Monday , 25 May 2026

DRDO Internship & SGPGIMS Recruitment


6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DRDO में 20 इंटर्नशिप की भर्ती और संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) में 47 वैकेंसी की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

1. DRDO में जॉइन करें इंटर्नशिप, रियल रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत कार्यरत नौसेना सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (NMRL) ने बीई/बीटेक और एमएससी के छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप का मौका दिया है। इस इंटर्नशिप के तहत छात्रों को 6 महीने तक वास्तविक रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का मौका मिलेगा। इंटर्नशिप की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से की जाएगी।

इंटर्नशिप की अवधि पूरी होने के बाद स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। अगर कोई कैंडिडेट्स बीच में इंटर्नशिप छोड़ देता है, या तय अवधि के दौरान उसकी उपस्थिति कम रहती है, तो यह सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा।

इन विषयों के छात्र कर सकते हैं अप्लाई :

  • केमिस्ट्री
  • बायोटेक्नोलॉजी
  • फिजिक्स (Physics)
  • बीई/बीटेक के लिए विषय
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन
  • कंप्यूटर साइंस/आईटी

स्टाइपेंड :

5,000 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

मेरिट बेसिस पर

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • भरा हुआ आवेदन फॉर्म
  • शैक्षणिक मार्कशीट की कॉपी
  • कॉलेज से परमिशन लेटर
  • पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई/बीटेक स्टूडेंट्स जो इंजीनियरिंग डिग्री के फाइनल ईयर में हैं।
  • एमएससी स्टूडेंट्स जो पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के सेकंड ईयर में हैं।
  • ग्रेजुएशन स्टूडेंट्स जिनके पिछले सेमेस्टर में कम से कम 7.0 सीजीपीए हो। वहीं साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट वालों के पहले साल में 65% प्रतिशत अंक आना चाहिए।

एज लिमिट :

न्यूनतम : 25 साल

ऐसे करें आवेदन :

  • डीआरडीओ की वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
  • DRDO NMRL Internship 2026 का फॉर्मेट डाउनलोड करें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
  • नीचे जगह और तारीख लिखकर अपने सिग्नेचर करें।

इसके बाद फॉर्म को इस ई मेल आईडी पर भेजें :

mmg.nmrl@gov.in

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. SGPGIMS में 47 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 40 साल

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS), लखनऊ ने ग्रुप बी और सी के तहत तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों पर 47 भर्ती निकाली हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती एससी, एसटी और ओबीसी के लिए निकाली गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पद का नामपदों की संख्या
टेक्निकल ऑफिसर (परफ्यूजन)BSc मेडिकल परफ्यूजन/BSc + परफ्यूजन सर्टिफिकेट, 5 साल अनुभव
जूनियर इंजीनियर (टेलीकॉम)टेलीकॉम/इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा + 2 साल का अनुभव
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा
परफ्यूजनिस्टBSc मेडिकल परफ्यूजन/BSc + सर्टिफिकेट, 1 वर्ष अनुभव
टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी)10+2 साइंस + रेडियोग्राफी डिप्लोमा / BSc रेडियोग्राफी
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्टमेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन + 2 साल का अनुभव
टेक्नीशियन (रेडियोथेरेपी)10+2 साइंस + रेडियोथेरेपी डिप्लोमा/BSc रेडियोथेरेपी
टेक्नीशियन असिस्टेंट (न्यूरो-ओटोलॉजी)स्पीच एवं हियरिंग में BSc
जूनियर ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्टइंटर साइंस + MOT डिग्री
टेक्नीशियन (डायलिसिस)BSc डायलिसिस/डिप्लोमा + अनुभव
स्वच्छता निरीक्षक ग्रेड-Iमैट्रिक + सैनिटरी इंस्पेक्टर सर्टिफिकेट + 4 साल का अनुभव
रिसेप्शनिस्टग्रेजुएशन + पत्रकारिता/PR में PG डिप्लोमा
फार्मासिस्ट ग्रेड-IIफार्मेसी डिप्लोमा + रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 40 साल
  • इसकी गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) : जीएसटी सहित 1180 रुपए
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) : 708 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम
  • स्किल टेस्ट/टेक्निकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • ओबीसी : 50%
  • एससी, एसटी : 45%

सैलरी :

पद के अनुसार, 29200 – 142400 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.sgpgims.org.in पर जाएं ।
  • होमपेज पर“SGPGIMS Recruitment 2026 – Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

यूपी कृषि विभाग में 2759 भर्ती; पंजाब एंड सिंध बैंक में 635 वैकेंसी, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में 899 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूपी कृषि विभाग में 2759 पदों पर भर्ती, पंजाब एंड सिंध बैंक में 635 वैकेंसी कीसाथ ही बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में 899 ओपनिंग्स की। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 21 मई से शुरू हो रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

SI-भर्ती 2021,सभी अभ्यर्थियों को फिर करानी होगी KYC:RPSC ने 3.83 लाख कैंडिडेट्स के SSO आईडी जारी किए, फ्री में होंगे करेक्शन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से ‘उप-निरीक्षक भर्ती री-एग्जाम 2021’ भर्ती में सभी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *