












बेंगलुरु2 दिन पहले
- कॉपी लिंक

अब एथर के इलेक्ट्रिक स्कूटर खराब सड़क या गड्ढा आने से पहले राइडर को अलर्ट करेंगे, साथ ही किसी भी चीज से टकराने से पहले भी अलर्ट मिलेगा। इसके अलावा अब आप इलेक्ट्रिक स्कूटर को बोलकर इंस्ट्रक्शन भी दे सकेंगे।
एथर एनर्जी ने आज (30 अगस्त) बेंगलुरू में हुए ‘एथर कम्युनिटी डे 2025’ इवेंट में अपने ऑपरेटिंग सिस्टम का एथरस्टैक 7.0 वर्जन पेश किया। इसमें पॉटहोल अलर्ट, क्रैश अलर्ट और इनफाईनाइट क्रूज कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर शामिल किए गए हैं।
इवेंट में कंपनी ने अपना पहला स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर रेडक्स कॉन्सेप्ट, एथर EL01 कॉन्सेप्ट, नया ईवी टू-व्हीलर प्लेटफॉर्म EL, अपडेटेड रिज्टा और नेक्स्ट जनरेशन फास्ट चार्जिंग सेटअप भी पेश किया।
सभी के बारे में डिटेल में जानते हैं…

एथर के कॉन्सेप्ट मॉडल्स के साथ कंपनी के को-फाउंडर और CTO, स्विप्नल जैन और को-फाउंडर और CEO तरुण मेहता।
एथरस्टैक 7.0
कंपनी ने एथर को सॉफ्टवेयर को और ज्यादा सरल और फीचर लोडेड बना दिया है। ये आने वाले महीनों में ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के रूप में पेश किया जाएगा। यह रिज्टा Z और एथर 450 X के थर्ड जनरेशन तक के इलेक्ट्रिक स्कूटरों के साथ कंपैटिबल होगा।
इसमें अब वॉइस कंट्रोल आ चुका है, जिससे आप स्कूटर से बात कर सकते हैं और इंस्ट्रक्शन दे सकते हैं। एथरस्टैक 7.0 राइडर्स को लाइव लोकेशन शेयर करने का अलर्ट देता है और इसके अलावा टायर प्रेशर के बारे में भी बताता है।

एथरस्टैक 7.0 के नए सेफ्टी फीचर्स
- क्रैश अलर्ट: अगर स्कूटर का एक्सीडेंट होता है, तो ये सिस्टम उसे डिटेक्ट करके आपके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट भेजता है।
- पार्क सेफ: स्कूटर पार्क करने पर, ये पुराने डेटा की मदद से टो अलर्ट (उठाकर ले जाना) देता है। ताकि आप स्कूटर नो-पार्किंग जोन में न छोड़ें।
- एंटी-थेफ्ट सिस्टम: रिमोट एप के जरिए स्कूटर को लॉक कर सकते हैं, जिससे चोरी का खतरा कम होता है।
- रिमोट कंट्रोल: एप से स्कूटर की चार्जिंग रोक सकते हैं या इसे पूरी तरह बंद कर सकते हैं, भले ही चोरी हुई चाबी से स्कूटर चलाया जा रहा हो।
- लाइव क्रिकेट स्कोर: डैशबोर्ड पर लाइव क्रिकेट स्कोर देख सकते हैं और स्कूटर पार्क करने पर पूरा स्कोरबोर्ड दिखता है।
पॉटहोल अलर्ट सिस्टम
यह एथरस्टैक 7.0 सॉफ्टवेयर और डेटा एनालिटिक्स पर बेस्ड एक स्मार्ट फीचर है। यह राइडर को खराब सड़कों और गड्ढों से बचाने में मदद करता है। यह फीचर राइडर की सुरक्षा बढ़ाता है और स्कूटर को गड्ढों से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह सिस्टम अभी चुनिंदा शहरों में अवेलेबल है।

- डेटा कलेक्ट: यह सिस्टम 4.5 लाख से ज्यादा एथर कस्टमर्स के स्कूटर्स से इकट्ठा किए गए 760 करोड़ किलोमीटर से अधिक राइडिंग डेटा का इस्तेमाल करता है। स्कूटर के सेंसर सड़क की स्थिति- जैसे गड्ढे या उबड़-खाबड़ हिस्सों को रिकॉर्ड करते हैं।
- एनालिसिस: इस डेटा को एथर के क्लाउड सिस्टम में भेजा जाता है, जहां इसे एनालिसिस करके सड़कों की स्थिति का एक डिजिटल मैप तैयार किया जाता है। यह मैप बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, पुणे और चेन्नई जैसे शहरों में गड्ढों और खराब सड़कों की सटीक जानकारी देता है।
- अलर्ट: जब राइडर किसी गड्ढे या खराब सड़क के करीब पहुंचता है, तो सिस्टम स्कूटर के डिस्प्ले पर विजुअल अलर्ट और वॉइस अलर्ट के जरिए चेतावनी देता है। उदाहरण के लिए, ‘आगे गड्ढा है सावधान रहें’ जैसा वॉयस अलर्ट मिल सकता है।
- ऑप्शन: सिस्टम मैप्स के जरिए राइडर को कम गड्ढे वाले रास्तों का ऑप्शन भी बताता है। बारिश जैसे मौसम के अनुमान के आधार पर यह सिस्टम राइडर को सही राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल चुनने की सलाह भी देता है।
एथर रिडक्स कॉन्सेप्ट स्पोर्टी स्कूटर
एथर ने इवेंट में अपने पहले स्पोर्टी इलेक्ट्रिक स्कूटर रिडक्स का कॉन्सेप्ट मॉडल शोकेज किया। ये एक हाई-टेक स्पोर्टी स्कूटर जो भारत में TVS X और अल्ट्रावॉइलेट टेसरएक्ट जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को टक्कर देगा।

डिजाइन और हार्डवेयर
- स्कूटर का फ्रंट नुकीला और एयरोडायनामिक है, जो इसे अग्रेसिव और स्पोर्टी लुक देता है। इसका फ्रेम हल्के एल्यूमिनियम से बना है, जो इसे फास्ट और मजबूत बनाता है। सीट को 3D प्रिंटिंग से बनाया गया है, जो हल्की और आरामदायक है।
- वहीं, बॉडी में एंप्लीटेक्स जैसे नए तरह के मटेरियल इस्तेमाल किया गया है, जो इसे ईको फ्रेंडली बनाता है। रिडक्स में फुटपेग्स ऐसे हैं जो तेज रफ्तार में पीछे खिसककर राइडर को मोटरसाइकिल जैसे बैठने की पोजीशन देते हैं।
- इसमें दो मूविंग स्क्रीन दी गई हैं, जो राइडिंग के हिसाब से जरूरी जानकारी दिखाती हैं। कंफर्ट राइडिंग के लिए खास सस्पेंशन दिए गए हैं, जो सड़क की हालत के हिसाब से एडजस्ट करता है। इसमें लॉन्च कंट्रोल और टेकऑफ जैसे फीचर हैं, जो स्कूटर को तेजी से रफ्तार देते हैं।
एथर EL प्लेटफॉर्म
एथर ने एथर कम्युनिटी डे 2025 इवेंट में अपना नेक्स्ट जनरेशन EL प्लेटफॉर्म पेश किया। एथर का नेक्स्ट जनरेशन EL प्लेटफॉर्म लागत कम करने और सर्विसिंग को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह 2 kWh से 5 kWh तक की बैटरी को सपोर्ट करता है, इसमें यूनीबॉडी स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है और इसका इस्तेमाल कंपनी के अपकमिंग मॉडल्स में किया जाएगा।

- ये प्लेटफॉर्म एक ही सेटअप से कई तरह के स्कूटर डिजाइन करने की सुविधा देता है। इसे 26 लाख किलोमीटर के फील्ड डेटा के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें नया चेसिस, नया पावरट्रेन और पूरी तरह से नया इलेक्ट्रॉनिक्स स्टैक है।
- ये EL प्लेटफॉर्म किफायती भी है। इसका आसान डिजाइन और कम पार्ट्स की वजह से इसे 15% तेजी से असेंबल किया जा सकता है। सर्विसिंग भी दोगुनी तेज होती है और सर्विस का अंतराल 10,000 किलोमीटर तक बढ़ जाता है।
- इसमें सुरक्षा और सुविधा को खास ध्यान दिया गया है। एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AEBS) रियर व्हील लॉक होने और रुकने की दूरी को कम करके ब्रेकिंग को बेहतर बनाता है। साथ ही, एथर चार्जर ड्राइव कंट्रोलर में ऑन-बोर्ड चार्जर और मोटर कंट्रोलर है, जिससे अलग से पोर्टेबल चार्जर ले जाना नहीं पड़ेगा।

एथर EL01 कॉन्सेप्ट
कंपनी ने इवेंट में EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर का कॉन्सेप्ट मॉडल EL01 भी पेश किया। ये स्कूटर खास तौर पर रोजमर्रा के इस्तेमाल और परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका प्रोडक्शन वर्जन 2026 में संभवतः दिवाली के आसपास भारत में लॉन्च हो सकता है।
EL01 का डिजाइन आसान और प्रैक्टिकल है, जो एथर 450 और रिज्टा से अलग है। इसमें पारंपरिक फेंडर, बड़ा फ्रंट एप्रन, आयताकार हेडलैंप, लंबी-चौड़ी सीट और प्लेन फ्लोरबोर्ड है, जो सामान रखने और आराम के लिए बढ़िया है।

एथर रिज्टा में अब टच स्क्रीन
अथर रिज्टा Z के टॉप मॉडल में अब 7 इंच की टच स्क्रीन मिलेगी, जो नए और पुराने ग्राहकों के लिए ओवर-द-एयर अपडेट के जरिए आएगी। इसके अलावा नेविगेशन, कॉल्स, म्यूजिक और सेफ्टी अलर्ट्स जैसी सुविधाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी।

एथर फास्ट चार्जर
एथर ने एक नया 6kW ग्रिड फास्ट चार्जर लॉन्च किया है, जो मौजूदा चार्जर्स से आधा साइज का है, लेकिन कंपनी का दावा है कि ये ई-स्कूटर को पहले से दोगुनी स्पीड से चार्ज करेगा। ब्रांड के मुताबिक, ये चार्जर सिर्फ 10 मिनट में 30km की रियल-वर्ल्ड रेंज दे सकता है। इसमें अब टायर इन्फ्लेटर भी होगा। आप नए चार्जर की लोकेशन एप पर देख सकेंगे। साथ ही, अब एप से चार्ज कट-ऑफ लिमिट को 80% से शुरू करके बदलने का ऑप्शन भी है।
इसके अलावा, एथर स्टैक 7.0 अपडेट के साथ आप एप से ही चार्जिंग बंद कर सकते हैं, यानी स्कूटर तक जाकर प्लग निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक और अपडेट ये है कि आने वाले महीनों में पोर्टेबल चार्जर को और ज्यादा कॉम्पैक्ट किया जाएगा। ये देखना बाकी है कि ये नया चार्जर ब्रांड के नए प्लैटफॉर्म वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए होगा या मौजूदा ई-स्कूटर्स के लिए भी।

एथर हेलो हेलमेट
एथर ने इवेंट में अपने हेलो हाफ फेस और फुल फेस स्मार्ट हेलमेट्स का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। मुख्य अपडेट्स में USB-C चार्जिंग, पिनलॉक इनेबल्ड वाइजर (एंटी-फॉग इंसर्ट्स के लिए), वेयर डिटेक्शन और इमरजेंसी पुल-आउट पैडिंग शामिल हैं, जिससे इमरजेंसी में पैडिंग को जल्दी हटाया जा सकता है। हाफ फेस हेलमेट की कीमत 2,999 रुपए और फुल फेस हेलमेट की कीमत 4,999 रुपए (GST सहित) है।

एथर के नए हेलो हेलमेट।

एथर ने नए किड्स हेलमेट भी पेश किए। फिलहाल इनकी कीमत नहीं बताई गई है।
क्रूज कंट्रोल
एथर 450 एपेक्स में अब क्रूज कंट्रोल मिलता है, जिसे ‘इन्फिनिट क्रूज’ नाम दिया गया है और इसे दायीं तरफ के हैंडलबार स्विच से ऑपरेट किया जाता है। ये 10kmph की कम स्पीड पर भी काम करता है। जब आप स्कूटर धीमा करते हो या रुकते हो तो ये बंद हो जाता है और जब आप फिर से स्पीड बढ़ाते हो और एक्सीलरेटर छोड़ते हो तो ये अपने आप फिर से शुरू हो जाता है, चाहे आप उस समय किसी भी स्पीड पर हो।
ये फीचर 2025 एपेक्स के मौजूदा मालिकों को भी मिलेगा। आसान शब्दों में ये स्कूटर को जरूरत पड़ने पर रुकने और स्पीड होल्ड करने देता है, ताकि राइडर को बार-बार थ्रॉटल या क्रूज कंट्रोल बटन दबाना न पड़े।

क्रॉल कंट्रोल
स्मार्ट क्रूज कंट्रोल के साथ एथर ने हिल डिसेंट, असेंट कंट्रोल और क्रॉल कंट्रोल भी जोड़ा है। हिल असिस्ट की मदद से आप क्रूज कंट्रोल का इस्तेमाल करके ढलान पर चढ़ सकते हैं या उतर सकते हैं, यानी अगर आप ब्रेक या एक्सीलरेटर दबाते हैं, तब भी क्रूज कंट्रोल बंद नहीं होगा। क्रॉल फंक्शन भी ऐसा ही है, जो ऑफ-रोड या खराब रास्तों पर काम आता है।
Source link