों की मौत हो गई। 100 से अधिक लोग घायल हुए। धमाकों के कारण हॉल में आग लग गई। मौके पर पहुंचे स्पेशल फोर्स, पुलिस, दंगा रोधी टीमों ने बेसमेंट में फंसे 100 लोगों का रेस्क्यू किया। मौके पर 70 से ज्यादा एम्बुलेंस पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
स्पेशल फोर्स हॉल में दाखिल हो गई है और ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। फिलहाल इस हमले की किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। साथ ही किसी भी आतंकी के मारे जाने या पकड़े जाने की खबर नहीं आई है। वहीं, राज्य जांचकर्ताओं ने इस आतंकवादी हमले की जांच शुरू की है।
घटना की तीन तस्वीरें…

गोलियों के आवाज सुनने ही हॉल में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

गोलीबारी की घटना के बाद हॉल में तेज धमाका हुआ और उसमें आग लग गई।

धमाके के बाद हॉल का ऊपरी हिस्सा आग की चपेट में आ गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हॉल में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस, दंगा नियंत्रण यूनिट सहित फोर्स की अलग-अलग यूनिट मौके पर तैनात हैं। हेलिकॉप्टर से हॉल के ऊपर लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रूसी अधिकारियों ने कहा कि मॉस्को के हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अन्य मॉल और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। लोगों की जांच की जा रही है।
आर्मी की वर्दी में आए हमलावर
मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया की घायलों की मदद के लिए घटनास्थल पर 70 एंबुलेंस भेजी गईं साथ ही एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि हमला उस वक्त हुआ जब हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड पिकनिक का कॉन्सर्ट चल रहा था।
आतंकवादी ऑटोमैटिक हथियारों के साथ बिल्डिंग के एंट्री गेट पर पहुंचे और गोलीबारी शुरू की। हमले में बचे एक व्यक्ति के मुताबिक, हमलावरों की दाड़ी थी। उनके पास AK सीरीज के हथियार थे। उन लोगों ने मैन गैट बंद कर दिया था और लोगों को पास से गोली मारी।
अमेरिकी दूतावास ने हमले की चेतावनी दी, पुतिन ने निंदा की
सामने आया है कि मार्च महीने की शुरुआत में रूस में मौजूद अमेरिकी दूतावास द्वारा बड़े हमले की चेतावनी दी थी। दूतावास ने कहा था कि चरमपंथी मॉस्को में म्यूजिक कॉन्सर्ट में हमला करने की साजिश रच रहे हैं। दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए रूस में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से अगले 48 घंटे तक किसी भी बड़ी सभा में नहीं जाने का कहा है।
वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अमेरिकी दूतावास के हमले की चेतावनी दिए जाने की निंदा की थी। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा कि फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं। हमले की तस्वीरें बहुत भयानक हैं।

आतंकी हमले के बाद क्रोकस सिटी हॉल के बाहर 70 से ज्यादा एंबुलेंस पहुंची।
2009 में बना था क्रोकस सिटी हॉल
क्रोकस सिटी हॉल को साल 2009 में क्रास्नोगोर्स्की में बनाया गया था। इसमें तीन अलग-अलग ऑडिटोरियम हैं। जिसमें से एक ही क्षमता 7 हजार दूसरे की क्षमता 4 हजार से अधिक लोगों की है। इसमें एक थिएटर भी है जिसमें 3 हजार लोग बैठ सकते हैं। क्रोकस सिटी हॉल में साल 2013 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता भी आयोजित की जा चुकी है। क्रोकस सिटी हॉल मॉस्को क्षेत्र में सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय संगीत स्थलों में से एक है।
रूस में हुए आतंकी हमले
- अक्टूबर 2002 में आतंकवादियों ने मॉस्को थिएटर में लगभग 800 लोगों को बंधक बना लिया था। दो दिन बाद रूसी विशेष बलों ने 41 चेचन्या फाइटर्स को मार गिराया था। साथ ही बंधक बनाए गए 129 लोगों की भी मौत हो गई थी।
- सितंबर 2004 में लगभग 30 चेचन्या फाइटर्स ने साउथ रूस के बेसलान में स्कूल में सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया था। इस घटना में 330 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जिसमें आधे से ज्यादा बच्चे थे।
- 2017 में सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो में विस्फोट में 14 लोग मारे गए थे। सोची ओलंपिक से ठीक पहले 2013 में वोल्गोग्राड में आत्मघाती हमलावरों ने 34 लोगों की हत्या कर दी थी।
- साल 2011 में मॉस्को के डोमोडेडोवो एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमलावरों ने 30 लोगों की हत्या कर दी थी।
यह खबर भी पढ़ें…
पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने: 88% वोट मिले, नाटो विवाद पर बोले- तीसरे विश्व युद्ध से एक कदम दूर; मोदी ने बधाई दी

पुतिन ने 15 मार्च को राष्ट्रपति भवन- क्रेमलिन में अपने ऑफिस के कंप्यूटर से ऑनलाइन वोट डाला था।
व्लादिमिर पुतिन लगातार 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। 15-17 मार्च को हुई वोटिंग में पुतिन को 88% वोट मिले। उनके विरोधी निकोले खारितोनोव को 4% वोट मिले। व्लादिस्लाव दावानकोव और लियोनिद स्लटस्की तीसरे और चौथे नंबर पर रहे।
रिजल्ट घोषित होने के बाद पुतिन ने कहा- अब रूस और भी ज्यादा ताकतवर और प्रभावशाली बनेगा। उन्होंने रूस-नाटो विवाद को लेकर भी चर्चा की। कहा- अगर अमेरिकी नेतृत्व वाला सैन्य संगठन नाटो और रूस आमने-सामने हुए तो दुनिया तीसरे विश्व युद्ध से एक कदम दूर होगी। मुझे नहीं लगता की कोई भी ऐसा कुछ चाहेगा। पूरी खबर पढ़ें
मोदी ने पुतिन के बाद जेलेंस्की को फोन किया:कहा- जंग रोकें, बातचीत करें; दोनों राष्ट्रपतियों ने मोदी को अपने देश आने का न्यौता दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन करके चुनाव जीतने की बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन जंग पर चर्चा की। PM मोदी ने जंग पर भारत का रुख दोहराते हुए कहा कि कूटनीति और बातचीत के जरिए मसले का हल निकाला जाना चाहिए। इसके चंद घंटे बाद ही PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भी फोन किया। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से भी बातचीत के जरिए जंग का हल निकालने को कहा। पूरी खबर पढ़ें
[ad_2]
Source link