


- Hindi News
- Career
- UPSC NDA I, CDS I 2026 Result Out: 8,826 Qualify For SSB Interview
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यूपीएससी ने एनडीए (I) और सीडीएस (I) 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

सीडीएस में 8,826 उम्मीदवार सफल
NDA NA 1 और CDS परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी। ये परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी। NDA और CDS दोनों में नेगेटिव मार्किंग भी हुई। सीडीएस की परीक्षा के आधार पर भर्ती प्रक्रिया के अगले स्टेप के लिए 8,826 उम्मीदवारों को क्वालिफाई किया गया।
मेरिट लिस्ट होल्डर्स के रोल नंबर जारी :
मेरिट लिस्ट में परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं, जो एसएसबी इंटरव्यू देंगे। फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद की प्रोसेस क्या होगी :
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू प्रोसेस से गुजरना होगा। यह प्रोसेस 5 दिन तक जारी रहेगी। उम्म्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने के 2 सप्ताह के अंदर एसएसबी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद इंटरव्यू डेट और सेंटर की जानकारी ईमेल के जरिये भेजी जाएगी।
UPSC NDA, NA I 2026 मेरिट लिस्ट पीडीएफ
UPSC CDS I 2026 मेरिट लिस्ट पीडीएफ
Source link