Sunday , 26 July 2026

होंडा डियो 125 'X-एडिशन' लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹87,733:स्पोर्टी ग्राफिक्स के साथ 8.3hp पावरफुल इंजन, TVS एनटॉर्क से मुकाबला



होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने पॉपुलर स्कूटर डियो 125 का नया ‘X-एडिशन’ लॉन्च किया है। इस नए एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका नया पेंट स्कीम और कॉन्ट्रास्टिंग रेड अलॉय व्हील्स हैं, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं। हालांकि, मैकेनिकली यह स्कूटर पुराने मॉडल जैसा ही है। होंडा डियो 125 का X-एडिशन स्पोर्टी ग्राफिक्स और 8.3hp पावरफुल इंजन के साथ आएगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹87,733 रखी गई है। यह कीमत इसके स्टैंडर्ड बेस वैरिएंट से ₹1,000 ज्यादा है। हालांकि, टॉप-एंड ‘H-स्मार्ट’ वैरिएंट से लगभग ₹3,950 सस्ता है। भारत में इसका मुकाबला TVS एनटॉर्क 125, सुजुकी अवेनिस, यामाहा रेजेडआर 125 हाइब्रिड और हीरो जूम 125 से रहेगा। डिजाइन और कलर: नया डुअल-टोन अवतार परफॉर्मेंस: 123.97CC सिंगल सिलेंडर E-20 कंप्लाइंट पेट्रोल इंजन स्कूटर में 123.97CC का सिंगल सिलेंडर PGM-FI अपडेटेड ऑन-बोर्ड डाइग्नोस्टिक-2 (OBD2) फैन कूल्ड, 4 स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है। इंजन eSP के साथ आता है, जो स्कूटर को साइलेंट तरीके से स्टार्ट करने के लिए तैयार करता है। ये इंजन 8000rpm पर 8.19 bhp की पावर और 4750rpm पर 10.4 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर E-20 कंप्लाइंट पेट्रोल पर भी चलेगा। होंडा का दावा है कि इसमें बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिलती है। हार्डवेयर: 3-स्टेप एडजस्टेबल स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रोलिक रियर सस्पेंशन सस्पेंशन: कंफर्टेबल राइड के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 3-स्टेप एडजस्टेबल स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रोलिक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग: इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक का सेटअप मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है। टायर: स्कूटर में फ्रंट में 12-इंच और रियर में 10-इंच के ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। फीचर्स: TFT डिस्प्ले लेकिन ब्लूटूथ नहीं डिस्प्ले: स्कूटर में फुल डिजिटल TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें स्पीड, ट्रिप मीटर और रियल-टाइम माइलेज जैसी जानकारियां मिलती हैं। हालांकि, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं दी गई है। कॉल/नोटिफिकेशन अलर्ट जैसे फीचर्स केवल टॉप-स्पेक H-स्मार्ट मॉडल में ही मिलते हैं।


Source link

Tiwari Aka

Check Also

Honda ZR-V Launch India | Strong-Hybrid SUV Price & Specs

नई दिल्ली17 घंटे पहलेकॉपी लिंकहोंडा इंडिया ने अपनी नई फ्लैगशिप क्रॉसओवर SUV होंडा ZR-V भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *