Tuesday , 26 May 2026

विक्की कौशल ने राकेश बेदी को इंटरव्यू में किया फोन:कहा- धुरंधर 2 में आप जब-जब स्क्रीन पर आए, बहुत मजा आया; राकेश बोले- 'बच्चा है तू मेरा'



सीनियर एक्टर राकेश बेदी इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में अपनी एक्टिंग और परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनके पास एक्टर विक्की कौशल का फोन आया। विक्की ने राकेश बेदी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की और बताया कि फिल्म में उनका काम कितना शानदार है। इस बातचीत के दौरान दोनों एक्टर्स के बीच मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिली, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। विक्की बोले- स्क्रीन पर आपको देखकर मजा आ गया द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू के बीच में ही विक्की कौशल ने राकेश बेदी को फोन लगाया। विक्की ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, परसों रात ही मैंने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज देखी और मैं आपके काम से पूरी तरह दंग रह गया हूं। फिल्म में आपकी परफॉर्मेंस अविश्वसनीय है। आप जब-जब स्क्रीन पर आए, बहुत मजा आया। मुझे यकीन है कि फिल्म देखने वाला हर इंसान यही महसूस कर रहा होगा। विक्की की ये बातें सुनकर राकेश बेदी भी काफी खुश नजर आए। राकेश बोले- ‘बच्चा है तू मेरा’ बातचीत के दौरान राकेश बेदी से उनका फेमस डायलॉग “बच्चा है तू मेरा” बोलने की गुजारिश की गई। विक्की ने मजाक में कहा कि राकेश बेदी जैसे सीनियर एक्टर के सामने तो हर कलाकार बच्चा ही है। इस पर राकेश बेदी हंसने लगे और मजाकिया अंदाज में बोले, “चल तू बोल रहा है तो मैं भी बोल देता हूं- बच्चा है तू मेरा” । फिल्म में पाकिस्तानी नेता और जासूस का रोल ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी ने ‘जमील जमाली’ का किरदार निभाया है। फिल्म की शुरुआत में वह कराची के एक लाउड और मजाकिया पाकिस्तानी राजनेता के रूप में नजर आते हैं। हालांकि, फिल्म के क्लाइमेक्स में एक बड़ा ट्विस्ट आता है। उनके इस किरदार में कॉमेडी और गंभीरता का जो बैलेंस दिखा है।


Source link

Tiwari Aka

Check Also

Sunny Deol & Pooja Deol Spotted At Mumbai Airport; Actor Asks Paparazzi For Space

27 मिनट पहलेकॉपी लिंकअभिनेता सनी देओल अपनी पत्नी पूजा देओल के साथ मंगलवार को मुंबई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *