Sunday , 22 March 2026

Dolly Singh reveals her terrifying casting couch experience | डॉली सिंह ने बताया कास्टिंग काउच का डरावना का अनुभव: कास्टिंग डायरेक्टर ने होटल में बुलाया था और बाद में होंठों पर किस करने लगा


45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
डॉली सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.6 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। - Dainik Bhaskar

डॉली सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.6 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

फेमस कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस डॉली सिंह ने हाल ही में बताया कि उन्हें अपने करियर की शुरुआत में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। यह घटना दिल्ली में तब घटी जब वह सिर्फ 19 साल की थीं।

डॉली ने जूम के साथ बातचीत में इस बारे में कहा, “एक बार, जब मैं दिल्ली में एक्टिंग में करियर शुरू करने की कोशिश कर रही थी, तब मैं एक कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने गई थी। उसने पहले मुझे फोन पर बहुत बातें कीं, जो थोड़ी अजीब थी, लेकिन जब आप नए होते हैं, तो लगता है कि अगर आप बात नहीं करेंगे, तो सामने वाला समझ सकता है कि आपको काम में इंटरेस्ट नहीं है।”

डॉली ने आगे कहा, “एक महिला होने के नाते, जब कोई आदमी आपको कोई ऑफर देता है, तो यह समझना मुश्किल होता है। आपको पता नहीं चलता कि वो आपकी टैलेंट के कारण दे रहा है या किसी और वजह से। यह बहुत कंफ्यूजिंग था। वह मुझसे फोन पर बात करता, ऑडिशन और इंतजाम के बारे में बताता और फिर कहता – ‘कल इस होटल में आना; मैं तुम्हें एक प्रोड्यूसर से मिलवाऊंगा।”

डॉली बॉलीवुड फिल्मों "थैंक यू फॉर कमिंग" और "डबल एक्सेल" में भी नजर आ चुकी हैं।

डॉली बॉलीवुड फिल्मों “थैंक यू फॉर कमिंग” और “डबल एक्सेल” में भी नजर आ चुकी हैं।

डॉली ने यह भी बताया, उसने मुझे एक बड़े फाइव-स्टार होटल में ले गया। मैं रेस्टोरेंट में बैठी थी; प्रोड्यूसर भी आकर हमारे पास बैठ गया। मैं शराब नहीं पीती, इसलिए बस वहीं चुपचाप बैठी रही जबकि वह पी रहा था।

डॉली ने आगे यह भी बताया इसके बाद, जब हम कार में बैठे थे और उस बुजुर्ग आदमी का इंतजार कर रहे थे, अचानक उसने मेरे होंठों पर किस किया और मेरी शर्ट के नीचे हाथ डालने लगा। मैं इतनी डर गई कि समझ नहीं आया क्या करूं। मैं तब सिर्फ 19–20 साल की थी, और वह आदमी करीब 35–40 साल का था। मैंने उसे खुद से हटाया, लेकिन कुछ बोल नहीं पाई। मैं न बोल सकती थी, न भाग सकती थी; बस वहीं बैठी रही और केवल मेट्रो स्टेशन पर छोड़ने के लिए कहा, उम्मीद करते हुए कि कुछ और नहीं होगा। शुक्र है कि आगे कुछ नहीं हुआ, लेकिन यह बहुत ही अनएक्सपेक्टेड था।”

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

रश्मिका मंदाना‑विजय देवरकोंड़ा ने थाईलैंड में बिताए रोमांटिक पल:हनीमून के लिए बड़े रिसॉर्ट की बजाय प्राइवेट विला में ठहरे, शादी के बाद प्यारी झलक दिखी

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंड़ा की शादी के बाद की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *