Wednesday , 4 February 2026

Bajaj Chetak C25 Electric Scooter Launched; 113km Range, 2.5hr Charge


नई दिल्ली24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टू-व्हीलर मेकर बजाज ऑटो के सब ब्रांड चेतक इलेक्ट्रिक ने अपना सबसे सस्ता ई-स्कूटर ‘चेतक C25’ भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 113 किलोमीटर चलता है और इसे सिर्फ 2.5 घंटे में 80% चार्ज किया जा सकता है।

नई चेतक C25 में बजाज का नया चेसिस फ्रेम इस्तेमाल किया गया है, जिसमें बैटरी पैक फ्लोरबोर्ड के नीचे है। इससे ई-स्कूटर में 25 लीटर का अंडर सीट स्पेस मिलेगा। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 91,399 रुपए रखी है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और आने वाले हफ्तों में यह शोरूम्स पर अवेलेबल होगा। भारत में ये ई-स्कूटर TVS आईक्यूब और ओला S1 X को टक्कर देगा।

डिजाइन: फुल मेटल बॉडी के साथ 6 कलर ऑप्शन

चेतक पोर्टफोलियो में सबसे किफायती स्कूटर होने के बावजूद ये सिग्नेचर मेटल बॉडी के साथ आया है। चेतक C25 का डिजाइन अपने पुराने मॉडल जैसा ही रेट्रो-इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं।

फ्रंट में इसकी हेडलाइट में मौजूद DRL को अब पूरी तरह गोल न रखकर थोड़ा ‘कोनिकल’ शेप दिया गया है। फ्रंट में पियानो ब्लैक फिनिशिंग और बॉडी पर ‘फन टू वाइब’ स्टीकर दिए गए हैं। पैनल गैप्स बहुत कम हैं, जिससे ये काफी प्रीमियम लगती है।

बजाज ने इस मॉडल का वजन पुराने चेतक के मुकाबले लगभग 20 किलो कम कर दिया है। हल्का होने की वजह से यह सिंगल चार्ज पर बेहतर माइलेज (रेंज) देने में सक्षम है। इसे 1355 mm से घटाकर 1225 mm कर दिया गया है।

यानी व्हीलबेस 130mm छोटा होने से इसे तंग गलियों और ट्रैफिक में मोड़ना काफी आसान हो गया है। ई-स्कूटर 6 कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इसमें मिस्टी यलो, ओशन टील, रेसिंग रेड, एक्टिव ब्लैक, ओपेलेसेंट सिल्वर और क्लासिक वाइट शामिल है।

परफॉर्मेंस: 2.2kW पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर और 113km की रेंज

परफॉर्मेंस की बात करें तो चेतक C25 के रियर व्हील में हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 2.2kW की पीक पावर जनरेट करती है। यह एक एंट्री-लेवल मॉडल है, इसलिए इसे शहर के ट्रैफिक और रोजाना की छोटी दूरी की यात्राओं को ध्यान में रखकर ट्यून किया गया है।

इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देने के लिए चेतक C25 में 2.5kWh का NMC बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर स्कूटर 113 किलोमीटर की रेंज देगा। इसके साथ 750W का ऑफ-बोर्ड चार्जर मिलता है।

कंपनी का दावा है कि स्कूटर मात्र 2:25 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज हो जाता है, जबकि फुल चार्ज में 4 घंटे लगते हैं। NMC का मतलब निकेल, मैंगनीज और कोबाल्ट है। यह लिथियम-आयन बैटरी का एक प्रकार है, जिसकी एनर्जी डेंसिटी ज्यादा होती है। आसान भाषा में कहें तो यह कम वजन में ज्यादा पावर और लंबी रेंज देने में सक्षम होती है।

हार्डवेयर: टेलिस्कोपिक फोर्क्स और फ्रंट डिस्क ब्रेक

चेतक C25 में ट्यूबलेस टायर के साथ 12-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। फ्रंट में ट्विन टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसकी सीट की ऊंचाई 763mm और वजन 108 किलोग्राम है।

फीचर्स: नई कलर LCD डिस्प्ले और रिवर्स मोड

चेतक C25 में ऑल-LED लाइटिंग, कलर LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एप्रन पर USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले में स्पीड, ट्रिप मीटर, बैटरी परसेंटेज और क्लॉक जैसी जानकारी दिखती हैं।

हैंडल बार पर पियानो ब्लैक फिनिशिंग वाले नए बटन्स दिए गए हैं। इसमें एक रिवर्स बटन भी है, जिसे लॉन्ग प्रेस करके आप स्कूटर को पीछे की तरफ चला सकते हैं। सीट के नीचे 25 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और फ्रंट पैनल में बोतल रखने के लिए जगह दी गई है।

आप 3000 रुपए के ऑप्शनल ‘टेकपैक’ के जरिए फॉलो मी हेडलाइट्स, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स जोड़ सकते हैं।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

फरवरी में 14 से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च होंगे:सैमसंग प्रीमियम गैलेक्सी S26 सीरीज लाएगी; वीवो, रियलमी और पोको जैसे ब्रांड भी पेश करेंगे फोन

स्मार्टफोन लवर्स के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होने वाला है। इस महीने सैमसंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *