Tuesday , 3 March 2026

Canada India Uranium Deal | March Current Affairs Delhi Baby Girl Gift


  • Hindi News
  • Career
  • Canada India Uranium Deal | March Current Affairs Delhi Baby Girl Gift

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम मोदी और कनाडाई पीएम कार्नी ने मुलाकात की

2 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी के बीच नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई।

  • मोदी और पीएम कार्नी ने इस बैठक में यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए डील की।
  • ये MoU लगभग 2.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है। ये डील 10 साल तक के लिए होगी।
  • भारत और कनाडा ने 2015 में यूरेनियम से जुड़ी डील की थी।
  • 2018 में इस डील को एक्सटेंड किया गया था और कनाडा ने भारत को 2020 तक 3000 मैट्रिक टन यूरेनियम की सप्लाई की है।
  • पीएम कार्नी की ये पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।
  • 2024 में भारत, कनाडा का सातवां सबसे बड़ा माल और सर्विस बिजनेस का पार्टनर था, दोनों देशों का व्यापार 30.8 बिलियन डॉलर था।
इससे पहले पीएम मोदी ने नवंबर 2025 में जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कार्नी से मुलाकात की थी।

इससे पहले पीएम मोदी ने नवंबर 2025 में जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कार्नी से मुलाकात की थी।

2. दिल्ली में लखपति बिटिया योजना शुरू

2 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में लखपति बिटिया योजना का शुभारंभ किया।

  • लाड़ली योजना को दिल्ली लखपति बिटिया योजना में बदला गया है।
  • दिल्ली लखपति बिटिया योजना का फायदा 1 लाख 20 हजार रुपए तक की आय वाले परिवारों को मिलेगा।
  • स्कीम में 1.20 लाख सालाना आय वाले परिवारों को लड़की के जन्म पर 11 हजार रुपए जमा किए जाएंगे।
  • इसके अलावा, क्लास 1, 6वीं, 9वीं, 10वीं और 12वीं में एडमिशन पर 5 हजार रुपए बैंक खाते में जमा किए जाएंगे। 10वीं पास करने और ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने पर 5 हजार रुपये जमा किए जाएंगे।
  • नई स्कीम के तहत ऐसी लड़कियां जिनका जन्म दिल्ली में ही हुआ है और जिनके परिवार पिछले 3 साल से दिल्ली में ही रह रहे हैं, उन्हें इस स्कीम का फायदा मिलेगा।
दिल्ली लखपति बिटिया योजना 1 अप्रैल 2026 से लागू की जाएगी।

दिल्ली लखपति बिटिया योजना 1 अप्रैल 2026 से लागू की जाएगी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जोउ जियायी से मुलाकात की

2 मार्च को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की नई अध्यक्ष जोउ जियायी से मुलाकात की।

  • इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और AIIB साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की।
  • निर्मला सीतारमण ने नवीन वित्तपोषण और गैर-वित्तपोषण उपकरणों के माध्यम से AIIB सदस्य देशों, विशेष रूप से कम आय वाले देशों में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया।
  • AIIB के ऑपरेशन्स में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में प्रोजेक्ट्स को जल्दी मंजूरी दिलाने और रीजनल ऑफिस शुरू करने पर भी जोर दिया गया।
  • AIIB का मुख्य उद्देश्य एशिया और अन्य क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा) विकास को वित्तीय सहायता देना है।
  • इसमें सड़क रेल परियोजनाएं, पोर्ट और शहरी विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स में मदद देना।
  • AIIB में 120 सदस्य हैं और चीन के बाद भारत AIIB का सबसे बड़ा शेयर होल्डर है।
AIIB की शुरुआत 2013 में हुई थी। इसका हेडक्वाटर चीन के बीजिंग में है।

AIIB की शुरुआत 2013 में हुई थी। इसका हेडक्वाटर चीन के बीजिंग में है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. एलिसा हीली का वन-डे क्रिकेट से संन्यास

1 मार्च को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली ने अपना आखिरी वन-डे क्रिकेट मैच खेला।

  • अपने आखिरी मुकाबले में इंडिया वुमेन के खिलाफ कैप्टन एलिसा हीली ने 98 गेंद पर 158 रन बनाए।
  • एलिसा महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे अच्छी विकेटकीपर और बल्लेबाजों में से एक मानी जाती हैं।
  • एलिसा ने 2010 में अपने करियर की शुरुआत की और सभी फॉर्मेट में क्रिकेट खेला।
  • एलिसा 2023 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) महिला टीम की कप्तान रहीं।
  • हीली ने जनवरी 2025 में संन्यास का ऐलान किया था। इंडिया-ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज उनकी आखिरी सीरीज है।
  • ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम वनडे सीरीज 3-0 से हारी।
  • हीली आखिरी ODI में शतक लगाने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले साउथ अफ्रीका की जोहमारी लॉटेगबर्ग ने 2007 में शतक जड़ा था।
2018 में एलिसा वन-डे और 2019 में T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर रहीं।

2018 में एलिसा वन-डे और 2019 में T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर रहीं।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

5. HPCL एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश मेहतानी रिटायर

1 मार्च को राजेश मेहतानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए।

  • मेहतानी लगभग 38 साल तक HPCL के सीनियर एग्जीक्यूटिव रहे।
  • मेहतानी ने अपने कार्यकाल के दौरान ऑपरेशंस, रिटेल सेल्स, रिटेल इंजीनियरिंग और एविएशन समेत कई डिवीजन्‍स में सीनियर रोल्‍स निभाए।
  • HPCL एक पब्लिक सेक्टर ऑयल एंड गैस कंपनी है, जो 1974 में बनी। इसका हेडक्वाटर मुंबई, महाराष्ट्र में है।
  • यह तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) की सहायक कंपनी है और पूरे भारत में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को रिफाइन करने, डिस्ट्रीब्यूट करने और उसकी मार्केटिंग करने का काम करती है।
मेहतानी का रिटायरमेंट SEBI रेगुलेशन 2015 के शेड्यूल III सेक्शन A के तहत किया गया है।

मेहतानी का रिटायरमेंट SEBI रेगुलेशन 2015 के शेड्यूल III सेक्शन A के तहत किया गया है।

6. कोल इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर कैप्टन घनश्याम रिटायर हुए

1 मार्च को महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में स्वतंत्र डायरेक्टर रहे कैप्टन घनश्याम सिंह राठौड़ पद से रिटायर हुए।

  • कैप्टन राठौड़ को 1 मार्च 2023 को CIL बोर्ड में एक स्वतंत्र डायरेक्टर के तौर पर अपॉइंट हुए थे।
  • कैप्टन राठौर ने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।
  • कैप्टन राठौड़ 42 बख्तरबंद रेजिमेंट में स्क्वाड्रन लीडर रह चुके हैं।
  • CIL भारत का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक और एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है।
कोल इंडिया लिमिटेड की स्थापना 1975 में हुई थी, इसका मुख्यालय कोलकाता में है।

कोल इंडिया लिमिटेड की स्थापना 1975 में हुई थी, इसका मुख्यालय कोलकाता में है।

आज का इतिहास

3 मार्च

  • 1575 में अकबर ने तुकरोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हराया।
  • 1716 में इंदौर शहर की स्थापना हुई थी।
  • 1923 में ‘टाइम’ पत्रिका का प्रकाशन शुरू हुआ था।
  • 1953 में क्यूबा में फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्रांति शुरू हुई।
  • 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत हुई थी।

———————–

ये खबरें भी पढ़ें…

जम्‍मू-कश्‍मीर 67 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीता:9 से 14 साल की लड़कियों के लिए फ्री HPV वैक्‍सीन कैंपेन शुरू; करेंट अफेयर्स 2 मार्च

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

AIIMS Recruitment 2551 | Bihar 993 Vacancies

Hindi NewsCareerAIIMS Recruitment 2551 | Bihar 993 Vacancies | 6979 Jobs This Week9 घंटे पहलेकॉपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *