Saturday , 28 February 2026

Bandmate accuses manager-festival organizer of poisoning singer, says plot to make death look like an accident | जुबीन गर्ग के साथी का आरोप- उन्हें जहर दिया गया: ऑर्गेनाइजर और मैनेजर पर आरोप लगाया, कहा- हत्या को हादसा दिखाने की साजिश रची


13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में गिरफ्तार और उनके बैंडमेट और सिंगर शेखर ज्योति गोस्वामी ने शनिवार को सनसनीखेज आरोप लगाया।। शेखर ने कहा कि मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्टिवल ऑर्गेनाइजर श्यामकनु महंत ने उन्हें जहर दिया था और हत्या को हादसा दिखाने की साजिश रची गई।

गोस्वामी ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को पूछताछ में बताया कि मैनेजर शर्मा पैन पैसिफिक होटल में उनके साथ रह रहे थे और जुबीन की मौत से पहले शर्मा का व्यवहार संदिग्ध था। उन्होंने बताया कि समुद्र में शर्मा ने याट को अपने कंट्रोल में लिया था और समुद्र के बीचों-बीच ले गया था।

जुबीन गर्ग का निधन सिंगापुर में 19 सितंबर को हुआ था। सिंगर 20 सितंबर को होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए हुए थे, जहां उन्होंने वाटर एडवेंचर एक्टिविटी में हिस्सा लिया था। दावा किया गया कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान एक हादसे में हुई।

बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी (बनियान में) को जुबिन की मौत के मामले में 25 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी 2 अक्टूबर को हुई।

बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी (बनियान में) को जुबिन की मौत के मामले में 25 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी 2 अक्टूबर को हुई।

बैंडमेट गोस्वामी के आरोप, कहा- जुबिन की मौत डूबने से नहीं हुई

  • हम सभी 19 सितंबर को समुद्र में एक याट पर गए थे। शर्मा के कंट्रोल में लेने के बाद याट समुद्र में खतरनाक तरीके से हिलने लगी थी।। सभी की जान जोखिम में पड़ गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि शर्मा ने असम एसोसिएशन (सिंगापुर) के सदस्य और NRI तन्मॉय फुकन को ड्रिंक की व्यवस्था न करने को कहा और खुद ही सभी ड्रिंक्स देने की बात कही।
  • जब जुबीन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और वो लगभग डूब रहे थे, तब शर्मा चिल्लाते हुए सुने गए, “जाबो दे, जाबो दे” (“जाने दो, जाने दो”)।
  • जुबीन ट्रेन्ड स्विमर था। उसने मुझे और शर्मा को भी तैरना सिखाया था, इसलिए उनकी मौत डूबने से नहीं हो सकती।
  • शर्मा और महंत दोनों ने सिंगर को जहर दिया और साजिश छुपाने के लिए सिंगापुर को चुना। शर्मा ने मुझे याट के किसी भी वीडियो को किसी के साथ शेयर न करने के लिए कहा था।
श्यामकनु महंत और मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को 1 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया था।

श्यामकनु महंत और मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को 1 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया था।

असम सरकार जुबीन की मौत की जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाएगी

असम सरकार ने जुबीन के मौत के मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता गुवाहाटी हाईकोर्ट के न्यायाधीश सौमित्र सैकिया करेंगे। सीएम हेमंत सरमा ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया था।

उन्होंने कहा था, “हम कल आयोग बनाएंगे। अब हम सभी लोगों से अनुरोध करते हैं जिनके पास जुबीन गर्ग की मौत से संबंधित कोई जानकारी या वीडियो है, वे आगे आएं और आयोग के सामने अपना बयान दें।” एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) और इनकम टैक्स (I-T) विभाग असम पुलिस के साथ मिलकर श्यामकनु महंत की इनकम सोर्स और संपत्ति खरीद की जांच करेगी।

संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी और सिंगर अमृतप्रभा महंत असम के कलाकार हैं। वे जुबीन गर्ग के करीबी सहयोगी रहे हैं।

संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी और सिंगर अमृतप्रभा महंत असम के कलाकार हैं। वे जुबीन गर्ग के करीबी सहयोगी रहे हैं।

SIT ने अब तक 60 से ज्यादा FIR दर्ज कीं

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने बताया कि जुबीन की मौत के मामले में अब तक राज्य में 10 लोगों के खिलाफ 60 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं। स्पेशल DGP गुप्ता ने बताया कि सिंगापुर में की गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्रोटोकॉल के अनुसार परिवार को दी जाएगी। सिंगापुर की जांच टीम ने भी काम किया। उन्होंने परिवार से संपर्क भी किया है।

वहीं, गुवाहाटी में किए गए दूसरे पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। विसरा सैंपल को डिटेल जांच के लिए दिल्ली के सेंट्रल फोरेंसिक लैब भेजा गया है। गुप्ता ने कहा कि विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार और हमारे पास उपलब्ध हो जाएगी।

मृत्यु की असली वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम के दौरान शरीर के आंतरिक अंगों जैसे आंत, लिवर, किडनी से लिए जाने वाले नमूने विसरा सैंपल (Viscera sample) कहलाते हैं।

SIT को हादसे के पहले की मोबाइल रिकॉर्डिंग मिली

न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार देर रात कहा था कि हमें आरोपियों के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं। इसलिए आगे जांच के लिए उनकी गिरफ्तारी जरूरी थी। SIT सूत्रों के मुताबिक, वीडियो में गोस्वामी गर्ग के बहुत करीब तैरते दिखाई दिए, जबकि अमृतप्रभा ने पूरी घटना को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया था।

उधर, जुबीन की पत्नी गरिमा ने बताया था कि उनकी मौत दौरा पड़ने से हुई। उन्होंने बताया था कि इससे पहले भी सिंगर को कई बार दौरे पड़ चुके हैं। इससे पहले भी सिंगर को सिंगापुर में ही दौरा पड़ा था। उनकी पत्नी ने बताया था कि एक बार और इसी तरह की स्थिति बन गई थी। तब सभी दोस्त उनकी तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल ले गए थे, जिससे उनकी जान बच गई थी।

दावा किया जा रहा है कि सिंगर जुबीन गर्ग का ये वीडियो हादसे से ठीक पहले लिया गया था।

दावा किया जा रहा है कि सिंगर जुबीन गर्ग का ये वीडियो हादसे से ठीक पहले लिया गया था।

जुबीन ने 38 हजार गाने गाए थे

जुबीन का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया जिले में हुआ था। वे असमिया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गायक, संगीतकार, गीतकार, एक्टर और डायरेक्टर रहे। उन्होंने असमिया, हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी भाषा में गाने गाए हैं।

इसके अलावा सिंगर ने बिष्णुप्रिया मणिपुरी, आदि, बोरो, अंग्रेजी, गोलपारिया, कन्नड़, कार्बी, खासी, मलयालम, मराठी, मिसिंग, नेपाली, उड़िया, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, तिवा सहित 40 भाषाओं और बोलियों में 38 हजार से ज्यादा गाने गए। जुबीन असम के हाईएस्ट पेड सिंगर थे।

……………………..

जुबीन गर्ग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

जुबीन गर्ग ने अपनी कमाई का 70% जरूरतमंदों को दिया:कंपोजर जॉय चक्रवर्ती ने बताया- सिंगर ने घर कैंसर मरीजों को ठहराने को किया समर्पित

सिंगर जुबीन गर्ग की अंतिम विदाई से पता चला कि लोगों के दिलों में उनके लिए कितनी जगह थी। जुबीन सिर्फ एक अच्छे सिंगर ही नहीं, बल्कि दूसरों की मदद करने में भी आगे रहते थे। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

एकता कपूर से मिलीं बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल:इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो, बोलीं- मैं हीरोइन बन जाऊंगी?

बिग बॉस 19 में नजर आ चुकीं तान्या मित्तल ने हाल ही में अपने सोशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *