Thursday , 5 March 2026

Current Affairs Sanjay Mukherjee becomes the new DGP of West Bengal, India ranks third in terms of bad air. | करेंट अफेयर्स 19 मार्च: संजय मुखर्जी पश्चिम बंगाल के नए DGP बने, खराब हवा के मामले में भारत तीसरे नंबर पर


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Sanjay Mukherjee Becomes The New DGP Of West Bengal, India Ranks Third In Terms Of Bad Air.

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सी.पी. राधाकृष्णन तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल बने। स्विस ऑर्गेनाइजेशन IQ एयर की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2023 जारी हुई। वहीं, MTR ने 123 फीट लंबा दुनिया के सबसे लंबे डोसे बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को नई जिम्मेदारी: 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था।

सी.पी. राधाकृष्णन तेलंगाना-पुडुचेरी में नियमित नियुक्तियां होने तक प्रभार संभालेंगे।

सी.पी. राधाकृष्णन तेलंगाना-पुडुचेरी में नियमित नियुक्तियां होने तक प्रभार संभालेंगे।

  • सी.पी. राधाकृष्णन का जन्म 4 मई 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ था।
  • वे 2023 से झारखण्ड के 10वें और वर्तमान राज्यपाल हैं।
  • राधाकृष्णन कोयंबतूर से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए थे।
  • वे तमिलनाडु में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  • वो 2016-2019 तक अखिल भारतीय कॉयर बोर्ड के अध्यक्ष थे, जो MSME मंत्रालय के अधीन है।

नियुक्ति (APPOINTMENT)

2. संजय मुखर्जी बने पश्चिम बंगाल के नए DGP: 19 मार्च को चुनाव आयोग ने IPS संजय मुखर्जी को पश्चिम बंगाल का नया डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) नियुक्त किया है। एक दिन पहले आयोग ने यहां के पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार और 6 राज्यों के गृह सचिव को पद से हटा दिया था।

संजय मुखर्जी पश्चिम बंगाल में ADG सिक्योरिटी के पद पर काम कर चुके हैं।

संजय मुखर्जी पश्चिम बंगाल में ADG सिक्योरिटी के पद पर काम कर चुके हैं।

  • संजय मुखर्जी 1989 बैच के IPS अधिकारी हैं और अब तक फायर डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  • संजय को नवंबर 2017 में क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) चीफ के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • राजीव कुमार के हटने के बाद एक दिन के लिए अंतरिम DGP के तौर पर विवेक सहाय ने पद संभाला था।
  • पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में सचिव बना दिया गया है।
  • यूपी कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार पश्चिम बंगाल के डीजीपी बनने से पहले कोलकाता के पुलिस आयुक्त थे।
  • वे इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में प्रिंसिपल सेक्रेटरी भी काम रह चुके हैं।

रैंक एंड रिपोर्ट (RANK & REPORT)

3. खराब हवा के मामले में भारत तीसरे नंबर पर: 19 मार्च को स्विस ऑर्गेनाइजेशन IQ एयर की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2023 जारी हुई। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2023 में दुनिया का तीसरा सबसे खराब हवा वाला देश रहा। दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित हवा वाली राजधानी रही।

  • इस रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश दुनिया में सबसे ज्यादा खराब हवा वाला देश रहा।
  • 134 देशों की इस लिस्ट में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर रहा।
  • बिहार का बेगूसराय दुनिया का सबसे प्रदूषित महानगर बन गया है।
  • 2022 में प्रदूषित हवा वाले देशों की सूचि में भारत आठवें स्थान पर था।
  • भारत में 1.33 अरब यानी 96% लोग ऐसी हवा में रहते हैं, जिसमें PM 2.5 का स्तर WHO के एनुअल स्टैंडर्ड से 7 गुना ज्यादा है।
  • देश के 66% शहरों में एनुअल PM 2.5 का स्तर 35 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से ज्यादा रहा।
  • यह एक तरह का पार्टिकुलेट मैटर होता है, जिसका डायमीटर (व्यास) 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है।
  • यह बेहद छोटे कण होते हैं, जो हवा की गुणवत्ता को खराब करते हैं।
  • भारत में पिछले साल PM 2.5 का औसत स्तर 1 क्यूबिक मीटर में 54.4 माइक्रोग्राम रहा।

लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)

4. दुनिया का सबसे लंबा डोसा बनाया: 16 मार्च को बेंगलुरु में MTR फूड कंपनी ने लोरमन किचन इक्विपमेंट्स के साथ मिलकर 123 फीट लंबा दुनिया के सबसे लंबे डोसे बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड लगभग 54 फीट का था, जो 2014 में बनाया गया था।

इस डोसे को 75 से ज्यादा शेफ ने मिलकर बनाया है।

इस डोसे को 75 से ज्यादा शेफ ने मिलकर बनाया है।

  • इस डोसे को MTR के 100 साल पूरे होने पर बनाया गया है।
  • इसे बनाने के लिए 123 फीट लंबे तवे को एक खास तापमान पर सेट किया गया था।
  • इस डोसे को हेब्बागोडी के गवर्नमेंट स्कूल के स्टडेंट्स को परोसा गया।
  • MTR भारतीय फूड कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

19 मार्च का इतिहास: 1998 को आज के दिन ही अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने थे। वाजपेयी की ये सरकार महज 13 महीने ही चली थी। लेकिन इसके बाद 1999 में हुए चुनाव में NDA को उनके नेतृत्व में बहुमत मिला और वो फिर से प्रधानमंत्री बन गए थे।

इस बार उन्होंने अपना पांच साल (1999-2004) का कार्यकाल पूरा किया और ऐसा करने वाले वो पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने।

इस बार उन्होंने अपना पांच साल (1999-2004) का कार्यकाल पूरा किया और ऐसा करने वाले वो पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने।

  • 2008 को डोनकुपर रॉय ने मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
  • 2004 को अमेरिका ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) में पहली बार चीन पर मुकदमा किया था।
  • 1994 को जापान के योकोहामा में 1.60 लाख अंडों से दुनिया का सबसे बड़ा 1383 स्क्वायर फुट का ऑमलेट बनाया था।
  • 1977 को फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1972 को भारत और बांग्लादेश के बीच मित्रता समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।
  • 1965 को इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया था।
  • 1944 को आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Iran Ship Rescue Sri Lanka

Hindi NewsCareerIran Ship Rescue Sri Lanka | 32 Sailors Saved; March 5 Current Affairs2 घंटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *