Wednesday , 14 January 2026
Breaking News

Brother kills sister in front of family in Pakistan | पाकिस्तान में भाई ने घर में बहन की हत्या की: माता-पिता देखते रहे, दूसरा भाई VIDEO बनाता रहा; बहन के अफेयर से नाराज था


इस्लामाबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फुटेज में सफेद कुर्ते पजामे में शख्स महिला के मुंह पर तकिया दबाकर उसे मारता दिखाई दे रहा है।  फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। - Dainik Bhaskar

फुटेज में सफेद कुर्ते पजामे में शख्स महिला के मुंह पर तकिया दबाकर उसे मारता दिखाई दे रहा है। फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के टोबा टेक सिंह में एक भाई ने अपनी बहन की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। लड़की का पूरा परिवार उसको देखता रहा जबकि किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं। पाकिस्तान के मीडिया हाउस जियो न्यूज के मुताबिक घटना बुधवार की बताई जा रही है। महिला का नाम मारिया है। जब एक भाई उसकी हत्या कर रहा था तो दूसरे भाई ने उसकी वीडियो बनाई।

वीडियो में मारिया का पिता भी वहीं बैठा दिखाई दे रहा है। हालांकि, उसने एक बार भी अपनी बेटी को बचाने की कोशिश नहीं की। डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर इबादत निसार के मुताबिक मारिया शादीशुदा नहीं थी और गर्भवती हो गई थी। उसके किसी रिश्तेदार के साथ ही संबंध थे। इसके बाद ही मारिया के भाईयों ने उसे मारने का प्लान बनाया।

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर मारिया की बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर मारिया की बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों भाईयों और पिता को गिरफ्तार किया
मारिया गर्भवती थी या नहीं और उसकी मौत किन कारणों से हुई ये पता करने के लिए फोरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस ने मारिया की भाभी से पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि मारिया के दोनों भाइयों ने उसे मारने की धमकी दी थी। इसलिए उसने पुलिस को मारिया की मौत के बारे में कुछ नहीं बताया।

फिलहाल पुलिस ने दोनों भाईयों और मारिया के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार वालों ने मारिया को मारने के बाद उसे घर के पीछे दफना दिया था। पुलिस ने मारिया की हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद उसकी जांच शुरू की।

पाकिस्तान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान में भीड़ ने महिला को घेरा:उसकी ड्रेस पर लिखे अरबी शब्दों को पवित्र आयतें समझा, कहा- ये ईशनिंदा, उसे मौत की सजा मिले

पाकिस्तान के लाहौर में भीड़ ने एक महिला को घेर लिया। उसे मारने की कोशिश करने लगी। उसके कपड़ों पर कुछ अरबी शब्द लिखे थे। लोगों ने इन शब्दों को कुरान की आयतें समझ लिया।

भीड़ का कहना था कि महिला के कपड़ों पर कुरान की पवित्र आयतें लिखी हैं। ये इस्लाम धर्म का मजाक है। महिला ने ईशनिंदा की है, जिसके लिए उसे मौत की सजा देनी चाहिए।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ASP सैयदा शहरबानो नकवी ने भीड़ से महिला को बचाया। इस घटना की जानकारी पंजाब पुलिस ने 25 फरवरी को दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

पाकिस्तान में 45 महिलाओं का रेपिस्ट प्रिंसिपल गिरफ्तार:ज्यादातर विक्टिम उसी स्कूल में टीचर, CCTV फुटेज से ब्लैकमेल करता था

पाकिस्तान के कराची शहर में मौजूद एक स्कूल के प्रिंसिपल ने 45 से ज्यादा महिलाओं के साथ रेप किया। सोमवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन न्यूज’ के मुताबिक- आरोपी प्रिंसिपल के मोबाइल से कई महिलाओं के वीडियो भी रिकवर किए गए हैं। इन्हें स्कूल के CCTV में रिकॉर्ड किया गया था। कुछ कैमरे छिपाकर लगाए गए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Bill introduced to annex Greenland to the US | अमेरिका में ग्रीनलैंड पर कब्जे का बिल पेश: 51वां राज्य बनाने का अधिकार मिलेगा, 300 सालों से यह डेनमार्क का हिस्सा

वॉशिंगटन डीसी48 मिनट पहलेकॉपी लिंकअमेरिकी सांसद रैंडी फाइन ने सोमवार को ‘ग्रीनलैंड एनेक्सेशन एंड स्टेटहुड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *