Thursday , 2 April 2026

Sri Lanka Cricket Board Denies Nuwan Thusara IPL NOC


कोलंबो41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नुवान तुषारा ने IPL के 8 मैच में 9 विकेट चटकाए हैं। - Dainik Bhaskar

नुवान तुषारा ने IPL के 8 मैच में 9 विकेट चटकाए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं देने का आरोप लगाते हुए खेलने की अनुमति मांगी है।

NOC जारी करने की मांग

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने कोलंबो जिला अदालत में याचिका दाखिल की है। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट से IPL 2026 में खेलने के लिए NOC जारी करने की मांग की है।इस मामले की शुरुआती सुनवाई हो चुकी है और अगली तारीख 9 अप्रैल तय की गई है।

नुवान ने टी-20 में श्रीलंका के लिए 30 मैचों में 36 विकेट ले चुके हैं।

नुवान ने टी-20 में श्रीलंका के लिए 30 मैचों में 36 विकेट ले चुके हैं।

फिटनेस में खरे नहीं उतरे- बोर्ड

बोर्ड ने तुषारा को NOC देने से इनकार करते हुए कहा कि वह तय फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतरे। हालांकि तुषारा का कहना है कि वे पहले 2024 और 2025 सीजन में इसी फिटनेस के साथ खेल चुके हैं और तब उन्हें NOC मिल चुका था।

कॉन्ट्रैक्ट खत्म, इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी

तुषारा ने कोर्ट में बताया कि उनका बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च 2026 को खत्म हो गया है। उन्होंने पहले ही इसे आगे नहीं बढ़ाने और इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने की जानकारी दे दी थी। उनका कहना है कि जब उन्हें राष्ट्रीय टीम में नहीं चुना जाना था, तब फिटनेस के आधार पर NOC रोकना गलत है।

करियर और कमाई पर असर पड़ेगा

तुषारा ने कहा कि अगर उन्हें NOC नहीं मिली तो IPL टीम उन्हें बदल सकती है। इससे उनके करियर और कमाई दोनों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कोर्ट से अंतरिम और स्थायी आदेश की मांग की है ताकि उन्हें IPL समेत विदेशी लीग में खेलने की अनुमति मिल सके।

नुवान ने अपना पहला IPL सीजन 2024 में खेल था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 4.80 करोड़ में खरीद था।

नुवान ने अपना पहला IPL सीजन 2024 में खेल था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 4.80 करोड़ में खरीद था।

——————–

—————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL में आज KKR vs SRH:दोनों टीमें अपने पहले मैच हारीं

कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 के छठे मैच में अपने होम ग्राउंड पर आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। यह मैच ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों को अपने-अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी। सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। वहीं, 4 बार की चैंपियन कोलकाता को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा था। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

NZ Breaks India Record: Kerrs 179 Leads South Africa Chase

Hindi NewsSportsNZ Breaks India Record: Kerrs 179 Leads South Africa Chase | Wellingtonवेलिंग्टन2 घंटे पहलेकॉपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *