







नई दिल्ली16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी 48वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के बाद आज (29 अगस्त) भारत में कई इनोवेटिव प्रोडक्ट्स पेश किए। इवेंट में जियो फ्रेम्स पेश किया, जो एक AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लास है। ये खुद से फोटोग्राफी कर सकता है।
वहीं, कंपनी ने क्लाउड कंप्यूटर जियो PC पेश भी लॉन्च किया, जो भारत में पहली AI-रेडी क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप सर्विस है। इससे आप अपने टीवी को मोडम के जरिए कम्यूटर बना सकेंगे।
इसके अलावा कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर भी पेश किए। इनमें नया सर्च असिस्टेंस रीया, रिलायंस इंटेलिजेंस, वॉयस प्रिंट, जियोलेन्ज और मैक्सव्यू 3.0 शामिल है। ये फीचर जियो हॉटस्टार एप और दूसरी सर्विसेज में काम आएंगे।
सभी इनोवेटिव प्रोडक्ट्स को डिटेल में जानते हैं…
1. जियोपीसी (JioPC)
जियोपीसी एक नई क्लाउड-बेस्ड सर्विस है, जो टीवी को कंप्यूटर में बदल देती है। इसके लिए बस एक जियो सेट-टॉप बॉक्स, कीबोर्ड, माउस और इंटरनेट चाहिए। ये सर्विस क्लाउड से चलती है, यानी सारा पावर और स्टोरेज एक सर्वर से आता है और टीवी एक स्क्रीन बन जाता है।
ये अभी ट्रायल फेज में है। अभी इसे जियोफाइबर और जियो एयरफाइबर यूजर्स के लिए शुरू किया गया है, और नए ग्राहकों को एक महीने का फ्री ट्रायल मिल रहा है। इसका सब्सक्रिप्शन 599 रुपए से शुरू होता है।

जियोपीसी: फीचर्स
- AI-रेडी टूल्स: इस प्लेटफॉर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड एप्स और टूल्स आसानी से यूज कर सकते हैं। चाहे लर्निंग हो, रिमोट वर्क हो, या रोजमर्रा के काम, ये सब आसान बनाता है।
- एडोब एक्सप्रेस फ्री: एडोब के साथ पार्टनरशिप के कारण एडोब एक्सप्रेस फ्री मिलेगा। ये डिजाइन और एडिटिंग टूल है, जिससे आप प्रोफेशनल ग्राफिक्स, वीडियो और फोटो एडिटिंग कर सकेंगे।
- 512GB क्लाउड स्टोरेज: हर सब्सक्रिप्शन में 512 जीबी का क्लाउड स्टोरेज फ्री मिलेगा, जहां आप अपने फोटो, वीडियो, और जरूरी फाइल्स सेफ रख सकते हैं।
- MS ऑफिस और जियो वर्कस्पेस: ब्राउजर-बेस्ड माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस और जियो वर्कस्पेस की सुविधा भी मिलेगी। यानी वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट जैसे टूल्स बिना इंस्टॉल किए इस्तेमाल कर सकेंगे।
- सुरक्षा और स्पीड: इसमें नेटवर्क-लेवल सिक्योरिटी है, जो इसे वायरस, मालवेयर और हैकिंग से बचाता है। साथ ही, ये इतना फास्ट है कि आपको कभी स्लो स्पीड की शिकायत नहीं होगी।

2. जियोफ्रेम्स (JioFrames)
जियोफ्रेम्स एक AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लास है। ये जियो की वॉइस AI से चलता हैं, जो मल्टीपल इंडियन लैंग्वेज सपोर्ट के साथ आता है। मतलब, आप अपनी भाषा में बोलो और ये तुरंत दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर देगा। इसे यूज करने के लिए बस ग्लासेस पहनो, ‘हाय जियो’ बोलो और जो करना हो बोल दो- चाहे कॉल करनी हो, फोटो खींचनी हो या वीडियो रिकॉर्ड करना हो।

जियोफ्रेम्स: फीचर्स
- HD फोटो और वीडियो: हाई-क्वालिटी फोटो-वीडियो ले सकते हैं, जो जियो AI क्लाउड में ऑटो सेव होते हैं।
- लाइव स्ट्रीमिंग: सोशल मीडिया पर सीधे लाइव जा सकते हो, बिना फोन छुए।
- कॉल और म्यूजिक: बिल्ट-इन ओपन-ईयर स्पीकर्स से कॉल करो, म्यूजिक सुनो या पॉडकास्ट एंजॉय करो।
- रियल-टाइम ट्रांसलेशन: भारतीय भाषाओं में तुरंत ट्रांसलेशन कर सकते हैं, ट्रैवल या शॉपिंग में मदद करता है।
- स्मार्ट असिस्टेंट: किताबें समरी करे, कुकिंग स्टेप्स बताए या ट्रैवल में जगहों की जानकारी दें।
3. रीया (RIYA)
रीया AI से चलने वाला एक वॉयस-इनेबल्ड सर्च असिस्टेंट है, जो जियो प्लेटफॉर्म्स पर काम करेगा। ये आपकी बात को समझकर सही जवाब देता है और कंटेंट ढूंढने में आपकी मदद करेगा। इस्तेमाल करने के लिए बस जियो एप या हॉटस्टार में रीया को ऑन करो, ‘हाय रीया’ बोलो और जो चाहिए पूछ लो-चाहे पुराना एपिसोड हो या लाइव मैच। ये खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो टाइपिंग से परेशान हो जाते हैं।

रीया: फीचर्स
- बोलकर से कंटेंट सर्च कर सकते हो, टाइप करने की जरूरत नहीं।
- मल्टीपल इंडियन लैंग्वेज जैसे हिंदी, तमिल और बंगाली में काम करता है।
- स्मार्ट सुझाव देता है, जैसे आपकी पसंद के हिसाब से शोज बताता है।
- फास्ट और आसान है, इंटरनेट कनेक्शन होने पर तुरंत रेस्पॉन्स देता है।
4. जियोलेन्ज (JioLenZ)
जियोलेनज एक नया फीचर है जो जियो हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो की क्वालिटी को एन्हांस कर देता है। ये AI की मदद से काम करता है, जो वीडियो को स्मार्ट तरीके से रिजॉल्यूशन और फ्रेम रेट बढ़ाकर बेहतर बनाता है, फिर चाहे क्रिकेट मैच हो या फिल्म।

जियोलेन्ज : फीचर्स
- स्क्रीन सेटिंग: ये फीचर छोटे फोन से लेकर बड़े टीवी तक हर स्क्रीन पर वीडियो को सही ढंग से दिखाता है।
- वीडियो क्वालिटी: AI से वीडियो का रिजॉल्यूशन और फ्रेम रेट बढ़ाता है, जिससे वीडियो साफ हो जाती है।
- व्यूइंग एंगल कंट्रोल: आप अपने हिसाब से व्यूइंग एंगल चुन सकते हो, जैसे वर्टीकल या होरिजोंटल।
- फास्ट परफॉर्मेंस: इंटरनेट स्पीड के हिसाब से वीडियो जल्द एडजस्ट हो जाता है, कनेक्शन धीमा होने पर भी।
5. वॉइस प्रिंट (Voice Print)
यह एक नया AI-बेस्ड फीचर है, जो जियो हॉटस्टार एप पर सबसे पहले आएगा। ये एक खास टेक्नोलॉजी है जो रियल-टाइम वॉइस क्लोनिंग और लिप-सिंक का काम करती है। मतलब, अगर आप अपनी पसंदीदा भाषा में कोई शो या स्पोर्ट्स देखना चाहते हो, तो वॉइस प्रिंट उसकी आवाज और हाव-भाव को बदले बिना ट्रांसलेट कर देगा और क्वालिटी भी मेंटेन रखेगा। इसे यूज करने के लिए बस जियो हॉटस्टार एप खोलो, अपनी भाषा चुनो और वीडियो प्ले करो।

वॉइस प्रिंट के फीचर
- मल्टीपल डबिंग: हिंदी, तमिल, बंगाली जैसी कई भारतीय भाषाओं में वीडियो देख सकेंगे।
- नेचुरल वॉइस: AI कलाकार की असली आवाज को कॉपी करके सही लिप-सिंक देगा।
- क्वालिटी: डबिंग के बाद भी वीडियो की ओरिजिनल क्वालिटी नहीं खराब होती।
6. मैक्सव्यू 3.0 (MaxView 3.0)
ये AI फीचर जियो हॉटस्टार का एक अपग्रेडेड इंटरफेस है, जो कई कैमरा एंगल, इंस्टेंट हाइलाइट्स, लाइव स्कोरकार्ड और अलग-अलग भाषाओं का ऑप्शन एक साथ स्क्रीन पर देता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए जियो हॉटस्टार एप में मैक्सव्यू 3.0 ऑन करना होगा। ये फीचर फोन को पकड़ने के तरीके के हिसाब से स्क्रीन एडजस्ट करता है। ये खास तौर पर क्रिकेट फैंस के लिए बनाया गया है।

मैक्सव्यू 3.0: फीचर
- मल्टीपल कैमरा एंगल: एक साथ कई एंगल से मैच देख सकते हैं, जैसे क्लोज-अप।
- इंस्टेंट हाइलाइट्स: बड़ा शॉट या विकेट गिरने पर तुरंत हाइलाइट्स मिल जाएंगे।
- लाइव स्कोरकार्ड: स्क्रीन पर रन, विकेट और ओवर की जानकारी एक साथ मिलेगी।
- लेंगवेज ऑप्शन: अपनी पसंद की भाषा में कमेंट्री सुन सकते हो, जैसे हिंदी या अंग्रेजी।
Source link