Saturday , 28 February 2026

Anees Bazmee’s reaction on Boney Kapoor-Anil Kapoor fight | अनीस बज्मी का बोनी- अनिल कपूर के झगड़े पर रिएक्शन: बोले- दोनों भाई हैं, कल एक दूसरे से मिलेंगे और गले भी लगेंगे


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘नो एंट्री’ के सीक्वल की जब से प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने घोषणा की है, अनिल कपूर के साथ उनके रिश्ते को लेकर इंडस्ट्री में तरह-तरह की बातें हो रही है। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने फिल्म नो एंट्री 2, बोनी कपूर और अनिल कपूर के बीच लड़ाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अनीस बज्मी ने कहा, ‘दोनों भाई है कल एक दूसरे से मिलेंगे और एक दूसरे को गले लगाएंगे।’

बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर एक साथ।

बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर एक साथ।

बोनी कपूर ने कहा था- अनिल के साथ अब संबंध नहीं
बोनी कपूर और अनिल कपूर के बीच दरार की खबरें तब आईं, जब बोनी कपूर ने फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर के साथ ‘नो एंट्री 2’ की पुष्टि की। बोनी कपूर ने कहा, ‘अनिल कपूर के साथ अब मेरा कोई संबंध नहीं रहा।’

फिल्म 'नो एंट्री 2' को लेकर दोनों भाइयों में हुआ विवाद।

फिल्म ‘नो एंट्री 2’ को लेकर दोनों भाइयों में हुआ विवाद।

अनीस बज्मी ने कहा- दरार वाली खबर सुनकर हैरान हूं
डायरेक्टर अनीस बज्मी ने बोनी कपूर और अनिल कपूर के बीच दरार की खबरों पर कहा, ‘बोनी कपूर और अनिल कपूर के बीच खटास भरे संबंधों के बारे में सुनकर हैरान हूं। इस विषय में अभी तक बोनी कपूर से बात नहीं कर पाया क्योंकि मैं भूल भुलैया 3 की शूटिंग में व्यस्त था।’

अनीस बज्मी और अनिल कपूर एक साथ नो एंट्री के अलावा वेलकम और पागलपंती जैसी फिल्में साथ में कर चुके हैं। अनीस बज्मी ने कहा, ‘अगर अनिल कपूर नो एंट्री 2 में नहीं होंगे तो स्वाभाविक रूप से उन्हें बुरा लगेगा। लेकिन इस फिल्म में अनिल कपूर के न होने के बोनी जी के पास भी अपने कारण रहे होंगे। वे दोनों भाई है कल दोनों एक दूसरे से मिलेंगे और एक दूसरे को गले लगाएंगे। वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।’

अनीस बज्मी।

अनीस बज्मी।

नो एंट्री में दिखी थी सलमान, अनिल कपूर और फरदीन की तिकड़ी
साल 2005 में फिल्म रिलीज ‘नो एंट्री’ में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपाशा बसु, ईशा देओल, लारा दत्ता, सेलिना जेटली और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों की मुख्य भूमिकाएं थी। ‘नो एंट्री 2’ में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ के नाम की पुष्टि हो चुकी है। बताया जाता है कि इस फिल्म में दोनों की डबल भूमिकाएं होगी। चर्चा है कि इस फिल्म के लिए 10 अभिनेत्रियों का चयन किया जाएगा।



Source link
Tiwari Aka

Check Also

सलमान की को-स्टार रहीं डेजी शाह ने एग्स फ्रीज कराए:एक्ट्रेस ने कहा- परिवार बनाने के लिए शादी जरूरी नहीं है

डेजी शाह ने सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *