







- Hindi News
- Career
- Current Affairs 19 February Saine Takaichi Becomes Japans 105th Prime Minister
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. AI इम्पैक्ट समिट इंडिया ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इवेंट से निकाला
18 फरवरी को AI इम्पैक्ट समिट इंडिया के आयोजकों ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इवेंट से निकाल दिया।
- गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने समिट के दौरान अपने स्टॉल पर रोबोटिक डॉग ‘ओरायन’ प्रदर्शित किया था।
- यूनिवर्सिटी पर आरोप है कि उसने चीन में बने रोबोट डॉग को अपना इनोवेशन बताकर समिट में दिखाया जो कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है।
- यूनिवर्सिटी ने चीन के Unitree Go2 रोबोट को दूरदर्शन पर प्रदर्शित किया था।
- सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद दूरदर्शन ने ये वीडियो सभी जगहों से हटा दिया।
- गलगोटिया यूनिवर्सिटी यूपी के ग्रेटर नोएडा में स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है।
- गलगोटिया यूनिवर्सिटी को NAAC A+ ग्रेड और UGC से मान्यता मिली हुई है।
- AI इम्पैक्ट समिट इंडिया 16 फरवरी से नई दिल्ली के भारत मंडपम में जारी है।

यूनिवर्सिटी का रोबोट डॉग ‘ओरायन’ असल में चीन का यूनिट्री है।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
2. सनाए ताकाइची इस्तीफा देकर फिर जापान की प्रधानमंत्री बनीं
18 फरवरी को जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया और दोबारा पीएम रीअपॉइंट हुईं।
- ताकाइची प्रशासन के सभी मंत्रियों ने मंत्रिमंडल की बैठक में सामूहिक रूप से अपने इस्तीफे सौंप दिए।
- जापान में सनाए ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं।
- सनाए ताकाइची ने अक्टूबर 2025 में पूर्व प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की जगह ली थी।
- 1993 में ताकाइची अपने होम टाउन नारा में पहली बार चुनाव जीती थीं।
- 18 फरवरी को लोअर हाउस ने ताकाइची को पीएम पद पर वापिस काबिज किया।
- ताकाइची ने इलेक्शन में 2 तिहाई मतों से जीत की और जापान की 105वीं पीएम बनीं।

ताकाइची ने इलेक्शन में 2 तिहाई मतों से जीत दर्ज की है।
निधन (DEATH)
3. अमेरिकी सिविल राइट एक्टिविस्ट जेसी जैक्सन का निधन
17 फरवरी को अमेरिकी सिविल राइट एक्टिविस्ट जेसी जैक्सन का निधन हो गया।
- जैक्सन एक राजनीतिज्ञ और बैपटिस्ट धर्मगुरु थे और अमेरिका में नस्लभेद के विरोधी मार्टिन लूथर किंग के करीबी थे।
- 1968 में मार्टिन लूथर किंग की हत्या के समय जैक्सन उनके साथ मौजूद थे।
- जैक्सन ने 1971 में ऑपरेशन पुश और 1983 में नेशनल रेनबो कोएलिशन की स्थापना की, जो बाद में विलय हो गए।
- जैक्सन 84 वर्ष के थे। उन्होंने 2 बार डेमोक्रेटिक पार्टी की और से राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था।
- जैक्सन ने छह दशकों से अधिक समय तक राष्ट्रीय मंच पर अफ्रीकी अमेरिकियों के लिए लड़ाई लड़ी।
- जैक्सन ने मतदान के अधिकार और रोजगार के अवसरों से लेकर शिक्षा और सेहत के मुद्दों पर गरीबों और बेसहाराओं के लिए वकालत की।
- 2024 में जैक्सन ने शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में इजरायल-हमास युद्धविराम का समर्थन करने वाले प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया।

1960 के दशक में जैक्सन एक प्रभावशाली अश्वेत वक्ता थे।
मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
4. NASA का क्रू-12 इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा
18 फरवरी को NASA का क्रू-12 इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा।
- NASA का क्रू-12 मिशन 12 फरवरी 2026 को स्पेस X के फाल्कन 9 रॉकेट से रवाना हुआ था।
- क्रू-12 ने क्रू-11 के उन साथियों की जगह ली है जो खराब सेहत के चलते समय से पहले धरती पर लौट आए थे।
- क्रू-12 मिशन को SpaceX Dragon स्पेसक्राफ्ट के जरिए लॉन्च किया गया, जिसे Falcon 9 रॉकेट लेकर गया।
- क्रू-12 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर और जैक हैथवे के साथ फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट और रूसी अंतरिक्ष यात्री एंड्री फेडयेव शामिल हैं।
- पिछले 65 सालों के दौरान अंतरिक्ष उड़ान में ये पहली बार है जब सेहत संबंधी समस्याओं की वजह से स्पेस से अंतरिक्ष यात्रियों को वापिस भेजा गया।
- ISS एक साइंटिफिक लेबोरेटरी है, जो पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाता है।
- मौजूदा ISS को 2030 में डी-ऑर्बिट किया जाएगा और प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त कर दिया जाएगा।

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर (दांए से दूसरी) मिशन कमांडर हैं।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
5. BBC इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर बनीं स्मृति मंधाना
16 फरवरी को भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना को BBC इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर चुना गया।
- मंधाना 2025 ICC विमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की वाइस कैप्टन थीं।
- मंधाना ने 2025 वर्ल्ड कप में कुल 434 रन बनाए थे।
- मंधाना को लिएंडर पेस, दीपा मलिक और अंजू बॉबी जॉर्ज की ज्यूरी ने चुना।
- मंधाना ने बतौर RCB की कप्तान WPL 2026 भी जीता है।
- इस अवॉर्ड के लिए हरमनप्रीत कौर, दिव्या देशमुख, सुरुचि सिंह और ज्योति यर्राजी का भी नाम नॉमिनेट किया गया था।

स्मृति मंधाना सभी 3 फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।
आज का इतिहास
19 फरवरी :
- 1630 में मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी का जन्म हुआ।
- 1878 में थॉमस एडिसन ने फोनोग्राफ पेटेंट कराया
- 2003 में भारत सरकार ने तंबाकू विज्ञापनों पर बैन लगाया।
——————
ये खबरें भी पढ़ें…
अमेरिका-रूस की नेवी का फ्लीट रिव्यू कर रहीं द्रौपदी मुर्मू: ऐप पर मिलेगा सब्जियों का मंडी भाव, भारत-विस्तार लॉन्च; 18 फरवरी के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…
Source link