Tuesday , 10 March 2026

Abhishek Sharma 12 Ball Fifty Vs Yuvraj Singh Record | Syed Mushtaq Ali Trophy | अभिषेक शर्मा की 12 गेंद में फिफ्टी, 32 में शतक: टी-20 की तीसरा सबसे तेज अर्धशतक, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 16 छक्के लगाए


स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिषेक शर्मा ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 148 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। पंजाब के कप्तान ने बंगाल के खिलाफ 12 गेंद में फिफ्टी और 32 गेंद में सेंचुरी पूरी की। उन्होंने इस पारी में 16 छक्के लगाए। यह मेंस टी-20 क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है और भारतीय खिलाड़ियों में दूसरा सबसे तेज भी है।

अभिषेक ने 425.00 की स्ट्राइक रेट से 12 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। इसके बाद उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के की मदद से 32 बॉल पर शतक पूरा किया। अभिषेक 52 बॉल पर 8 चौके और 16 छक्के की मदद से 148 रन बनाकर आउट हुए।

अभिषेक ने प्रभसिमरन सिंह के साथ 205 की पार्टनरशिप की। उनकी इस पारी के दम पर पंजाब ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 310 रन बोर्ड पर लगा दिए। यह मैच हैदराबाद में खेला गया।

प्रभसिमरन सिंह ने 70 रन बनाए अभिषेक शर्मा (148) के अलावा पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 70 रन बनाए। रमनदीप सिंह ने 15 बॉल पर 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। सनवरी सिंह ने 8 बॉल पर 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 22 रन बनाए ।

दिपेंद्र सिंह के नाम सबसे तेज टी-20 फिफ्टी मेंस की टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक नेपाल के दिपेंद्र सिंह ऐरी (9 बॉल) ने सितंबर 2023 में हांगझो एशियन गेम्स के दौरान मंगोलिया के खिलाफ बनाया था। भारत के अशुतोष शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 2023-24 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रेलवे की ओर से 11 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

युवराज के क्लब में शामिल हुए अभिषेक 12 बॉल पर फिफ्टी लगा कर युवराज सिंह के क्लब में शामिल हो गए। युवराज सिंह ने साल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ते हुए 12 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। हालांकि अभिषेक ने यह कारनामा घरेलू टूर्नामेंट में किया है। अभिषेक अब इस फॉर्मेट में 12 गेंदों पर अर्धशतक बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। युवराज सिंह पहली बार यह उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी है। क्रिस गेल ने जनवरी 2016 में BBL में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से यह किया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पंजाब: अभिषेक शर्मा (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, नेहाल वढेरा, सनवीर सिंह, नमन धीर, रमनदीप सिंह, गुरनूर बराड़, मयंक मारकंडे, हरप्रीत बराड़, अश्वनी कुमार।

बंगाल: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करण लाल, शाकिर हबीब गांधी, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज़ अहमद, रितिक चटर्जी, प्रदीप्त प्रमाणिक, सक्षम चौधरी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप।

———————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत-साउथ अफ्रीका पहला वनडे आज:रोहित-विराट 9 महीने बाद घरेलू मैदान पर खेलेंगे

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1:00 बजे होगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुई टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Team India T20 World Cup Win Welcome Celebration Photos; Suryakumar Yadav Olympic Target

स्पोर्ट्स डेस्क21 मिनट पहलेकॉपी लिंकटी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय प्लेयर्स अपने-अपने घर पहुंच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *