







5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें समुद्रे किनारे शवों को देखा जा सकता है।
ईस्ट अफ्रीकी देश मोजाम्बीक में रविवार देर रात एक नाव डूब गई। हादसे में 91 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई बच्चे हैं। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
ब्रिटिश मीडिया BBC के मुताबिक, मछली पकड़ने वाली नाव पर जरूरत से ज्यादा 130 लोग सवार थे। इनमें से अब तक 5 लोगों को बचाया गया है। कई लापता हैं।
ये लोग मोजाम्बीक के नामपुला प्रांत के लुंगा शहर से मोजाम्बीक के मुख्य द्वीप जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी हैजा बीमारी से बचने के लिए पलायन कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो वायरल हो रहा है। इनमें लोगों को रेस्क्यू करते और समुद्र के किनारे कई लाशों को देखा जा सकता है।

फुटेज में पानी से निकाले गए एक शव को बोट में रखते देखा जा सकता है।

फुटेज में घायल हुए और मारे गए बच्चों के शव को देखा जा सकता है।

फुटेज में दो लोग एक अन्य शख्स को रेस्क्यू करते दिख रहे हैं।
हैजा का इलाज नहीं होने पर मौत हो सकती है
नामपुला प्रांत हैजा के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांतों में से एक रहा है। यह बीमारी जनवरी 2023 से दक्षिणी अफ्रीका के कई देशों में फैली है। हैजा फैलने का मुख्य कारण दूषित खाना और पानी है। समय पर इलाज न हो तो कुछ ही घंटों में मौत भी हो सकती है।
UNICEF के मुताबिक, मौजूदा प्रकोप 25 साल का सबसे खतरनाक है। अक्टूबर 2023 से अब तक मोजाम्बीक में हैजा के 13,700 मामले सामने आए हैं। 30 लोगों की मौत हुई है।
लगभग 400 साल तक, मोजाम्बीक द्वीप पुर्तगाली पूर्वी अफ्रीका की राजधानी रहा। यह द्वीप अपने कोलोनियल आर्किटेक्चर के लिए UNESCO की विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में चादर से ढके शव दिख रहे हैं।
नाव डूबने से जुड़ी अन्य घटनाएं…
1. नाइजीरिया में 103 लोगों की मौत हुई थी
14 जून 2023 को नाइजीरिया के क्वारा में एक बोट नाइजर नदी में डूब गई थी। इस हादसे में 103 लोगों की मौत हो गई, 97 लोग लापता हो गए। वहीं, 100 लोगों को बचा लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोट में 300 लोग सवार थे।
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय निवासी ने बताया कि कुछ लोग एगबोटी गांव में शादी में गए थे। इस दौरान भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। ऐसे में शादी में गए कुछ मेहमानों ने गांव से निकलने के लिए बोट से नदी पार करने का सहारा लिया। उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ के किनारे की ओर आने के दौरान उनकी बोट पानी में छिपे पेड़ के तने से टकरा गई और टूट गई। इसके बाद वो दो हिस्सों में होकर पानी में डूब गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइजीरिया के ऐसे इलाकों में बोट एक्सीडेंट काफी आम हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां अमूमन लोग आने जाने के लिए खुद की बनी नावों का इस्तेमाल करते हैं। (फाइल)
2. ट्यूनिशिया से इटली जा रहे प्रवासियों की 2 नावें डूबीं थीं
7 अगस्त 2023 को इटली के लैम्पेडुसा आईलैंड के पास प्रवासियों की 2 नावें डूब गई थीं। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 लोग लापता हुए। मरने वालों में एक महिला और उसकी एक साल की बच्ची भी शामिल थी। इटली ने बताया कि उन्हें आइवोरी कोस्ट से दोनों के शव मिले।
इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन माइग्रेशन की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा नावों के समुद्री तूफान में फंसने से हुआ। दोनों नावें गुरुवार को ट्यूनिशिया के फैक्स पोर्ट से रवाना हुई थीं। वहीं, ट्यूनिशिया ने बताया कि उन्हें फैक्स बीच से भी 10 प्रवासियों के शव मिले। कोस्टगार्ड ने लैम्पेडुसा में पहाड़ी इलाकों में फंसे 20 प्रवासियों को भी बचाया था। इनका रेस्क्यू हेलिकॉप्टर से किया गया था।

तस्वीर इटली के लैम्पेडुसा आईलैंड से प्रवासियों को रेस्क्यू करती कोस्टगार्ड की टीम की है।
3. लीबिया से यूरोप जा रही नाव डूबी थी
17 दिसंबर 2023 को लीबिया के पास एक नाव डूबने से उसमें सवार 60 से ज्यादा प्रवासियों की मौत हो गई। इस नाव में औरतें और बच्चे भी शामिल थे। बोट 86 लोगों के साथ लिबिया के ज्वारा पोर्ट से यूरोप के लिए रवाना हुई थी।
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक ये बोट समुद्र में उठी तेज लहरों के सामने टिक नहीं पाई और पलट गई। इस तरह गैर कानूनी तरीके से यूरोप जाने की कोशिश करते हुए 2023 में 2200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
यह खबर भी पढ़ें…
ग्रीस में नाव डूबी, 500 के मारे जाने की आशंका:लीबिया से इटली जा रही नाव में करीब 750 प्रवासी सवार थे; देखें VIDEO

ग्रीस के तट के पास समुद्र में एक नाव डूबने से करीब 500 लोगों के मारे जाने की आशंका है। ग्रीस के अधिकारियों के मुताबिक हादसा 14 जून को हुआ। अब तक 79 शव बरामद किए जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक नाव लीबिया से इटली जा रही थी। यूएन इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने जानकारी दी है कि नाव में 700 से 750 लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ 104 लोगों को रेस्क्यू किया जा सका है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link