Thursday , 26 February 2026

AIIMS Recruitment 2551 Posts | Govt Jobs 2026 Apply


35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी AIIMS NORCET 10 के लिए वैकेंसी डिटेल्स और आवेदन शुरू होने की। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 245 वैकेंसी। साथ ही DSSSB में 216 पदों पर निकली भर्ती की। MPPSC के तहत 949 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए….

1. AIIMS NORCET 10 के लिए आवेदन शुरू

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली की ओर से नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (AIIMS NORCET 10) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही पदों की संख्या भी जारी कर दी गई है।

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 11 अप्रैल 2026 को होगा। वहीं मेन्स एग्जाम 30 अप्रैल 2026 को होगा।

वैकेंसी डिटेल्स :

हॉस्पिटल का नामपदों की संख्या
AIIMS बठिंडा
72
AIIMS भोपाल
76
AIIMS भुवनेश्वर
55
AIIMS देवघर
104
AIIMS गोरखपुर
203
AIIMS गुवाहाटी78
AIIMS कल्याणी
205
AIIMS मंगलगिरी
88
AIIMS नागपुर
56
AIIMS रायबरेली
85
AIIMS नई दिल्ली
282
AIIMS पटना
168
AIIMS ऋषिकेश64
AIIMS रायपुर43
AIIMS विजयपुर, जम्मू
54
AIIMS मदुरई
30
CAPFIMS मैदानगढ़ी
32
NITRD5
AIPMR मुंबई
1
CIP रांची
13
JIPMER पुदुचेरी
88

JIPMER यनम

7
JIPMER कराईकल
383
SJH हॉस्पिटल
140
ESIC नई दिल्ली
219
कुल पदों की संख्या2551

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग पास किया हो।
  • उम्मीदवारों का भारतीय या राज्य के नर्सिंग परिषद से नर्स एवं मिडवाइफ के तौर पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
  • 50 बेड वाले हॉस्पिटल में न्यूनतम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 30 साल
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

फीस :

  • सामान्य, ओबीसी : 3000 रुपए
  • एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस : 2400 रुपए
  • पीडब्ल्यूबीडी : निशुल्क

सैलरी :

वेतन बैंड 2 के अनुसार 9,300 – 34,800 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

एग्जाम पैटर्न :

प्रीलिम्स एग्जाम :

सब्जेक्ट
नर्सिंग, नॉन नर्सिंग
प्रश्नों की संख्या
100
एग्जाम ड्यूरेशन
90 मिनट
सेक्शन नंबर
5, हर सेक्शन में 20 प्रश्न
क्वेश्चन नंबर्सनर्सिंग सब्जेक्ट : 80 प्रश्न, नॉन नर्सिंग सब्जेक्ट : 20 प्रश्न

मेन्स एग्जाम :

एग्जाम मोड
सीबीटी
कुल प्रश्न
160
कुल अंक
160
मार्किंग स्कीम
हर सही उत्तर के लिए 1 अंक, गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक की कटौती
ड्यूरेशन3 घंटे
सेक्शन नंबर
4
क्वेश्चन टाइपएमसीक्यू या वीडियो बेस्ड क्वेश्चन और प्रायोरिटी बेस्ड क्वेश्चन

एग्जाम सिलेबस :

सब्जेक्टसिलेबस
जनरल नॉलेज एंड एप्टीट्यूडजनरल नॉलेज एंड एप्टीट्यूड : इंडियन करेंट अफेयर्स, इंडियन पॉलिटिक्स, इंडियन हिस्ट्री, जनरल साइंस, इंडियन टूरिज्म, फेमस ऑथर्स एंड बुक्स, इनवेन्शंस एंड डिस्कवरीज, एप्टीट्यूड
नर्सिंग सब्जेक्ट

ह्यूमन एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी, कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग, मिडवाइफरी एंड गायनेकोलॉजिकल नर्सिंग, बायोकेमेस्ट्री, नर्सिंग मैनेजमेंट, मेंटल हेल्थ, मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग, फार्मेकोलॉजी, एनवायरमेंटल हाइजिन, फंडामेंटेल्स ऑफ नर्सिंग, हेल्थ एजुकेशन एंड कम्युनिटी फॉर्मेसी, साइकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, ड्रग स्टोर मैनेजमेंट

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशयल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Important Announcements में Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test(NORCET-6) पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 245 पदों पर भर्ती न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू हो रहे हैं। उम्मीदवार वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्रेंटिस की भर्ती एक साल के लिए की जाएगी। इस भर्ती की लोकेशन रावतभाटा, राजस्थान है।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या
फिटर68
इलेक्ट्रीशियन
68
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक
68
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट
10
टर्नर
10
मशीनिस्ट
10
वेल्डर
11
कुल पदों की संख्या245

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाइम और रेगुलर आईटीआई की डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 24 साल

स्टाइपेंड :

9,600 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

मेरिट बेसिस पर

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं।
  • करियर बटन पर क्लिक करने के बाद Registration Form लिंक पर क्लिक करें।
  • GATE 2023/2024/2025 डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. DSSSB में 216 पदों पर निकली भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 216 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 25 फरवरी को जारी किया गया है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

असिस्टेंट मैनेजर (टूरिज्म) : टूरिज्म में मास्टर डिग्री या पीजी डिप्लोमा, 3 साल का अनुभव।

असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट्स) : सीए या सीएमए की डिग्री, 3 साल का अनुभव

रेडियोग्राफर : 12वीं (साइंस), रेडियोग्राफी में डिप्लोमा या बीएससी (रेडियोग्राफी)

पटवारी किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।

रिपोर्टर : ग्रेजुएशन, शॉर्टहैंड (100 शब्द प्रति मिनट)

एज लिमिट :

  • असिस्टेंट मैनेजर (टूरिज्म) : 30 साल
  • असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट्स) : 32 साल
  • रेडियोग्राफर : 18 – 27 साल
  • पटवारी : 21 – 27 साल
  • रिपोर्टर : अधिकतम 30 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • जनरल/ईडब्ल्यूएस : 40%,
  • दिल्ली के ओबीसी : 35%
  • एससी, एसटी, पीएच : 30%

सैलरी :

पद का नामसैलरी
असिस्टेंट मैनेजर
44,900 – 1,42,400 रुपए प्रतिमाह
असिस्टेंट ग्रेड 1 :
35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह
रेडियोग्राफर
25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह
ऑप्टोमेट्रिस्ट29,200 – 92,300 रुपए प्रतिमाह
रिपोर्टर
44,900 – 1,42,400 रुपए प्रतिमाह
पटवारी
21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • DSSSB की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. MPPSC ने 949 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए शुरू

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 949 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी, 2026 से शुरू किए जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mponIine.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या
हिंदी57
अंग्रेजी56
संस्कृत34
जियोग्राफी74
हिस्ट्री77
साइकोलॉजी18
लॉ29
जियोलॉजी8
योगिक साइंस2
कॉमर्स94
पॉलिटिकल साइंस62
इकोनॉमिक्स84
सोशियोलॉजी49
फिजिक्स145
केमिस्ट्री160
कुल पदों की संख्या949

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
  • आवेदकों ने UGC, CSIR, या ICAR द्वारा आयोजित NET, या राज्य द्वारा आयोजित SET/SLET परीक्षा पास की हो।
  • यूजीसी नियमों के अनुसार, पीएचडी होल्डर्स को NET/SET/SLET से छूट दी गई है।

आयु सीमा :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 40 साल
  • मध्यप्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

57,700 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू

फीस :

  • मप्र के अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) : 250 रुपए
  • जनरल, राज्य के बाहर के उम्मीदवार : 500 रुपए

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • मार्कशीट
  • एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
  • कास्ट/EWS/PwD सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • NOC (अगर जॉब में हैं)
  • ओरिजिनल और सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी​

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Apply Online सेक्शन पर क्लिक करें।
  • भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी कुछ डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन आईडी क्रिएट करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें

DSSSB में 911 पदों पर निकली भर्ती; CAPF में 349 वैकेंसी, मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण में 235 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DSSSB में 911 पदों पर निकली भर्ती की। यूपीएससी ने CAPF में 349 पदों पर निकाली भर्ती। साथ ही मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण में 235 वैकेंसी की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Bihar Police Constable Operator Recruitment

Hindi NewsCareerBihar Police Constable Operator Recruitment | 993 Posts Notification Out2 घंटे पहलेकॉपी लिंकआज की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *