Thursday , 25 June 2026

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए:राजधानी कराकस में इमारतें गिरीं, एयरपोर्ट की छत का हिस्सा ढहा; 126 साल में सबसे बड़ा भूकंप



वेनेजुएला में बुधवार शाम दो शक्तिशाली भूकंप आए। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था। इसका केंद्र कराकस से करीब 160 किमी पश्चिम में और गहराई 13 किमी थी। कुछ मिनट बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। दूसरे भूकंप का केंद्र मोरोन शहर के दक्षिण-पश्चिम में और गहराई 10 किमी थी। राजधानी कराकस समेत कई इलाकों में इमारतों और मकानों को नुकसान पहुंचा। स्थानीय मीडिया के अनुसार कराकस एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। मलबा गिरने से धूल का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। यह पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है, इससे पहले 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप में बड़ी जनहानि हो सकती है। एजेंसी के अनुसार, 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत की 44% आशंका है और 1,00,000 से ज्यादा लोगों की मौत की 30% आशंका है। भूकंप से जुड़ी तस्वीरें… वेनेजुएला भूकंप से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


Source link

Tiwari Aka

Check Also

अमेरिकी सीनेट में ईरान जंग के खिलाफ प्रस्ताव पास:ट्रम्प से सैन्य कार्रवाई रोकने को कहा; पीस डील पर UAE को मनाने पहुंचे रूबियो

अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने ईरान जंग के खिलाफ प्रस्ताव पास किया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *