Thursday , 30 July 2026

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बनीं मां:शादी के 4 साल बाद गुरु पूर्णिमा पर बेटे को जन्म दिया; स्मृति ईरानी और सोनू सूद ने दी बधाई



अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा माता-पिता बन गए हैं। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन करिश्मा ने बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने नवजात शिशु के पैर की मोनोक्रोम फोटो शेयर करके यह जानकारी दी। करिश्मा और वरुण ने अपने संयुक्त बयान में इस बच्चे को जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया है। इस जानकारी के सामने आने के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारों के साथ फैंस भी इस कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की बेटे के पैर की फोटो
करिश्मा और वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक संयुक्त पोस्ट में बच्चे के आगमन का ऐलान किया। शेयर की गई फोटो में बच्चे के पैर में एक टैग लगा नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है ‘ही इज हियर’ (वह आ गया है)। फोटो के साथ पोस्ट में लिखा था, “यह एक लड़का है! करिश्मा और वरुण। हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद, 29 जुलाई 2026।” इसके साथ ही कैप्शन में करिश्मा ने लिखा, “गुरु पूर्णिमा के पवित्र दिन जन्म हुआ… हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद यहां है। हमारी दुनिया में स्वागत है छोटे बच्चे।” स्मृति ईरानी और सोनू सूद समेत कई सितारों ने दी बधाई
सोशल मीडिया पर करिश्मा और वरुण की इस पोस्ट के बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने कमेंट में लिखा, “हार्दिक बधाई, भगवान भला करे।” वहीं एक्टर सोनू सूद, खुशी कपूर, वामिका गब्बी, नेहा धूपिया, सोनल चौहान और कॉमेडियन कीकू शारदा ने भी कपल को कमेंट करके शुभकामनाएं दीं। फैंस भी लगातार इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। देखें करिश्मा की प्रेग्नेंसी की तस्वीरें अप्रैल में दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी
करिश्मा तन्ना ने इसी साल अप्रैल के महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। उस समय उन्होंने एक खास फोटो के साथ लिखा था कि अगस्त में उनके घर छोटा मेहमान आने वाला है। इसके बाद मई में करिश्मा की तुलू रीति-रिवाज से गोद भराई (बेबी शावर) की रस्म हुई थी। इस पारंपरिक कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो भी करिश्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से की थी शादी
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की पहली मुलाकात साल 2021 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। कुछ महीनों की डेटिंग के बाद दोनों ने सगाई कर ली और 5 फरवरी 2022 को मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए। करिश्मा की शादी में हल्दी, मेहंदी और संगीत समेत तमाम रस्में पारंपरिक तरीके से हुई थीं, जिसमें टीवी और बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए थे। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से करियर की शुरुआत
करिश्मा तन्ना टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने साल 2001 में मशहूर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ‘नागिन 3’, ‘अदालत’ और ‘बालवीर’ जैसे कई धारावाहिकों में नजर आईं। उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ में हिस्सा लिया था और ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की विनर भी रहीं। फिल्म ‘संजू’ (2018) के अलावा उन्होंने 2023 में हंसल मेहता की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘स्कूप’ में पत्रकार जागृति पाठक का मुख्य किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी।


Source link

Tiwari Aka

Check Also

Sanjay Dutt Birthday Interesting Facts; Salman Khan BMW | Tina Munim Rajesh Khanna

58 मिनट पहलेलेखक: अभय पांडेयकॉपी लिंकसंजय दत्त अब तक 2026 में ‘धुरंधर 2’, ‘द राजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *