Wednesday , 5 August 2026

मुंबई- अक्षय कुमार के काफिले की कार ऑटो से टकराई:हादसे में दो लोग गंभीर घायल; एक्टर दूसरी कार में पत्नी ट्विंकल के साथ बैठे थे



मुंबई के जुहू इलाके में सोमवार रात करीब 9 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें अक्षय कुमार के काफिले की एक गाड़ी भी चपेट में आ गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पहले एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी, जिसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर अक्षय कुमार के काफिले वाली कार से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो चालक और उसमें सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त अक्षय कुमार और उनकी पत्नी काफिले की आगे चल रही दूसरी कार में सवार थे। उस कार को भी हल्की टक्कर लगी, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन हादसे में शामिल सभी गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे का वीडियो भी सामने आया जहां अक्षय की गाड़ी ऑटो के ऊपर पलटी हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… पुलिस जांच में जुटी फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस हादसे को लेकर कोई आधिकारिक शिकायत या एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। यह भी साफ नहीं हो पाया है कि मर्सिडीज चालक की गलती से हादसा हुआ या किसी तकनीकी वजह से। अक्षय कुमार की टीम की तरफ से बयान का इंतजार इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार की टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थिति को जल्द ही काबू में कर लिया गया। फैंस के लिए राहत की बात है कि एक्टर और उनकी पत्नी ट्विंकल इस हादसे में सही सलामत हैं।


Source link

Tiwari Aka

Check Also

बिग बॉस में क्या सलमान के साथ नजर आएंगे शाहरुख:सलमान बोले- जो करण-अर्जुन में हुआ था वही दोबारा होगा; 6 सितंबर से शुरू होगा शो

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का पहला प्रोमो मेकर्स ने जारी कर दिया है। इसमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *