Thursday , 26 March 2026

Actress Parineeti Chopra becomes a mother | एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बनीं मां; बेटे को दिया जन्म: पति राघव चड्ढा ने खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की


7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मां बन गई हैं। उन्होंने रविवार को बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस के पति और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर की। परिणीति दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थीं।

राघव ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा है, “वह आखिरकार आ गया है! हमारा बेटा, और सच में, हमें पहले की जिंदगी याद नहीं रहती! बाहें पूरी, हमारे दिल और भी पूरे। पहले हमारे पास सिर्फ एक-दूसरे थे, अब हमारे पास सब कुछ है। आभार के साथ, परिणीति और राघव।”

वहीं, परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने राघव की पोस्ट पर लिखा, “हम बहुत खुश हैं और भगवान का धन्यवाद करते हैं!! अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है!! हम आप सभी से बहुत प्यार करते हैं। नाना-नानी बनाने के लिए धन्यवाद।”

कपल ने 25 अगस्त 2025 को आधिकारिक रूप से बताया था कि वे माता-पिता बनने वाले हैं और दो महीने बाद उनका घर खुशियों से भर गया।

बता दें कि कुछ दिन पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे। इस दौरान राघव ने परिणीति की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया और कहा था कि जल्द ही वे गुड न्यूज शेयर करेंगे।

2023 में हुई थी दोनों की शादी

वहीं, परिणीति और राघव की शादी साल 2023 में हुई थी। शादी में बॉलीवुड और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

परिणीति और राघव की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई थी।

परिणीति और राघव की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई थी।

परिणीति ने फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल (2011) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस और हसी तो फंसी जैसी फिल्मों में काम किया।

फिर वो गोलमाल अगेन, केसरी, संदीप और पिंकी फरार और अमर सिंह चमकीला जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।

परिणीति चोपड़ा को उनकी पहली फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

परिणीति चोपड़ा को उनकी पहली फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। वह वर्तमान में राज्यसभा के सांसद हैं। उन्हें 2022 में पंजाब से राज्यसभा के लिए चुना गया था। इससे पहले वह दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और 2020 से 2022 तक दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से विधायक रहे।

राघव पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं।

राघव पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं।

परिणीति चोपड़ा गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं

…………………..

ये खबर भी पढ़ें

फैन ने अक्षय कुमार के कंधे पर रखा हाथ:भड़के एक्टर ने लगाई फटकार, एयरपोर्ट पर सेल्फी क्लिक करने के लिए लगी थी भीड़

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय को शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्टर को देखने के लिए एयरपोर्ट पर भारी भीड़ लगी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Singapore Court Rules Accident, Not Murder

12 घंटे पहलेकॉपी लिंक19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में जुबीन गर्ग की मौत हो गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *