Sunday , 12 July 2026
Breaking News

प्रश्नपत्र की गाड़ी के पीछे-पीछे एग्जाम सेंटर में घुसे अभ्यर्थी:हाथों में बंधे धागे काटे, दुपट्टे उतरवाए; 27 जिलों में हुई सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा



राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा रविवार (12 जुलाई) से शुरू हुई। इसके लिए प्रदेश के 27 जिलों में 1221 सेंटर बनाए गए हैं। पहली पारी में 3 लाख 60 हजार 268 में से 2 लाख 26 हजार 852 कैंडिडेट्स शामिल हुए, उपस्थिति प्रतिशत 62.97 प्रतिशत रहा। वहीं दूसरी पारी में 2 लाख 23 हजार 655 कैंडिडेट्स शामिल हुए। उपस्थिति प्रतिशत 62.08 प्रतिशत रहा। पहली पारी में शामिल होने वाले 3197 कैंडिडेट्स दूसरी पारी में शामिल ही नहीं हुए। इस साल की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक इस एग्जाम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही एंट्री दी गई। महिला अभ्यर्थियों से चूड़ियां उतरवाई गईं। हाथों में बंधे धागे काटने के बाद ही एंट्री दी गई। महिला अभ्यर्थियों के दुपट्टे भी सेंटर के बाहर ही उतरवा दिए गए। सवाई माधोपुर शहर के एक सेंटर पर 20 मिनट की देरी से मेटल डिटेक्टर पहुंचा। इसकी वजह से पहले बिना मेटल डिटेक्टर की जांच के ही अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। उधर, पाली शहर में कलेक्ट्रेट के पास स्थित बांगड़ स्कूल में सुबह 9 बजे के बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी गई। इतने में प्रश्नपत्र लेकर पहुंची गाड़ी के लिए सेंटर का गेट खोला गया। गाड़ी जैसे ही अंदर गई, उसके पीछे-पीछे कुछ अभ्यर्थी भी घुस गए। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने इन अभ्यर्थियों को बाहर निकाल दिया। इस दौरान एक महिला अभ्यर्थी के पिता ने इसका विरोध भी किया। उसने कोर्ट तक जाने की धमकी दे डाली। 9,651 पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम
पहले दिन रविवार को 2 पारियों में पेपर हुआ। पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) का पेपर हुआ। दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक सोशल साइंस की परीक्षा हुई। अभ्यर्थियों को एग्जाम शुरू होने के एक घंटे पहले तक ही एंट्री दी गई। परीक्षा के लिए 12 लाख 30 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। यह भर्ती कुल 9,651 पदों पर की जाएगी। सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में सबसे कम पोस्ट गुजराती में और सबसे ज्यादा पद मैथ्स में हैं। एग्जाम को 4 वर्गों (ग्रुप्स) में बांटा गया है, जो 12 से 18 जुलाई 2026 तक होंगे। परीक्षा केंद्रों की PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग देखिए…


Source link

Tiwari Aka

Check Also

Parag Agrawal Out From Twitter by Elon Musk, Returns with AI

2 घंटे पहलेकॉपी लिंकपराग अग्रवाल इंडियन अमेरिकन सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 29 नवंबर 2021 को ट्विटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *