





नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

TVS मोटर इंडिया ने आज 31 मार्च को अपनी सबसे पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक अपाचे RTR 160 4V का अपडेटेड 2026 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। अब बाइक के बेस वैरिएंट से ही प्रीमियम फीचर्स जैसे प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑल-LED लाइटिंग और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच मिलेंगे।
2026 TVS अपाचे RTR 160 4V को तीन वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,25,440 रुपए रखी गई है। भारत में 2026 TVS अपाचे RTR 160 4V का सीधा मुकाबला बजाज पल्सर N160 और हीरो एक्सट्रीम 160R 4V से है।

डिजाइन: नए ग्राफिक्स के साथ ऑल LED लाइटिंग
नई अपाचे RTR 160 4V के डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। बाइक का अग्रेसिव स्ट्रीटफाइटर लुक, फ्यूल टैंक और बॉडी लाइन्स लगभग वैसी ही रखी गई हैं।
बड़ा अपडेट लाइटिंग में हैं। अब सभी वैरिएंट्स में नया क्लास-D प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ LED DRLs, LED टेललैंप और LED टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं।
टैंक पर नए ग्राफिक्स, सिंगल-पीस सीट, स्प्लिट ग्रैब रेल, एडजस्टेबल ब्रेक और नए रेस-इंस्पायर्ड 7 कलर ऑप्शन के साथ बाइक का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न हो गया है।

परफॉर्मेंस: सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक
टीवीएस ने अपाचे RTR 160 4V के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है, क्योंकि ये पहले से ही सेगमेंट में सबसे पावरफुल बाइक है। इसमें 159.7cc का सिंगल-सिलेंडर, 4 वॉल्व एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया है, जिसे ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स को असिस्ट एंड स्लिपर क्लच के साथ ट्यून किया गया है। इससे गियर शिफ्टिंग आसान और स्मूद हो जाती है।
इसके साथ तीन राइडिंग मोड्स- अर्बन, रेन और स्पोर्ट मिलते हैं। इंजन अर्बन और रेन में मोड में 15.64PS की पावर और 14.14Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, स्पोर्ट मोड में 17.55PS की पावर और 14.73Nm का मैक्सिमम टॉर्क देता है। बाइक की टॉप स्पीड अर्बन और रेन मोड में 103kmph और स्पोर्ट मोड में 114kmph है।

हार्डवेयर: स्टेबिलिटी के लिए USD फोर्क्स सस्पेंशन
बाइक के मिड और टॉप वैरिएंट में गोल्डन कलर के अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स दिए गए हैं, जो न सिर्फ बाइक को मस्कुलर लुक देते हैं, बल्कि कॉर्नरिंग और तेज रफ्तार में स्टेबिलिटी भी बढ़ाते हैं।
ब्रेकिंग के लिए बेस वैरिएंट में सिंगल चैनल ABS और ऊपर के दोनों वैरिएंट्स में डुअल-चैनल ABS का विकल्प मिलता है। बाइक के डायमेंशन, ग्राउंड क्लीयरेंस और फ्यूल टैंक कैपेसिटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

फीचर्स: अब हर वैरिएंट में प्रीमियम टच
डिस्प्ले: टॉप वैरिएंट में 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सपोर्ट करता है।
सेफ्टी: बाइक के टॉप वैरिएंट में ट्रैक्शन कंट्रोल जैसा मॉडर्न सेफ्टी फीचर बरकरार है, जो 160cc सेगमेंट में बहुत कम देखने को मिलता है।
Source link