Sunday , 1 March 2026

Ajmer RPSC | आरएएस मेंस-2024 का रिजल्ट घोषित: 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट; 17-18 जून को हुआ था एग्जाम – Ajmer News


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बुधवार रात RAS मुख्य परीक्षा-2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया। 2461 कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। रिजल्ट मेंस एग्जाम के करीब साढ़े तीन महीने बाद जारी किया गया है।

.

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- इंटरव्यू (साक्षात्कार) की तारीख के बारे में अभ्यर्थियों को बाद में सूचित किया जाएगा।

RPSC की ओर से 2 सितंबर 2024 को 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।

पहले देखिए, कट ऑफ मार्क्स…

जून में हुई थी मुख्य परीक्षा आरएएस प्री 2024 एग्जाम 2 फरवरी 2025 को हुआ था। 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ। इसमें 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स में से 21 हजार 539 पास हुए।

मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून को आयोजित की गई थी। परीक्षा अजमेर और जयपुर में कुल 77 केंद्रों पर हुई थी।

किस-किसका हुआ सिलेक्शन, देखें रोल नंबर…

पिछली भर्तियों की ये रही थी स्थिति…

आरएएस भर्तीविज्ञापन जारीपदों की संख्याप्री-एग्जाम रिजल्ट डेटमेंस एग्जाम रिजल्ट डेटफाइनल रिजल्ट डेट
201318 जून 201399029 नवम्बर 201515 जून 20168 दिसम्बर 2016
201628 अप्रैल 201672515 सितम्बर 201625 जून 201717 अक्टूबर 2017
20182 अप्रैल 2018105123 अक्टूबर 20189 जुलाई 202013 जुलाई 2021
202120 जुलाई 202198819 नवम्बर 202130 अगस्त 202217 नवम्बर 2023
202328 जून 202397220 अक्टूबर 20232 जनवरी 2025……………
20242 सितंबर 2024109620 फरवरी 20258 अक्टूबर 2025—————–


Source link
Tiwari Aka

Check Also

RPSC Pharma Interview Letter Uploaded

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा) परीक्षा-2021 के 14 विषयों के इन्टरव्यू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *