Tuesday , 26 May 2026

गूगल के 5 अपडेट्स; एंड्रॉइड फोन में मिलेगा डार्क मोड:मैप्स से सवाल-जवाब पूछें, जीमेल आईडी बदलने की सुविधा मिलेगी



गूगल ने हाल ही में कई बड़े अपडेट्स की घोषणा की है। एंड्रॉइड यूजर्स हों या गूगल की ऑनलाइन सर्विस इस्तेमाल करने वाले… ये बदलाव सीधे यूजर्स के रोजमर्रा के अनुभव को बेहतर कर सकेंगे। कंपनी अपने इकोसिस्टम को ज्यादा स्मार्ट और यूजर फ्रेंडली बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पहली बार एंड्रॉइड से आईफोन में भी फाइलें डायरेक्ट ट्रांसफर करने का विकल्प यूजर्स को दिया जाएगा। 1. एंड्रॉइड 17 – एप में डार्क मोड, बबल्स फीचर आएंगे गूगल का नया ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड-17 बीटा में है और जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। यह अब प्लेटफॉर्म स्टेबिलिटी स्टेज में पहुंच चुका है, यानी इसके फीचर्स लगभग फाइनल हो चुके हैं। बबल्स फीचर अब यूजर एक साथ कई एप्स को छोटे बबल के रूप में स्क्रीन पर रख सकते हैं। टैप करके एप खोल सकते हैं। 5 से 6 एप्स तक साथ चला सकेंगे। डार्क मोड उन एप्स पर भी डार्क थीम लागू की जा सकेगी जिनमें यह सुविधा नहीं है। पहली बार ये फीचर दिया गया है। 2.गूगल मैप्स – आस्क मैप्स और इमर्सिव व्यू जैसे फीचर अब सिर्फ नेविगेशन नहीं, स्मार्ट असिस्टेंट बन रहा है गूगल मैप्स। इसे अब एक गाइड और असिस्टेंट की तरह विकसित किया जा रहा है। इसमें गूगल जेमिनी के साथ इंटीग्रेशन भी किया जा रहा है। आस्क मैप्स इसमें यूजर अब सिर्फ जगह नहीं खोजेंगे, बल्कि अपनी पसंद के हिसाब से सवाल पूछ सकेंगे जैसे शहर में किस तरह का खाना पॉपुलर हो रहा है, भीड़ का स्तर क्या है और सबसे बेस्ट रूट कौन सा होगा? इमर्सिव व्यू इसमें 3D विजुअल्स के साथ सड़क, फ्लाईओवर और आसपास की बिल्डिंग्स का रियल टाइम एक्सपीरियंस मिलेगा। इससे रास्ता समझना आसान होगा। 3. जीमेल में बदल सकेंगे ईमेल यूजर अपनी जीमेल आईडी बदल सकेंगे। पुराने मेल भी सुरक्षित रहेंगे। नई आईडी बनाने के बाद भी पुरानी आईडी पर आने वाले मेल मिलते रहेंगे। 4. जेमिनी बनाएगा गाना गाने के हिस्से जैसे इंट्रो-बीट्स लिख सकते हैं, जेमिनी वोकल्स के साथ गाना बना देगा। फ्री में 30 सेकंड व पेड यूजर्स 3 मिनट तक गाने बना देगा। 5. एपल-एंड्रॉइड फाइल शेयर अब एंड्रॉइड फोन से AirDrop सुविधा के जरिए iPhone में सीधे फाइल भेजी जा सकेगी। यह पिक्सल के बाद सैमसंग व अन्य डिवाइस में आएगा।


Source link

Tiwari Aka

Check Also

Oppo Enco Air 5 Pro Launch

नई दिल्ली5 घंटे पहलेकॉपी लिंकटेक कंपनी ओप्पो ने एनको एयर 5 प्रो’ लॉन्च कर दिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *