Wednesday , 14 January 2026
Breaking News

Current Affairs Updated; Byju Raveendran Networth – Forbes List | MRI Brain Scan | करेंट अफेयर्स 04 अप्रैल: दुनिया का पहला सबसे पावरफुल MRI ब्रेन स्कैन, पृथ्वी की सतह से 700KM नीचे सबसे बड़े महासागर की खोज


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Updated; Byju Raveendran Networth – Forbes List | MRI Brain Scan

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फोर्ब्स ने वर्ल्ड बिलेनियर्स 2024 की लिस्ट जारी की। Byju’s के फाउंडर बायजू रवीन्द्रन की नेटवर्थ जीरो हुई। वहीं, अडाणी ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में 10,000 मेगावॉट का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

रैंक एंड रिपोर्ट (RANK & REPORT)

1. Byju’s के फाउंडर बायजू रवीन्द्रन की नेटवर्थ जीरो हुई: 4 अप्रैल को वित्तीय संकट से जूझ रही एडटेक कंपननी बायजूस के फाउंडर बायजू रवीन्द्रन की नेटवर्थ जीरो हो गई है। अप्रैल 2023 को उनकी नेटवर्थ 2.1 बिलियन डॉलर (तब करीब 17,545 करोड़) थी। फोर्ब्स की बिलेनियर इंडेक्स 2024 में ये जानकारी सामने आई है।

फोर्ब्स की बिलेनियर 2024 रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल की लिस्ट से इस बार 4 लोगों को बाहर किया गया है, जिसमें रवीन्द्रन भी शामिल हैं।

फोर्ब्स की बिलेनियर 2024 रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल की लिस्ट से इस बार 4 लोगों को बाहर किया गया है, जिसमें रवीन्द्रन भी शामिल हैं।

  • ब्लैकरॉक ने बायजूस की वैल्यूएशन घटाकर 1 बिलियन डॉलर कर दी थी।
  • 2022 में बायजूस की पीक वैल्यूएशन 22 बिलियन डॉलर थी।
  • बायजूस की स्थापना 2011 में रवींद्रन ने की थी और उनकी पत्नी दिव्या, उनके शुरुआती छात्रों में से एक है और बोर्ड में भी शामिल हैं।
  • कंपनी अभी नकदी संकट से जूझ रही है, ऐसे में पिछले महीने बायजूस शेयरहोल्डर्स ने रवींद्रन को CEO पद से हटाने के लिए वोटिंग भी की थी।
  • बायजूस शेयरहोल्डर्स ने पिछले महीने रवींद्रन को CEO पद से हटाने और पत्नी दिव्या और भाई रिजु को भी हटाने के लिए वोटिंग की थी।
  • दिसंबर महीने में बायजू रवींद्रन ने एम्प्लॉइज को सैलरी देने के लिए अपने घर के साथ-साथ अपने फैमिली मेंबर्स का घर भी गिरवी रखा था।
  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बायजूस पर 158 करोड़ के पेमेंट में चूक का आरोप है।
  • ED ने 9,000 करोड़ से अधिक के FEMA उल्लंघन मामले में नोटिस भेजा।
  • फॉरेन करेंसी फ्लो को लेकर 1999 में FEMA बना था।
  • गुरुग्राम ऑफिस का रेंट पेमेंट न करने पर कर्मचारियों को प्रॉपर्टी मालिक ने बाहर कर दिया और उनके लैपटॉप जब्त कर लिए।

2. फोर्ब्स बिलेनियर्स लिस्ट 2024: 2 अप्रैल को फोर्ब्स ने वर्ल्ड बिलेनियर्स 2024 की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक लुईव वुटन (LVMH) के चेयरमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट 223 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में रिलांयस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय 9वें नंबर पर हैं, जिनकी संपत्ति 116 अरब डॉलर है।

  • इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टेस्ला ग्रुप के चेयरमैन और CEO एलन मस्क 195 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ काबिज हैं।
  • तीसरे नंबर पर अमेजन कंपनी के फाउंडर जेफ बेजोस (194 अरब डॉलर) हैं।
  • अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी (84 अरब डॉलर) लिस्ट में 17वें नंबर पर हैं।
  • फोर्ब्स 2024 की बिलेनियर्स की लिस्ट में 2,781 लोगों को शामिल किया गया।
  • इसके मुताबिक दुनियाभर के बिलेनियर्स की कुल संपत्ति 14.2 लाख करोड़ डॉलर है।

इंटरनेशनल (INRENATIONAL)

3. पृथ्वी की सतह से 700KM नीचे सबसे बड़ा महासागर: 3 अप्रैल को अमेरिका के इलिनॉय राज्य के रिसर्चर्स ने धरती की सतह से 700 किलोमीटर नीचे सबसे बड़ा महासागर मौजूद है। इसमें सभी महासागर के कुल पानी से तीन गुना ज्यादा पानी मौजूद है। धरती पर पानी कहां से आया, इसकी खोज करते वक्त वैज्ञानिकों को इस महासागर के बारे में पता चला।

  • यह महासागर पृथ्वी की सतह के नीचे एक नीले रंग की चट्टान में छिपा है।
  • खोज करने वाली टीम के वैज्ञानिक स्टीव जैकोब्सन ने बताया कि यह चट्टान एक स्पंज की तरह है जो पानी को सोखता रहता है।
  • 2 हजार सीस्मोमीटर के जरिए 500 भूकंप की स्टडी के बाद इस महासागर का पता चला है।
  • पृथ्वी के नीचे उठने वाली तरंगें जब किसी नमी वाली चट्टान से होकर गुजरती हैं, तो इनकी गति धीमी पड़ जाती है।
  • सीस्मोमीटर के जरिए इन्हीं तरंगों की स्टडी के बाद महासागर की खोज की गई।
  • इस खोज के बारे में पहली बार साल 2014 में जानकारी दी गई थी।
  • इसे एक साइंटिफिक पेपर ‘डीहाइड्रेशन मेल्टिंग एट द टॉप ऑफ लोअर मैंटल’ में बताया गया था।
  • अब इस महासागर के सामने आने के बाद धरती पर पानी की उत्पत्ति को लेकर नई थ्योरी मिली है।

4. दुनिया का पहला सबसे पावरफुल MRI ब्रेन स्कैन: 3 अप्रैल को फ्रांस के वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली मैगनेटिक रेजोनेन्स इमेजिंग (MRI) स्कैनर में ब्रेन को स्कैन किया है। इस स्कैनर ने इंसानी दिमाग की अबतक की सबसे सटीक और हाईक्वालिटी इमेज बनाई है।

यह MRI स्कैनर दिमाग की तस्वीरें लेने में दस गुना ज्यादा सटीक है।

यह MRI स्कैनर दिमाग की तस्वीरें लेने में दस गुना ज्यादा सटीक है।

  • इस नई टेक्नोलॉजी से दिमाग से जुड़ी बीमारियों (अल्जाइमर और पार्किंसन) को समझने में मदद मिलेगी।
  • फ्रांस के परमाणु ऊर्जा आयोग (CEA) के वैज्ञानिकों ने 2021 में सबसे पहले इसमें कद्दू के बीज को स्कैन किया था।
  • ह्यूमन ट्रायल की अनुमति मिलने के बाद 20 हेल्दी लोगों के दिमाग को स्कैन किया जा चुका है।
  • आमतौर पर अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले MRI स्कैनर की कैपेसिटी 3 टेस्ला होती है।
  • यह नई MRI स्कैनर मशीन की कैपेसिटी 11.7 टेस्ला है।
  • यह दिमाग के सेरेब्रल कोर्टेक्स तक पहुंचने वाली छोटी-छोटी ब्लड वेसेल्स को भी देख सकती है।
  • इसकी मदद से दिमाग में सेरिबैलम को भी बेहतर तरीके से देखा जा सकता है।

बिजनेस (BUSINESS)

5. रिन्यूएबल एनर्जी में कैपेसिटी बढ़ा रहा अडाणी ग्रुप: 3 अप्रैल को अडाणी ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में 10,000 मेगावॉट का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। इसमें 7,393 MW सोलर, 1,401 MW विंड और 2,140 MW सोलर-विंड हाइब्रिड कैपेसिटी शामिल है।

अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने 14 फरवरी 2024 को गुजरात के खावड़ा में 551 मेगावाट सोलर कैपेसिटी का ऑपरेशन शुरू किया था।

अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने 14 फरवरी 2024 को गुजरात के खावड़ा में 551 मेगावाट सोलर कैपेसिटी का ऑपरेशन शुरू किया था।

  • अडाणी ग्रीन एनर्जी का 10,934 मेगावाट ऑपरेशनल पोर्टफोलियो 58 लाख से ज्यादा घरों को बिजली देगा।
  • हर साल 2.1 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन से बचाएगा।
  • अडाणी ग्रीन एनर्जी गुजरात में कच्छ के खावड़ा की बंजर भूमि पर 30,000 मेगावाट वाली दुनिया की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट को डेवलप कर रही है।
  • यह एरिया 538 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है, जो फ्रांस की राजधानी पेरिस से पांच गुना है।
  • रिन्यूएबल सेक्टर में अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) भारत की सबसे बड़ी और लीडिंग कंपनियों में से एक है।
  • कंपनी दुनियाभर में क्लीन एनर्जी की तरफ सिफ्ट होने में मदद कर रही है।
  • अडाणी ग्रीन यूटिलिटी स्केल ग्रिड-कनेक्टेड सोलर, विंड को खुद ऑपरेट करता है।
  • वर्तमान में AGEL का बिजनेस भारत के 12 राज्यों में फैला हुआ है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

04 अप्रैल का इतिहास: 1949 में आज के दिन ही नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) की स्थापना हुई थी। दूसरे विश्व युद्ध के बाद, सोवियत संघ और बाकी देशों के बीच संबंध बिगड़ गए, जिसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और दस यूरोपीय देशों के एक ग्रुप ने खुद को संगठित किया और 1949 में उन्होंने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) बनाया। NATO की स्थापना सोवियत संघ के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए की गई थी।

NATO को दुनिया का सबसे बड़ा शांतिकालीन सैन्य गठबंधन भी कहा जाता है।

NATO को दुनिया का सबसे बड़ा शांतिकालीन सैन्य गठबंधन भी कहा जाता है।

  • 2008 में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना ने बीजेपी की सदस्या ली थी।
  • 1997 में वर्ल्ड बैंक ने भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया था।
  • 1979 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी दी गई थी।
  • 1924 में उड़िया भाषा के प्रसिद्ध कवि गंगाधर मेहरे का निधन हुआ था।
  • 1889 में हिंदी जगत के कवि, लेखक और पत्रकार माखन लाल चतुर्वेदी का जन्म हुआ था।
खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

511 officers and personnel engaged for the examination of 255 candidates | 255 कैंडिडेट्स के एग्जाम के लिए 511 अफसर-कर्मचारी लगाए: RPSC को खर्च करने पड़े 20 लाख से ज्यादा रुपए, चेतावनी के बाद 6 हजार फॉर्म विड्रॉ – Ajmer News

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 11 जनवरी को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमांडेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *