Tuesday , 24 March 2026

Dhaka slum fire took 16 hours to extinguish | बांग्लादेश की सबसे बड़ी झुग्गी में आग: 1500 घर जले; हजारों लोग बेघर, प्रेगनेंट महिलाओं-बच्चों ने ठंड में रात गुजारी

ढाका25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ढाका की सबसे बड़ी झुग्गी-झोपड़ी बस्ती कोराइल में आग की तस्वीरें। - Dainik Bhaskar

ढाका की सबसे बड़ी झुग्गी-झोपड़ी बस्ती कोराइल में आग की तस्वीरें।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका की सबसे बड़ी झुग्गी-झोपड़ी बस्ती कोराइल में मंगलवार शाम को इतनी भयानक आग लगी की इसे बुझाने में 16 घंटे से ज्यादा लग गए। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, यह आग खाना बनाते समय एक सिलेंडर के फटने से लगी थी।

बस्ती के संकरी होने के कारण आग तेजी से एक से दूसरे घर तक फैली। पतली गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अंदर तक नहीं पहुंच पाईं। जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी राशेद बिन खालिद ने स्थानीय मीडिया को बताया कि मंगलवार शाम शुरू हुई आग पर बुधवार दोपहर के बाद काबू पाया गया। इस आग ने 1500 घरों को जलाकर खाक कर दिया। जिससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

वहीं, प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों ने ठंड में रात गुजारी। कोराइल बस्ती 160 एकड़ में फैली हुई है। यहां करीब 80 हजार लोग रहते हैं। घायलों और मृतकों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हादसे की 10 तस्वीरें…

ढाका की झुग्गी कोराइल में मंगलवार शाम को भीषण आग लगी थी।

ढाका की झुग्गी कोराइल में मंगलवार शाम को भीषण आग लगी थी।

इस आग पर काबू पाने में 16 घंटे से ज्यादा का समय लगा।

इस आग पर काबू पाने में 16 घंटे से ज्यादा का समय लगा।

इस आग में 1500 से ज्यादा घर जल कर राख हो गए।

इस आग में 1500 से ज्यादा घर जल कर राख हो गए।

आग खाना बनाते समय एक सिलेंडर के फटने से लगी थी। जो तेजी से फैल गई।

आग खाना बनाते समय एक सिलेंडर के फटने से लगी थी। जो तेजी से फैल गई।

आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की।

आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की।

रेस्क्यू टीम घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर गई।

रेस्क्यू टीम घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर गई।

आग के बाद हजारों लोग बाहर ठंड में रात गुजारने के लिए मजबूर हो गए।

आग के बाद हजारों लोग बाहर ठंड में रात गुजारने के लिए मजबूर हो गए।

कोराइल बस्ती 65 हेक्टेयर में फैली हुई है। यहां करीब 80 हजार लोग रहते हैं।

कोराइल बस्ती 65 हेक्टेयर में फैली हुई है। यहां करीब 80 हजार लोग रहते हैं।

आग के कम होने के बाद घरों से बचा हुआ सामान निकालते लोग।

आग के कम होने के बाद घरों से बचा हुआ सामान निकालते लोग।

अपने घर के जले हुए अवशेषों को देखते हुए लोग।

अपने घर के जले हुए अवशेषों को देखते हुए लोग।

पीड़ित बोले- आंखों के सामने सब कुछ जलकर राख हो गया

कोराइल झुग्गी बस्ती में इससे पहले 2017 में भी भयंकर आग लगी थी। स्थानीय जहांरा बीबी ने रोते हुए कहा, “फिर सब खत्म हो गया। मेरे पति की छोटी-सी खाने की दुकान भी जल गई।”

एक और पीड़ित अलीम ने बताया, “मेरी आंखों के सामने सब कुछ जलकर राख हो गया। मैं कुछ कर नहीं सका। अब दिमाग भी काम नहीं कर रहा कि आगे क्या करें।” यहां लोग रात भर अपनी जल चुकी झोपड़ी के सामने परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे ठंड में बैठे रहे।

यहां राहत कार्य शुरू किए गए हैं। ढाका महानगर उत्तर कमेटी खाना बांट रही है। जमात-ए-इस्लामी और आलो हेल्थ क्लिनिक ने दवाइयां और इलाज मुहैया कराया। कई गर्भवती महिलाओं को अस्पताल भेजा गया। इनमें से एक ने गुरुवार सुबह बच्चे को जन्म दिया है।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

हॉन्गकॉन्ग में 77 साल में सबसे भीषण आग: 65 मौतें, 8 बहुमंजिला इमारतें जलीं, 280 अभी भी लापता, ठेकेदार समेत 3 गिरफ्तार

हॉन्गकॉन्ग के ‘ताई पो’ जिले में बुधवार को एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। यह 77 साल में लगी सबसे भीषण आग बताई जा रही है। इस हादसे में अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 76 गंभीर रूप से घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link
Tiwari Aka

Check Also

किम जोंग बोले- परमाणु हथियार रखने का फैसला सही था:कहा- ईरान पर हमले ने हमें सच साबित किया, ताकत से ही सुरक्षा मिलती है

नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश के पास परमाणु हथियार होने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *