
जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. अमेरिका ने भारत पर एक्सपोर्ट टैरिफ घटाकर 18% किया 2 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर एक्सपोर्ट टैरिफ 50% से घटाकर 18% करने का ऐलान किया। 2. दलाई लामा को पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला 2 फरवरी को लॉस एंजेलिस में 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ। पहली बार तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड जीता। नेशनल (NATIONAL) 3. अरुणाचल की कबाक यानो ने माउंट एकांकागुआ पर चढ़ाई कर रिकॉर्ड बनाया 1 फरवरी को भारतीय पर्वतारोही कबाक यानो ने अर्जेंटीना में साउथ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। ये चोटी 7-समिट माउंटेन का हिस्सा है। 4. यंत्र इंडिया लिमिटेड मिनीरत्न कैटेगरी-1 में शामिल 2 फरवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस PSU (पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग) यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) को मिनीरत्न श्रेणी-I का दर्जा देने को मंजूरी दी। विविध (MISCELLANEOUS) 5. क्लाइमेट साइंटिस्ट वीरभद्रन रामनाथन को क्राफोर्ड पुरस्कार मिला 2 फरवरी को भारतीय मूल के क्लाइमेट साइंटिस्ट वीरभद्रन रामनाथन को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने क्राफोर्ड पुरस्कार से सम्मानित किया। आज का इतिहास: 4 फरवरी ——————- ये खबरें भी पढ़ें… समंदर-आसमान से भारत 75,000 का सामान बिना टैक्स ला सकेंगे:शटलर देविका सिहाग ने साइना, सिंधु की बराबरी की; 3 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…
Source link
Check Also
Allahabad High Court Over UP TGT Exam Controversy
Hindi NewsCareerAllahabad High Court Over UP TGT Exam Controversy | Paper Leak Update21 मिनट पहलेकॉपी …