Monday , 9 February 2026

Glenn Phillips; NZ Vs AFG T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Rashid Khan


स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड का चौथा मैच आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में होगा। मैच सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस सुबह 10:30 बजे होना है। यह ग्रुप-डी का पहला मैच होगा।

न्यूजीलैंड ने वॉर्म अप मैच में USA को 7 रन से हराया। हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले कीवी टीम को भारत के खिलाफ 4-1 से सीरीज हार झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को प्रैक्टिस मैच में 23 रन से हराया था।

दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला

टी-20 इंटरनेशनल में अब तक दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं। अफगानिस्तान को 1 मैच में जीत मिली है और न्यूजीलैंड ने भी 1 मैच जीता है। 1 मुकाबला रद्द रहा है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले वर्ल्ड कप में खेला गया था। उस मैच को अफगानिस्तान ने 84 रन से अपने नाम किया था। अफगानिस्तान के 159 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 75 रन पर ऑलआउट हो गया था।

मिचेल ने पिछले 10 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए

न्यूजीलैंड टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाते हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक 88 मैच में 2105 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 108 रन रहा है। उनके अलावा डेरिल मिचेल भी शानदार फॉर्म में हैं और पिछले 10 मैचों में उन्होंने सबसे ज्यादा 207 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में ईश सोढी टीम की बड़ी ताकत हैं। उन्होंने 137 मैचों में 162 विकेट झटके हैं।

जादरान-गुरबाज और नबी पर नजरें

अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान ने पिछले 9 मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा 366 रन बनाए हैं। गुरबाज ने 9 मैचों में 143.33 की स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए हैं। वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड में मोहम्मद नबी टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 148 मैच में 2400 से ज्यादा रन बनाए हैं। बॉलिंग में कप्तान राशिद खान टॉप पर हैं।

चेपॉक में स्पिनर्स को फायदा

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रेंडली है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है पिच स्लो और ड्राय होती है, इससे स्पिनरों को मदद मिलती है। यहां 3 टी-20 मुकाबले खेले गए। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 1 मैच जीता, वहीं चेज करने वाली टीमों ने 2 मैच जीते। पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है।

चेन्नई का मौसम साफ रहेगा

8 फरवरी को चेन्नई में मौसम गरम और अधिकतर साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान लगभग 31से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा में उमस रहेगी। शाम को तापमान लगभग 18 से 23 डिग्री तक गिर सकता है। बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, नूर अहमद और नवीन उल हक।

मैच कहां देखें?

इस मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, दैनिक भास्कर एप पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स फॉलो कर सकते हैं।

______________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

T20 वर्ल्डकप 2026 सूर्या ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा:सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड जीते, USA ने 3 कैच छोड़े; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। कप्तान सूर्या ने न सिर्फ मैच जिताऊ पारी खेली, बल्कि विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वे टी-20 में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय बन गए। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

IND Vs ENG U19 World Cup Final Records Photos; Vaibhav Sooryavanshi | Sixes

स्पोर्ट्स डेस्क5 घंटे पहलेकॉपी लिंक14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 175 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *