Saturday , 7 March 2026

Australian PM Anthony Albanese Marries Jodie Haydon While in Office | 62 साल के ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बनीज ने शादी की: पद पर रहते ऐसा करने वाले पहले नेता, पत्नी 16 साल छोटी हैं


कैनबराकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया PM एंथनी अल्बनीज ने अपनी पार्टनर जोडी हेडन से शनिवार को शादी की। - Dainik Bhaskar

ऑस्ट्रेलिया PM एंथनी अल्बनीज ने अपनी पार्टनर जोडी हेडन से शनिवार को शादी की।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी पार्टनर जोडी हेडन से शादी की। 62 साल के अल्बनीज ऑस्ट्रेलिया के पहले ऐसे PM बन गए हैं जिन्होंने अपने पद पर रहते हुए शादी की।

अल्बनीज ने 46 साल की जोडी हेडन से कैनबरा में PM ऑफिस में शादी की। जोडी फाइनेंशियल सर्विस में काम करती हैं। अल्बनीज ने फरवरी 2024 में हेडन से सगाई थी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक शब्द में पोस्ट किया- मैरिड। उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे बो-टाई पहनकर अपनी मुस्कुराती दुल्हन का हाथ थामे दिख रहे हैं।

अल्बनीज और हेडन सोमवार से शुक्रवार तक ऑस्ट्रेलिया में ही हनीमून मनाएंगे, जिसकी सभी लागतें निजी तौर पर उन्होंने अपने खर्च पर उठाई हैं।

ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बनीज ने 14 फरवरी 2024 को वैलेंटाइन डे पर सगाई की थी।

ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बनीज ने 14 फरवरी 2024 को वैलेंटाइन डे पर सगाई की थी।

ऑस्ट्रेलियाई PM की दूसरी शादी

ऑस्ट्रेलियाई पीएम की यह दूसरी शादी है। उन्होंने 2019 में अपनी पूर्व पत्नी कार्मेल टेबट से तलाक लिया था। यह शादी 19 साल चली। इस रिश्ते से उनका एक बेटा नाथन है।

अल्बनीज और हेडन की मुलाकात 2020 में मेलबर्न में एक बिजनेस डिनर में हुई। थी। हेडन की भी यह दूसरी शादी है। हालांकि हेडन की पहली शादी और तलाक की जानकारी पब्लिक नहीं है।

बिन ब्याही मां के बेटे हैं ऑस्ट्रेलिया के नए PM

लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज को उनके अपने ‘अल्बो’ नाम से बुलाते हैं। एंथनी का जन्म 2 मार्च, 1963 को ऑस्ट्रेलिया के शहर कैंपरडॉउन के रूढ़िवादी कैथोलिक ईसाई परिवार में हुआ। एंथनी ने जब से होश संभाला सिर्फ मां को ही अपने आसपास देखा, पिता को नहीं। जब उन्होंने पिता के बारे में पूछा तो आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई मूल की मां ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उनके इटली मूल के पिता कार्लो अल्बनीज की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।

तंगी में बीता बचपन, बदहाल दिनों में मां ने बताया सच

अल्बनीज का बचपन बेहद तंगहाली में बीता। उनकी मां दिव्यांग थीं, जिसके चलते उन्हें पेंशन मिलती थी। इससे एंथनी का पालन-पोषण हुआ। वह अपने परिवार से स्कूल जाने वाले पहले व्यक्ति हैं। एंथनी जब 14 साल के हुए थे, तब सरकार ने उनकी मां को पेंशन के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। एंथनी और उनकी मां के हालत और बद से बदतर हो गए। इन्हीं बदहाली के दिनों में एक रोज मां ने एंथनी को बताया कि उनके पिता की मौत नहीं हुई है, बल्कि वे जिंदा हैं।

बेटे पर नाजायज का ठप्पा न लगे, इसलिए मां ने बोला झूठ

दरअसल, उनकी मां और पिता की कभी शादी ही नहीं हुई। मां ने एंथनी को बताया कि उनके पिता कार्लो क्रूज शिप के मैनेजर थे। साल 1962 में एक विदेश यात्रा के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। सात महीने तक एशिया और ब्रिटेन की यात्रा पर रहने के बाद उनकी मां वापस सिडनी आ गईं। इस दौरान, वे चार महीने की गर्भवती हो चुकी थीं। बेटे एंथनी पर नाजायज होने का ठप्पा न लगे, इसलिए उन्होंने ये बात छिपाई। इस बात की जिक्र एंथोनी ने अपनी बायोग्राफी में भी किया है।

मंत्री बनने के बाद पिता से हुई मुलाकात

मां की भावनाओं की कद्र करते हुए अल्बनीज ने उनके जिंदा रहते कभी पिता को खोजने की कोशिश नहीं की। साल 2002 में मां का निधन हो गया। इसके बाद वह अपने पिता से मिले। ऑस्ट्रेलिया के परिवहन और इन्फ्रास्ट्रक्चर मंत्री बनने के बाद एंथनी एक बैठक में शामिल होने इटली गए। यहां पहली बार उनकी अपने पिता से उनके होमटाउन बैरेटा में मुलाकात हुई।

12 साल की उम्र किया आंदोलन

ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री एंथनी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत महज 12 साल की उम्र में ही कर दी थी। एंथनी और उनकी मां सरकारी मकान में किराए पर रहती थीं।

स्थानीय परिषद ने सरकारी मकानों को किराया बढ़ा दिया था। लोग बढ़ा हुआ किराया भरने के तैयार नहीं थे, लेकिन कोई भी आगे आकर इसका विरोध करने के लिए भी तैयार नहीं था।

परिषद सभी मकानों को बेचने की योजना बना रही थी। उस वक्त परिषद के फैसले के खिलाफ एंथनी ने आंदोलन खड़ा कर दिया था। आखिरकार परिषद को अपनी योजना रद्द करनी पड़ी थी। 22 साल की उम्र में वह लेबर पार्टी से जुड़ चुके थे।

1996 में वे पहली बार फेडरल सांसद (MP) चुने गए। 2013 में लेबर के हारने के बाद अल्बनीज डिप्टी लीडर और फिर लीडर ऑफ द ऑपोजिशन बने। 10 साल तक विपक्षी नेता रहने के बाद उन्होंने 2022 में चुनाव जीता और स्कॉट मॉरीशन को चुनाव हराकर पीएम बने।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Iran Deputy FM: Iran Must Resist US-Israel Attacks

नई दिल्ली13 घंटे पहलेकॉपी लिंकईरान के डिप्टी विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह दिल्ली में चल रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *