Wednesday , 4 February 2026

India Hosts Arab Foreign Ministers Meeting & England Church First Woman Bishop


  • Hindi News
  • Career
  • India Hosts Arab Foreign Ministers Meeting & England Church First Woman Bishop

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. नया AADHAAR ऐप लॉन्च हुआ

29 जनवरी को इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर जितिन प्रसाद ने नई दिल्ली में नया AADHAAR ऐप लॉन्च किया।

  • नया ऐप, पुराने mAdhaar ऐप की जगह बायोमेट्रिक फैसिलिटी के साथ ज्‍यादा सिक्‍योर होगा।
  • ऐप की मदद से यूजर्स स्मार्ट फोन पर ही अपना मोबाइल नंबर या एड्रेस अपडेट कर सकेंगे।
  • नए ऐप में यूजर अधिकतम 5 यानी अपने पूरे परिवार का आधार प्रोफाइल एक्‍सेस कर सकेंगे।
  • नए ऐप से AADHAAR अपडेट या करेक्शन के लिए फिजिकल डॉक्युमेंट या फोटोकॉपी की जरूरत नहीं।
नए ऐप में QR कोड भी होगा जो पेपरलेस वेरिफिकेशन कर सकेगा।

नए ऐप में QR कोड भी होगा जो पेपरलेस वेरिफिकेशन कर सकेगा।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. साराह मुल्‍लाली इंग्लैंड के चर्च की पहली महिला बिशप बनीं

28 जनवरी को साराह मुल्‍लाली इंग्लैंड के चर्च की पहली महिला बिशप बनीं। चर्च ऑफ इंग्‍लैंड के 1,400 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को आर्चबिशप ऑफ कैंटरबरी का पद दिया गया है।

  • इंग्लैंड चर्च के बिशप को दुनिया भर में एंग्लिकन कम्युनिटी का सबसे बड़ा स्पिरिचुअल गुरु माना जाता है।
  • जस्टिन वेल्बी मुल्‍लाली से पहले बिशप के पद पर थे। उनके खिलाफ शिकायत के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • 63 वर्षीय साराह 1999 से 2004 तक इंग्लैंड की चीफ नर्सिंग ऑफिसर रह चुकी हैं।
  • 2005 में, नर्सिंग में उनके योगदान के लिए साराह को ब्रिटिश साम्राज्य की ‘डेम कमांडर’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।
  • 2018 में लंदन के 133वें बिशप के रूप में चुने जाने से पहले, वह क्रेडिटन की बिशप थीं, ये पद उन्होंने 2015 से तीन साल तक संभाला था।
  • साराह की शादी एमोन मुल्लाली से हुई है और उनके दो बच्चे हैं।
सेंट पॉल कैथेड्रल में हुए समारोह में साराह मुल्‍लाली को 106वें आर्कबिशप ऑफ कैंटरबरी का पद दिया गया।

सेंट पॉल कैथेड्रल में हुए समारोह में साराह मुल्‍लाली को 106वें आर्कबिशप ऑफ कैंटरबरी का पद दिया गया।

निधन (DEATH)

3. पूर्व CBSE चेयरमैन फादर थॉमस वी. कुन्नुनकल का निधन

28 जनवरी को पूर्व CBSE चेयरमैन और शिक्षाविद फादर थॉमस वी. कुन्नुनकल का 99 साल की उम्र में निधन हो गया।

  • फादर कुन्नुनकल 1962 से 1974 तक और 1977 से 1979 तक सेंट जेवियर्स स्कूल, दिल्ली के प्रिंसिपल रहे।
  • प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अनुरोध पर कुन्नुनकल 1980 से 1987 तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के चेयरमैन रहे।
  • 1974 में भारत सरकार ने उन्‍हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।
  • 1989 में कुन्नुनकल ने नेशनल ओपन स्कूल की स्थापना की, जिसे अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल कहा जाता है।
  • 3 जुलाई 1926 में केरल के अलाप्पुझा में फादर कुन्नुनकल का जन्म हुआ था। वे 20 जून 1945 को सोसाइटी ऑफ जीसस में शामिल हुए।
2006 में कुन्नुनकल कनाडा में स्थित ‘कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग, वैंकूवर’ के मानद फेलो के तौर पर चुने गए थे।

2006 में कुन्नुनकल कनाडा में स्थित ‘कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग, वैंकूवर’ के मानद फेलो के तौर पर चुने गए थे।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

4. भारत पहली बार अरब के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा

31 जनवरी को भारत पहली बार अरब के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। भारत और UAE की संयुक्त अध्यक्षता में ये बैठक नई दिल्ली में होगी।

  • अरब लीग के 22 सदस्य देशों के विदेश मंत्री और सेक्रेटरी बैठक में शामिल होंगे।
  • मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान, बहरीन, सोमालिया, मॉरिटानिया और लीबिया समेत अन्य देशों के विदेश मंत्री बैठक में शामिल होंगे।
  • बैठक में अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, शिक्षा, मीडिया और संस्कृति जैसे मुद्दों पर वार्ता होगी।
  • भारत और अरब देश के मंत्रियों की ये दूसरी बैठक है। पहली बैठक 2016 में बहरीन में हुई थी।
  • 2002 में भारत-अरब के बीच कम्युनिकेशन शुरू हुआ था और इसके बाद 2008 में अरब-भारत सहयोग के लिए पहला मंच बनाया गया था।
भारत और अरब देश के मंत्रियों की ये दूसरी बैठक है।

भारत और अरब देश के मंत्रियों की ये दूसरी बैठक है।

5. RBI ने यूरोपीय सिक्योरिटी मार्केट अथॉरिटी के साथ MoU साइन किया

28 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यूरोपीय सिक्योरिटी मार्केट अथॉरिटी (ESMA) के साथ एक MoU साइन किया।

  • EU प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन की भारत यात्रा के दौरान ये समझौता ज्ञापन (MoU) साइन हुआ।
  • MoU का उदेश्य ESMA के जरिए क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) और अन्य RBI रेगुलेटेड कंपनियों को मान्यता देना है।
  • यूरोपीयन बैंक के क्लीयरिंग मेंबर अब इंडियन क्लीयरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CCP) के जरिए अपने काम कर सकेंगे।
  • ये MoU फरवरी 2017 में साइन हुए पुराने MoU की जगह लेगा।

आज का इतिहास:

30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या हुई। नई दिल्ली स्थित बिड़ला भवन में वे संध्याकालीन प्रार्थना के लिए जाते समय तभी, नाथूराम गोडसे ने उन पर पिस्तौल से तीन गोलियां दागी थीं।

30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • 1971 – इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण हुआ।
  • 1997 – सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियां संगम में विसर्जित हुईं।
  • 2007 – टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से ज्यादा में खरीदा।

———————–

ये खबरें भी पढ़ें…

ट्रम्प से तनाव के बीच भारत-रूस नौसेना अभ्‍यास होगा: पूर्व राष्‍ट्रपति की पत्‍नी को 20 महीने जेल की सजा; 29 जनवरी के करेंट अफेयर्स

नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबरें रहीं महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के निधन और साउथ कोरिया की पूर्व फर्स्‍ट लेडी किम कियोन को सजा मिलने की। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

NCERT, Bihar ASI & Income Tax Vacancies Announced

11 मिनट पहलेकॉपी लिंकआज की सरकारी नौकरी में जानकारी NCERT में 117 पदों पर भर्ती, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *