



- Hindi News
- Career
- Bihar Releases Recruitment Notification For 453 Stenographer Positions; Applications Begin September 25, With Salaries Exceeding 80,000.
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) 2025 की ओर से स्टेनोग्राफर/स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-III पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 25 सितंबर 2025 से शुरू होंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 3 नवंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- 12वीं पास।
- हिन्दी और अंग्रेजी में शॉर्टहैंड, टाइपिंग और कंप्यूटर में एक्सपर्ट होना जरूरी है।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 वर्ष
- अधिकतम : 37 वर्ष
- आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- स्किल टेस्ट
सैलरी :
- 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह
- अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
कैटेगरी वाइस क्वालिफाइंग मार्क्स :
- अनारक्षित : 40%
- पिछड़ा वर्ग : 36.5%
- ओबीसी : 34%
- अनुसूचित जाति/जनजाति : 32%
- महिला : 32%
- दिव्यांग : 32%
एग्जाम पैटर्न :
- लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव और एमसीक्यू टाइप होगी।
- 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।
- हर गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट की होगी।
- एग्जाम हिन्दी/अंग्रेजी में होगा।
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट www.onlinebssc.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए अप्लाई टैब पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान में 574 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू; पुराने आवेदन निरस्त, 40 साल तक के उम्मीदवारों को मौका

आरपीएससी ने 574 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू किए हैं। इस भर्ती के लिए 13 दिसंबर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसे 18 सितंबर 2025 को वापस ले लिया गया। अब नया विज्ञापन जारी किया गया है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
तेलंगाना में ड्राइवर के 1743 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 8 अक्टूबर से शुरू आवेदन, 10वीं पास करें अप्लाई

तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने 1743 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) में ड्राइवर और श्रमिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2025 से ऑफिशियल वेबसाइट tgprb.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
Source link