Friday , 13 February 2026

Bihar Panchayati Raj Recruitment | 203 Govt Jobs Today


4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू, पंचायती राज विभाग, बिहार में 203 पदों पर भर्ती की। साथ ही यूपीएससी IES, ISS एग्जाम के लिए आवेदन शुरू होने की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए….

1. इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू

इंडियन आर्मी की ओर से अग्रिवीर भर्ती 2025 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

अग्निपथ स्कीम के तहत चयनित अग्निवीरों की सेवा अवधि चार वर्ष होगी। चार साल बाद 75% अग्निवीरों को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। जबकि 25% को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। अग्निवीर परीक्षा 1 से 15 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

ट्रेड्समैन पदों के लिए ट्रेड चुनना अनिवार्य

8वीं और 10वीं पास ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के ट्रेड भरना होगा। 10वीं पास उम्मीदवार अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकते हैं। जबकि 8वीं पास दो ट्रेड का विकल्प भर सकेंगे। यदि कोई उम्मीदवार ट्रेड नहीं भरता है तो मेरिट में आने के बावजूद उसका सिलेक्शन नहीं किया जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

अग्निवीर जनरल ड्यूटी :

  • 45% अंकों के साथ 10वीं पास। हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी।
  • जिन उम्मीदवारों के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस है, उन्हें ड्राइवर भर्ती में वरीयता दी जाएगी।

अग्निवीर टेक्निकल

फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ 50% अंकों से 12वीं पास होना चाहिए। हर विषय में कम से कम 40% मार्क्स जरूरी हैं।

अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर

  • किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं पास।
  • हर विषय में कम से कम 50% अंक जरूरी।
  • अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर भर्ती में टाइपिंग टेस्ट भी होगा।

अग्निवीर ट्रेड्समैन

  • अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास के लिए 10वीं में कम से कम 33% अंक होने चाहिए।
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास के लिए आठवीं में 33% अंक होने चाहिए।

महिला मिलिट्री पुलिस :

  • 45% अंकों के साथ 10वीं पास।
  • हर विषय में 33% अंक जरूरी।

सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट:

12वीं 50% अंकों के साथ साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश में पास की हो । वहीं हर सब्जेक्ट में 40% अंक होने चाहिए।

सिपाही फार्मा:

  • 12वीं पास।
  • डी फार्मा में न्यूनतम 55% अंक होना चाहिए।
  • फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन। या बी फार्मा में न्यूनतम 50% अंक और स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्टर्ड उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

जेसीओ धार्मिक शिक्षक:

पंडित :

हिन्दू कैंडिडेट्स शास्त्री/आचार्य संस्कृत कर्म कांड विषय में एक साल का डिप्लोमा किया हो।

RT बुद्धिस्ट :

किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री।

RT मौलवी :

किसी भी स्ट्रीम से बैचलर डिग्री, आलिम ऐरेबिका, अदीब ए माहिर/उर्दू माहिर उर्दू ।

आरटी पादरी:

आरटी ग्रंथी के लिए भी बैचलर डिग्री और संबंधित विषय का नॉलेज।

शारीरिक योग्यता :

अग्निवीर (जीडी), (टेक्निकल), ट्रेड्समैन :

हाइट : 170 सेमी

अग्निवीर (क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल) :

  • हाइट : 162 सेमी
  • पुरुषों का सीना 77 सेमी तक हो, जिसमें 5 सेमी तक फुलाव भी होना चाहिए।

एज लिमिट :

अग्निवीर जीडी/टेक्निकल/असिस्टेंट/ट्रेड्समैन : 17.5 से 22 साल

सोल्जर टेक्निकल: 17.5 से 23 वर्ष

सिपाही फार्मा: 19-25 वर्ष

JCO धार्मिक टीचर: 25-24 साल। आयुसीमा की गणना 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • फिजिकल टेस्ट
  • मेडिकल एग्जाम
  • मेरिट लिस्ट जारी

सैलरी :

पहले वर्ष 30 हजार रुपए सैलरी मिलेगी, जो चौथे साल तक बढ़कर 40 हजार रुपए हो जाएगी। वेतन का 30% हिस्सा सेवा निधि में जमा होगा, जिसमें सरकार भी समान राशि जोड़ेगी। चार साल बाद करीब 11.71 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज (ब्याज सहित) मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए JCO/OR/ Agniveer / Apply/ Login पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
  • अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशिल नोटिफिकेशन लिंक

2. पंचायती राज विभाग, बिहार में 203 पदों पर भर्ती

पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार ने रिटायर हो चुके अधिकारियों के लिए जिला ऑडिट अधिकारी और सीनियर ऑडिट अधिकारी के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bgsys.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या
डिस्ट्रिक्ट ऑडिट ऑफिसर38
सीनियर ऑडिटर165
कुल पदों की संख्या203

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

जिला ऑडिट ऑफिसर

आरक्षण श्रेणीकुल पोस्ट
अनारक्षित13
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)04
अनुसूचित जाति (SC)07
अनुसूचित जनजाति (ST)01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)07
पिछड़ा वर्ग (BC)05
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं01
कुल38

सीनियर ऑडिट ऑफिसर

आरक्षण श्रेणीकुल पोस्ट
अनारक्षित67
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)17
अनुसूचित जाति (SC)27
अनुसूचित जनजाति (ST)02
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)28
पिछड़ा वर्ग (BC)19
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं05
कुल165

योग्यता :

मांगी गई पोस्ट के रिटायर्ड कर्मचारी।

एज लिमिट :

65 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

शॉर्टलिस्टिंग के बेसिस पर

सैलरी :

लेवल – 6 से लेवल – 7 के अनुसार

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • 12वीं, ग्रेजुएशन पास या सीए की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • बैंक पासबुक इत्यादि।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट ps.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Online Application for Auditor Posts” लिंक पर क्लिक करें।
  • BGSYS Bihar (bgsys.bihar.gov.in) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. यूपीएससी IES और ISS एग्जाम 2026 के लिए आवेदन शुरू

संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या
इंडियन इकोनॉमिक सर्विस16
इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस28
कुल पदों की संख्या44

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

इंडियन इकोनॉमिक सर्विस:

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स/अप्लायड इकोनॉमिक्स/ बिजनेस इकोनॉमिक्स/इकोमेट्रिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।

इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस:

स्टेटिस्टिक्स/मैथमेटिक्स स्टैटिक्स/एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स किसी भी विषय के साथ बैचलर डिग्री। साथ में स्टैटिस्टिक्स/मैथमेटिक्स स्टैटिक्स/अप्लाई स्टैटिक्स में मास्टर्स की डिग्री।

एज लिमिट:

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 30 साल
  • उम्मीदवारों का जन्म 1 अगस्त 2026 से पहले और 2 अगस्त 1996 के बाद न हुआ हो।
  • ऊपरी उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

फीस :

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 200 रुपएएससी,एसटी,पीएच,सभी महिलाएं : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

सैलरी :

जारी नहीं

ऐसे करें आवेदन :

  • यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • यहां Examination Notices सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां Engineering Services (Preliminary) Examination, 2026 का टाइटल नजर आएगा।
  • इसके सामने नोटिफिकेशन देखने का विकल्प मिलेगा।
  • पूरा नोटिफिकेशन चेक करने के बाद रजिस्ट्रेशन करें।
  • New Registration पर क्लिक करके अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करें।
  • अपना वैलिड ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर भरें।
  • अब पार्ट 2 में लॉगइन करें। यहां बाकी मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर भी अपलोड करें।
  • आईडी प्रूफ, मार्कशीट, फोटो, सिग्नेचर सही साइज में अपलोड करें।
  • एग्जाम सेंटर का चुनाव करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम के लिए लास्ट डेट 14 फरवरी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन जारी हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल यानी 14 फरवरी, 2026 तय की गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या
डिप्टी कलेक्टर28
डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस42
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट2
मैनेजमेंट ऑफिसर4
असिस्टेंट डायरेक्टर3
सुपरिटेंडेंट2
असिस्टेंट रजिस्ट्रार2
असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, अर्बन डेवलपमेंट ऑफिसर10
डायरेक्टर पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर/पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर10
कुल पदों की संख्या103

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • जनरल : 35 वर्ष
  • अत्यंत पिछड़ा, पिछड़ा वर्ग : अधिकतम 37 वर्ष
  • महिला : 38 वर्ष
  • अनुसूचित जाति, जनजाति : 40 वर्ष
  • ईडब्ल्यूएस : 35 वर्ष
  • दिव्यांग : 10 वर्ष की छूट
  • पूर्व सैनिक : 5 वर्ष की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

फीस :

  • यूआर, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी : 100 रुपए
  • झारखंड के एससी, एसटी : 50 रुपए

सैलरी :

53,100 – 1,67,800 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

प्रीलिम्स एग्जाम :

पेपरप्रश्नों की संख्याअंकअवधि
जनरल स्टडीज – 11002002 घंटे
जनरल स्टडीज – 21002002 घंटे
कुल2004004 घंटे

मेन्स एग्जाम पैटर्न :

पेपरमार्क्सड्यूरेशन
जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश1003 घंटे
लैंग्वेज एंड लिरटरेचर1503 घंटे
सोशल साइंस2003 घंटे
इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पॉलिटी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड गुड गवर्नेंस2003 घंटे
इंडियन इकोनॉमी, ग्लोबलाइजेशन एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट2003 घंटे
जनरल साइंस, एनवायर्नमेंट एंड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंड2003 घंटे
कुल95018 घंटे

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल पोर्टल jpsc.gov.in पर जाएं।
  • वैलिड जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (OTR) पूरी करें।
  • ऑनलाइन फॉर्म में अपनी एजुकेशनल और कैटेगरी संबंधी जानकारी भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी एक कॉपी डाउनलोड करके रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 390 पदों पर निकली भर्ती, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2273 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 390 पदों पर निकली भर्ती की। SEBI ने यंग प्रोफेशनल्स के 91 पदों पर निकाली भर्ती की। साथ ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 108 पदों पर भर्ती की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Staff Nurse, Young Professionals, Indian Oil Vacancies Open

Hindi NewsCareerGovt Jobs Alert: Staff Nurse, Young Professionals, Indian Oil Vacancies Open5 घंटे पहलेकॉपी लिंकआज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *