
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई भर्ती एग्जाम अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर हो रहा है। पहले दिन 20 हजार कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है। पहली पारी में एक घंटे पहले 10 बजे तक एन्ट्री दी गई। एन्ट्री से पहले चेकिंग की गई। सुरक्षा के लिए लिए सेंटर पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रहा। इस दौरान फुल बाजू पहनकर आए कैंडिडेट्स की कैंची से बाजू काटे गए। वहीं धागे भी हटाए गए। जूते भी खुलवाए गए। एक्सीडेन्ट में घायल होने के बावजूद कैंडिडेट्स एग्जाम देने के लिए पहुंचे।
सचिव ने किया सेंटर का निरिक्षण राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने अजमेर स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सचिव मेहता ने केंद्रों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाए। उन्होंने कर्मियों को प्रवेश पत्र पर उपलब्ध क्यूआर कोड, वॉटरमार्क और मूल अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित करने के तरीके समझाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहचान सुनिश्चित करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। सचिव ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित केंद्रों का दौरा किया, जिनमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन, जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, ख्वाजा मॉडल स्कूल और राजकीय कन्या महाविद्यालय (सावित्री कॉलेज) शामिल रहे। इसके साथ ही उन्होंने राजकीय कन्या विद्यालय (सावित्री स्कूल), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंट्रल गर्ल्स, आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय (पड़ाव), आर्य पुत्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड, तोपदड़ा स्कूल और मथुरा प्रसाद गुलाब देवी आर्य कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को परखा।
40 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड रविवार और सोमवार को दो दिन परीक्षा ली जाएगी। दोनों दिन में करीब 40 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। पहली पारी में 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी का पेपर हो रहा है, वहीं दूसरी पारी में अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक जनरलनॉलेज एंड जनरल साइंस का पेपर होगा। कल 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी और अपराह्न 3 से शाम 5 बजे जनरल नॉलेज एंड जनरल साइंस का पेपर है। 800 पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया एसआई भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। परीक्षा के दौरान व्यवस्था संभालने के लिए 800 पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया। इनमें पुलिस अधिकारियों से लेकर सादी वर्दी धारी पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसमें 100 पुलिसकर्मी दूसरे जिलों से भी बुलाए गए हैं। परीक्षा सेंटरों के बाहर और अंदर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए है। एसआई भर्ती एग्जाम राजस्थान के 1174 सेंटर पर हो रहा…पढ़ें ये खबर …
Source link
Check Also
Sarnath UNESCO World Heritage Site
Hindi NewsCareerSarnath UNESCO World Heritage Site | Anahat Singh Squash Champion 20268 घंटे पहलेकॉपी लिंकआज …