Tuesday , 12 May 2026

₹3 Lakh Discount, Level-2 ADAS


नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्कोडा ऑटो इंडिया ने प्रीमियम फुल साइज SUV स्कोडा कोडिएक का 2026 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपडेटेड मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव सेफ्टी को लेकर किया है, जिसमें अब लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर शामिल किया गया है।

कंपनी का दावा है कि कार 14.86kmpl का माइलेज देती है। अपडेटेड मॉडल की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 36.99 लाख रुपए रखी गई है। खास बात यह है कि इसके बेस वैरिएंट ‘लाउंज’ की कीमत 3 लाख रुपए घटाई गई है। हालांकि, अन्य वैरिएंट्स नए फीचर्स जुड़ने से महंगे हुए हैं।

कार में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं है। यह पहले की तरह टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 3 वैरिएंट्स और 5 कलर ऑप्शंस में मिलेगी। भारत में इसका मुकाबला फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन, टोयोटा फॉर्च्यूनर, MG ग्लोस्टर, जीप मेरिडियन, हुंडई टूसॉन और निसान एक्स-ट्रेल से रहेगा।

एक्सटीरियर और इंटीरियर: इल्यूमिनेटेड ग्रिल और लग्जरी कैबिन

लुक की बात करें तो 2026 मॉडल का डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है। हालांकि, अब ‘स्पोर्टलाइन’ वैरिएंट में भी इल्यूमिनेटेड फ्रंट ग्रिल मिलेगी, जो पहले सिर्फ टॉप मॉडल L&K में आती थी। कार 5 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ 5 कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है।

  • फ्रंट डिजाइन: सामने हेक्सागोनल ‘बटरफ्लाई’ ग्रिल है। इसके दोनों ओर कनेक्टिंग LED स्ट्रिप्स के साथ पतली स्प्लिट मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स दी गई हैं। ग्रिल के ऊपर एक स्कल्प्टेड बोनट है। यहां मैट डार्क क्रोम में स्कोडा लोगो है। वहीं, नीचे की ओर एक बंपर के साथ C-शेप्ड एलिमेंट्स और पतला एयर डैम दिया गया है।
  • साइड और रियर: स्कोडा कोडियाक की साइड प्रोफाइल में 18-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जिनका डिजाइन वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। इसमें C-पिलर पर सिल्वर टच दिया गया है। पीछे की ओर इसमें कनेक्टेड LED टेल लैंप्स हैं। SUV की लंबाई 4.75 मीटर, व्हीलबेस 2.71 मीटर और चौड़ाई 1.8 मीटर है।

इंटीरियर: 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

केबिन में नया लेयर्ड डैशबार्ड और 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करता है। इसमें फिजिकल कंट्रोल्स भी हैं, जिनसे क्लाइमेट कंट्रोल और इंफोटेनमेंट कई काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

ड्राइवर के लिए 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर मौजूद है। गियर सिलेक्टर स्टीयरिंग कॉलम में है और सेंटर कंसोल के नीचे कई स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं। इसमें दो केबिन कलर थीम: स्पोर्टलाइन के साथ ब्लैक और सिलेक्शन L&K के साथ ब्लैक/टेन दी गई है।

कंफर्ट के लिए कार में वेंटिलेटेड और मसाज फंक्शन वाली 12-वे पावर्ड फ्रंट सीटें, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, दो वायरलेस फोन चार्जर, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ और 13-स्पीकर वाला कैंटन साउंड सिस्टम मिलता है।

परफॉरमेंस: 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 14.86kmpl माइलेज

इंजन की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं है। कार में पहले वाला ही 2-लीटर टर्बो पेट्रोल TSI इंजन मिलता है।

  • पावर और टॉर्क: यह इंजन 204 PS की अधिकतम पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
  • ट्रांसमिशन: इंजन को 7-स्पीड DSG (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) के साथ जोड़ा गया है।
  • ड्राइवट्रेन: इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम स्टैंडर्ड मिलता है, जो खराब रास्तों पर बेहतर ग्रिप देता है।
  • माइलेज: कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी 14.86 kmpl का माइलेज देती है।

सेफ्टी: अब लेवल-2 ADAS के साथ 9 एयरबैग्स

स्कोडा ने 2026 कोडिएक में सेफ्टी को अगले लेवल पर पहुंचा दिया है। अब इसके स्पोर्टलाइन और L&K वैरिएंट में लेवल-2 ADAS फीचर्स मिलेंगे।

  • ADAS फीचर्स: इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, फ्रंट वार्निंग असिस्ट और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
  • अन्य सेफ्टी फीचर्स: कार में स्टैंडर्ड तौर पर 9 एयरबैग्स, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, हिल स्टार्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

रील स्क्रॉलिंग भी जंक फूड की तरह; मेमोरी -फोकस कमजोर:माता-पिता का स्क्रीन टाइम ज्यादा, तो बच्चों में फोन की लत लगने के चांस ज्यादा

लोगों में रील्स देखने की आदत बढ़ रही है। खासकर बच्चों और युवाओं में यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *