Wednesday , 25 February 2026

Bihar Police Constable Operator Recruitment


  • Hindi News
  • Career
  • Bihar Police Constable Operator Recruitment | 993 Posts Notification Out

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार में 993 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 116 पदों पर निकली भर्ती। साथ ही GAIL में 70 पदों पर वैकेंसी की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.…

1. बिहार में 993 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) की ओर से राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या
सामान्य
408
ईडब्ल्यूएस
99
एससी
157
एसटी
10
ईबीसी
175
बीसी
113
बीसी महिलाएं
31
कुल पदों की संख्या993

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 12वीं पास
  • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में न्यूनतम 50%, एससी/ एसटी ने न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त किये हों।

शारीरिक योग्यता :

लंबाई

  • न्यूनतम : सामान्य, पिछड़ा वर्ग : 165 सेमी
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी : न्यूनतम लंबाई 160 सेमी
  • महिला उम्मीदवार : न्यूनतम 155 सेमी

सीना :

  • बिना फुलाए 81 सेमी
  • फुलाकर : 86 सेमी
  • एससी/ एसटी : सीना बिना फुलाए 79 और फुलाकर 84 सेमी

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 25 साल

फीस :

सभी वर्ग के लिए : 100 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी :

लेवल 3 के अनुसार 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

  • क्वेश्चन टाइप : ऑब्जेक्टिव
  • ड्यूरेशन : 2 घंटे
  • पेपर लेवल : इंटरमीडिएट
विषयक्वेश्न नंबरटोटल मार्क्स
जनरल नॉलेज एंड करेंट अफेयर्स
2525
फिजिक्स
2525
केमेस्ट्री
2525
मैथमेटिक्स
2525

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अपना पासवर्ड क्रिएट करने के बाद कैंडिडेट्स का नाम और अन्य डिटेल्स भरें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

2. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 116 पदों पर निकली भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट12
डिप्टी मैनेजर (IS ऑडिट)43
डिप्टी मैनेजर (CA)61

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट :

  • 50% स्कोर के साथ बीई, बीटेक, बीएससी कम्प्यूटर साइंस, एमटेक डिग्री।
  • 6 साल का वर्किंग एक्सपीरियंस जरूरी

डिप्टी मैनेजर (CA) और डिप्टी मैनेजर (IS ऑडिट) :

  • बीई, बीटेक, बीएससी, कम्प्यूटर साइंस, एमटेक डिग्री।
  • वर्किंग एक्सपीरियंस 3 साल

एज लिमिट :

असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट :

27 – 45 साल

डिप्टी मैनेजर (CA) और डिप्टी मैनेजर (IS ऑडिट) : 25 – 35 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

इंटरव्यू के बेसिस पर

सैलरी :

  • 64,820 – 50 लाख रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 750 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. GAIL में 70 पदों पर निकली भर्ती

गेल इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमेस्ट्री)17
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रुमेंटेशन)21
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल)16
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल)16
कुल पदों की संख्या70

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमेस्ट्री) :

  • न्यूनतम 65% अंकों के साथ केमिकल, पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री।

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रुमेंटेशन) :

  • कम से कम 65% अंकों के साथ इंस्ट्रुमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग की डिग्री।

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) :

  • न्यूनतम 65% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल या संबंधित क्षेत्र में बीई।

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) :

  • कम से कम 65% अंकों के साथ मैकेनिकल या संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग की डिग्री।

एज लिमिट :

  • अधिकतम 26 साल
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी (NCL) : 3 साल की छूट
  • पीडब्ल्यूबीडी (OBC) : 13 साल की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • GATE मार्क्स के बेसिस पर
  • ग्रुप डिस्कशन
  • इंटरव्यू

सैलरी :

60,000 – 1,80,000 रुपए प्रति माह

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर जाएं।
  • होम पेज पर करियर ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके आवेदन करें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें और प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. बैंक ऑफ बड़ौदा में 166 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 26 फरवरी

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर सहित 166 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 फरवरी तय की गई है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या
सीनियर मैनेजर – MSME रिलेशनशिप113
सीनियर मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट19
मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट34
कुल पदों की संख्या166

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

ग्रेजुएशन, एमबीए/पीजीडीएम, सीए/सीएफए/सीएमए

एज लिमिट :

  • सीनियर मैनेजर : MSME रिलेशनशिप : 30-40 साल
  • सीनियर मैनेजर : क्रेडिट एनालिस्ट : 29-37 साल
  • मैनेजर : क्रेडिट एनालिस्ट : 25-34 साल
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • पीडब्ल्यूडी : 10 साल की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • साइकोमेट्रिक टेस्ट
  • इंटरव्यू

फीस :

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 850 (जीएसटी सहित) + पेमेंट गेटवे फीस
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, पूर्व सैनिक/देशवासी महिलाएं 175 (जीएसटी सहित) + पेमेंट गेटवे फीस

सैलरी :

  • एमएमजी/एस-II (मैनेजर) : 64,820 – 93,960 रुपए प्रतिमाह
  • एमएमजी/एस-III (सीनियर मैनेजर) : 85,920 – 1,05,280 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

ड्यूरेशन : 150 मिनट

सब्जेक्टप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
रीजनिंग2525
इंग्लिश लैंग्वेज2525
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड2525
प्रोफेशनल नॉलेज75150
टोटल150225

क्वालिफाइंग मार्क्स :

सीबीटी एग्जाम :

  • सामान्य, ओबीसी : 40%
  • एससी, एसटी : 35%

इंटरव्यू :

  • सामान्य : 60%
  • एससी, एसटी : 55%

ऑनलाइन एग्जाम सेंटर :

  • अहमदाबाद – गांधीनगर
  • बेंगलुरु
  • बरेली
  • भोपाल
  • भुवनेश्वर
  • चंडीगढ़ – मोहाली
  • चेन्नई
  • देहरादून
  • दिल्ली/एनसीआर
  • एर्नाकुलम
  • गुवाहाटी
  • हमीरपुर
  • हैदराबाद
  • जयपुर
  • जालंधर
  • जम्मू
  • कोलकाता
  • लखनऊ
  • मुंबई, नवी मुंबई, थाने, एमएमआर
  • नागपुर
  • पणजी, गोवा
  • पटना
  • पुणे
  • रायपुर
  • विशाखापत्तनम

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • अब ‘Recruitment of Local Bank Officer 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर ‘Current openings’ टैब पर क्लिक करें।
  • यहां अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म भरकर फीस जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

रेलवे में 11,127 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; बिहार सिविल जज की 173 वैकेंसी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास में 1508 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 11,127 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी होने की। बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती की। साथ ही पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग में 1508 पदों पर भर्ती की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Railway Recruitment 11,127 Posts Notification; Govt Job Alert

4 घंटे पहलेकॉपी लिंकआज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 11,127 पदों पर भर्ती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *