Wednesday , 29 July 2026
Breaking News

Commonwealth Games 2026 | Sanjana Weightlifting Gold & Sachin Sivach Boxing


  • Hindi News
  • Sports
  • Commonwealth Games 2026 | Sanjana Weightlifting Gold & Sachin Sivach Boxing

ग्लासगो1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बॉक्सर सचिन सिवाच और वेटलिफ्टर संजना।  - Dainik Bhaskar

बॉक्सर सचिन सिवाच और वेटलिफ्टर संजना।

कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारतीय खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग, एथलेटिक्स, पैरा स्विमिंग, बॉक्सिंग और लॉन बॉल्स में चुनौती पेश करेंगे। टीम की सबसे ज्यादा उम्मीदें वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स से रहेंगी।

संजना महिला 77 kg फाइनल में गोल्ड के लिए उतरेंगी। वहीं बॉक्सर सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगे। अगर सचिन यह मुकाबला जीतते हैं, तो भारत के लिए एक मेडल पक्का हो जाएगा।

दिनभर में कुल 26 गोल्ड मेडल इवेंट्स होंगे। इनमें सबसे ज्यादा 11 स्विमिंग एंड पैरा स्विमिंग, 8 एथलेटिक्स एंड पैरा एथलेटिक्स और 3 वेटलिफ्टिंग के गोल्ड इवेंट शामिल हैं।

वेटलिफ्टिंग में संजना से मेडल की उम्मीद

वेटलिफ्टिंग में दोपहर 2 बजे संजना महिला 77 kg फाइनल में उतरेंगी। भारतीय दल को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद रहेगी। इसी दिन पुरुष 94 kg और महिला 86 kg वर्ग के फाइनल भी खेले जाएंगे।

स्विमिंग में साजन प्रकाश और आर्यन नेहरा पर नजर

स्विमिंग में दोपहर 3:12 बजे साजन प्रकाश और अनीश एस गौड़ा पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स में उतरेंगे। दोनों के क्वालिफाई करने पर रात 11:51 बजे फाइनल खेला जाएगा।

वहीं 1:14 बजे आर्यन नेहरा पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में सीधे मेडल के लिए चुनौती पेश करेंगे। पैरा स्विमिंग में सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 हीट्स खेलेंगे। क्वालिफाई करने पर दोनों रात 12:46 बजे फाइनल में उतरेंगे।

एथलेटिक्स में श्रीशंकर, पारुल और मनप्रीत पर निगाहें

एथलेटिक्स में दोपहर 3:35 बजे तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पुरुष शॉटपुट क्वालिफाइंग में उतरेंगे। 4:02 बजे अनीमेष कुजूर पुरुष 200 मीटर हीट्स दौड़ेंगे।

देर रात 11:54 बजे श्रीशंकर मुरली और लोकेश सत्यानाथन पुरुष लॉन्ग जंप फाइनल में मेडल के लिए चुनौती पेश करेंगे। इसके बाद 12:31 बजे मनप्रीत कौर महिला शॉटपुट फाइनल, 12:55 बजे देवेंद्र कुमार और सागर थयात पुरुष डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 फाइनल खेलेंगे।

इसके बाद 1:42 बजे मोहम्मद बासिल एम और दिलीप महादु गावित पुरुष 100 मीटर T47 फाइनल खेलेंगे। फिर 2:05 बजे पारुल चौधरी महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में उतरेंगी।

श्रीशंकर मुरली से लॉन्ग जंप में मेडल की उम्मीद है।

श्रीशंकर मुरली से लॉन्ग जंप में मेडल की उम्मीद है।

बॉक्सिंग में भारत के 6 क्वार्टरफाइनल मुकाबले

बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाजों के छह क्वार्टरफाइनल मुकाबले होंगे। 4:45 बजे साक्षी चौधरी महिला 51 kg वर्ग में नॉर्दर्न आयरलैंड की खिलाड़ी से भिड़ेंगी। 5:30 बजे अरुंधति चौधरी महिला 70 kg वर्ग में न्यूजीलैंड की मुक्केबाज का सामना करेंगी।

इसके बाद 6:15 बजे सचिन सिवाच पुरुष 60 kg वर्ग में बोत्सवाना के मुक्केबाज से भिड़ेंगे। उनसे मेडल की उम्मीद है। फिर 7 बजे अंकुश यादव पुरुष 80 kg वर्ग में सेशेल्स, 7:30 बजे नरेंद्र बरवाल पुरुष 90+ kg वर्ग में समोआ और 11 बजे जैस्मिन लांबोरिया महिला 57 kg वर्ग के क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड की मुक्केबाज से भिड़ेंगी।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Commonwealth Games 2026 | Nirupama Devi Seram & Harjinder Kaur Final

Hindi NewsSportsCommonwealth Games 2026 | Nirupama Devi Seram & Harjinder Kaur Final3 घंटे पहलेकॉपी लिंकहरजिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *