Wednesday , 4 February 2026
Breaking News

Apple Poised to Overtake Samsung as World’s No.1 Smartphone Brand Again on iPhone 17 Boom | एपल फिर बन सकता है दुनिया का नंबर-1 स्मार्टफोन ब्रांड: आईफोन 17 की तेज बिक्री से 14 साल बाद सैमसंग को पीछे छोड़ेगा


  • Hindi News
  • Business
  • Apple Poised To Overtake Samsung As World’s No.1 Smartphone Brand Again On IPhone 17 Boom

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एपल एक दशक के बाद सैमसंग को पीछे छोड़कर फिर दुनिया का नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड बन सकता है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक इसका कारण आईफोन 17 सीरीज की तेजी से बढ़ रही सेल होगी। इससे पहले 2011 में एपल ने नंबर की पोजिशन हासिल की थी।

रिसर्च के अनुसार सितंबर में लॉन्च हुई आईफोन 17 सीरीज को अमेरिका और चीन दोनों बाजारों में बेहद मजबूत प्रतिक्रिया मिली है, जिससे एपल की बिक्री में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा US-चाइना ट्रेड तनाव में कमी और डॉलर की कमजोरी ने बड़े बाजारों में भी आईफोन की खरीद बढ़ाई है।

ग्लोबल मार्केट में सैमसंग की सबसे ज्यादा 19% हिस्सेदारी

कंपनी

हिस्सेदारी

सैमसंग

19%

एपल

18%

शाओमी

14%

वीवो

9%

ओप्पो

8%

अन्य

33%

सोर्स- कॉउंटरपॉइंट

नोट- अन्य कंपनियों में हॉनर, गूगल जैसी कंपनियां शामिल हैं।

आईफोन की बिक्री 10% तक बढ़ेगी

काउंटरपॉइंट का अनुमान है कि 2025 में आईफोन की बिक्री 10% बढ़ेगी, जबकि सैमसंग की यह वृद्धि सिर्फ 4.6% रहेगी। इसी बढ़त के साथ एपल इस साल सैमसंग को पीछे छोड़कर नंबर 1 स्थान पर आ जाएगा।

2025 में वैश्विक स्मार्टफोन बाजार लगभग 3.3% बढ़ेगा और एपल की हिस्सेदारी 19.4% तक पहुंच सकती है। एपल आखिरी बार 2011 में दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता बनी थी।

यूजर्स फोन अपग्रेड कर आईफोन पर शिफ्ट हो रहे

काउंटरपॉइंट के विश्लेषक यांग वांग ने कहा कि आईफोन 17 की सफलता के पीछे प्रमुख कारण यह है कि कोविड अवधि में फोन खरीदने वाले कंज्यूमर अब अपना फोन अपग्रेड कर रहे हैं।

2023 से 2025 के बीच 35.8 करोड़ सेकंड-हैंड आईफोन s बिके, जिनके उपयोगकर्ता अगले कुछ वर्षों में नए आईफोन मॉडल की ओर बढ़ने की संभावना रखते हैं।

फोल्डेबल फोन से सेल बढ़ने की उम्मीद

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एपल की पहुंच आने वाले वर्षों में और मजबूत हो सकती है। 2026 में फोल्डेबल आईफोन और बजट आईफोन 17e लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि 2027 में कंपनी बड़े डिजाइन बदलाव लाने की तैयारी कर रही है।

इन सभी कारणों से कॉउंटरपॉइंट का अनुमान है कि एपल 2029 तक लगातार नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड बना रहेगा।एपल ने पिछले महीने कहा था कि उसकी सेल्स उम्मीद से तेज गति से बढ़ रही हैं और कंपनी की हॉलिडे क्वार्टर की कमाई लगभग 140 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच सकती है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

निसान ग्रेवाइट सब-4 मीटर एमपीवी 17 फरवरी को आएगी:7-सीटर कार में सेफ्टी के लिए 360° कैमरा जैसे फीचर्स, मारुति अर्टिगा को टक्कर देगी

निसान मोटर इंडिया सब-4 मीटर सेगमेंट में नई कार उतारने की तैयारी कर रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *