
ओप्पो ने भारत में अपनी K-सीरीज का नया स्मार्टफोन ओप्पो K14 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन्स और तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया है। इसकी शुरूआती कीमत 17,999 रुपए रखी गई है। 7000mAh की बैटरी और 45W की चार्जिंग
इस फोन का सबसे मजबूत पक्ष इसकी बैटरी लाइफ है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे बैकअप का दावा करती है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए बॉक्स में 45W का सुपरवूक फास्ट चार्जर मिलता है। भारी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई 8.6mm है और इसका वजन करीब 216 ग्राम है। डिस्प्ले और प्रोसेसर की डिटेल्स
फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित कंपनी के लेटेस्ट ColorOS 15 पर काम करता है। 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन से 1080p रेजोल्यूशन पर 60fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए ट्रिपल रेटिंग
ओप्पो ने इस फोन की ड्यूरेबिलिटी पर काफी काम किया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसका मतलब है कि फोन काफी हद तक धूल और पानी के तेज प्रेशर को झेल सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G के साथ वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4 और USB टाइप-C पोर्ट मिलता है।
Source link
Check Also
Motorola Edge 70 Fusion New Variant Launch
Hindi NewsTech autoMotorola Edge 70 Fusion New Variant Launch | 50MP Sony Camera, 7000mAh Batteryनई …