







- Hindi News
- Career
- Maria Machado Gifts Nobel Peace Prize To Trump; Trade Union Leader Chandrashekhar Basu Dies
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मारिया मचाडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को अपना नोबेल पीस प्राइज दिया। हेनली एंड पार्टनर्स रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट 5 अंक ऊपर आया।
ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. मारिया मचाडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को अपना पीस प्राइज दिया
15 जनवरी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो से मुलाकात की।

अक्टूबर 2025 में मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- इस मुलाकात के बाद माचाडो ने ट्रम्प को अपना नोबेल शांति पुरस्कार मेडल भेंट किया।
- वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अगवा करने के बाद ट्रम्प की किसी भी वेनेजुएलाई नेता से पहली आमने-सामने की मुलाकात थी।
- माचाडो को ‘वेनेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण लड़ाई’ के लिए ये सम्मान मिला था।
- मचाडो ने ट्रम्प को नोबेल पुरस्कार देते हुए 1825 में अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के हीरो मार्क्विस डे लाफायेट का उदाहरण दिया।
नोबेल पुरस्कार गिफ्ट करने को लेकर नियम
- नोबेल दिए जाने के बाद पुरस्कार को रद्द नहीं किया जा सकता।
- एक बार घोषित किया विजेता ही फाइनल नोबेल प्राइज विनर होता है।
- नोबेल को शेयर नहीं किया जा सकता, न ही एक से ज्यादा लोग इसे साथ में ले सकते हैं।
- नोबेल किसी को ट्रांसफर या गिफ्ट भी नहीं किया जा सकता है।
- नोबेल लॉरिएट की उपाधि कभी नहीं बदल सकती। सिर्फ मूल विजेता ही हमेशा “नोबेल पुरस्कार विजेता” कहा जा सकता है।
- यह नियम नोबेल फाउंडेशन के स्टैट्यूट्स पर आधारित हैं। पुरस्कार देने वाली संस्था के फैसले पर कोई अपील नहीं की जा सकती और पुरस्कार स्थाई होता है।
2. हेनली एंड पार्टनर्स रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट 5 नंबर ऊपर पहुंचा
हेनली एंड पार्टनर्स की 2026 की पासपोर्ट रैंकिंग में भारत 5 नंबर की छलांग लगाकर 80वें नंबर पर पहुंच गया है। भारत के साथ अल्जीरिया और नाइजर भी शामिल हैं।

नई रैंकिंग के मुताबिक, भारतीय नागरिक अब 55 देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल यात्रा कर सकते हैं।
- साल 2025 में भारत की रैंक 85 थी।
- इस लिस्ट में सिंगापुर टॉप पर है, जिसके पासपोर्ट 192 देशों में बिना वीजा यात्रा की जा सकेगी।
- जापान को 188 देशों में और दक्षिण कोरिया को भी लगभग इतने ही देशों में यात्रा की सुविधा मिली है।
- वहीं, पाकिस्तान की नई रैंकिंग 98वीं है, वहीं बांग्लादेशी पासपोर्ट 95 वें नंबर पर है।
- भारतीय यात्री दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका, कैरिबियन और कुछ द्वीपीय देशों में बिना वीजा जा सकते हैं।
- वहीं, यूरोप, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और पूर्वी एशिया के कई देशों में जाने के लिए अभी भी पहले से वीजा लेना जरूरी है।
- लिस्ट में टॉप 10 ज्यादातर यूरोपीय देशों के पासपोर्ट हैं, जिनके नागरिक 180 से ज्यादा देशों में यात्रा कर सकते हैं।
- इस सूची में अफगानिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर रहा, जिसके नागरिक सिर्फ 24 देशों में ही यात्रा कर सकते हैं।
- ये रैंकिंग पासपोर्ट होल्डर्स को बिना वीजा कितने देशों में जाने की परमिशन है इसी के आधार पर तय की जाती है।
3. गणतंत्र दिवस पर एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग भारत आएंगे
26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय कमीशन के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भारत आएंगे और मुख्य अतिथि होंगे।

यात्रा के दौरान 16वें भारत-यूरोपीय काउंसिल समिट की सह-अध्यक्षता भी करेंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दोनों नेता 25 जनवरी से भारत की 3 दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचेंगे।
- प्रेसिडेंट कोस्टा और राष्ट्रपति वॉन डेर लेयेन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे, फिर पीएम मोदी के साथ वार्ता करेंगे।
- इस दौरान भारत-EU बिजनेस फोरम भी आयोजित की जा सकती है।
- इससे पहले भारत-EU बिजनेस फोरम जुलाई 2020 में आयोजित की थी।
एग्रीमेंट (AGREEMENT)
4. कोल मिनिस्ट्री ने डीवीसी के साथ एग्रीमेंट किया
16 जनवरी को कोल मिनिस्ट्री ने दामोदर घाटी निगम (DVC) के साथ 3 कोल ब्लॉकों के लिए एग्रीमेंट किया है।

एग्रीमेंट में 7,350 करोड़ रुपए का इंवेस्टमेंट किया जाएगा।
- ये ब्लॉक धुलिया उत्तर, पीरपैंती और मंदाकिनी हैं।
- इस इंवेस्टमेंट से 4621 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट होगा।
5. भारत और इजराइल ने मत्स्य पालन के लिए एक जॉइंट MoU साइन किया
15 जनवरी को भारत और इजराइल के बीच मत्स्य पालन और जलीय कृषि से जुड़ा एक जॉइंट MoU पर साइन किया।

जॉइंट MoU इजराइल में आयोजित ब्लू फूड सिक्योरिटी: सी द फ्यूचर 2026 समिट कॉन्फ्रेंस के दौरान साइन किए।
- ये तीन दिवसीय समिट कल इजराइल के इलियट में पूरी हुई।
- फिशरी मिनिस्ट्री के मुताबिक, इसमें एनिमल हसबेंडरी, डेयरी, मछली पकड़ने की एडवांस टेक्नोलॉजी पर काम किया जाएगा।
- केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने इसमें हिस्सा लिया था।
निधन (DEATH)
6. वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता चंद्रशेखर बसु का निधन
16 जनवरी को वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ सदस्य चंद्रशेखर बसु का निधन हो गया। वो 103 साल के थे

महज दस दिन पहले भुवनेश्वर में आयोजित बीमा कर्मचारियों के अखिल भारतीय सम्मेलन में चंद्रशेखर ने हिस्सा लिया था।
- बीमा कर्मचारी आंदोलन के अग्रणी नेता तथा ‘ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉयाज एसोसिएशन’ (AIIEA) के अध्यक्ष रहे थे।
- बसु 1944 में हिंदुस्तान इंश्योरेंस कंपनी से जुड़े और उसी साल कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने थे।
- बीमा क्षेत्र के राष्ट्रीयकरण के बाद बसु ने नेशनल लेवल पर बीमा कर्मचारियों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
17 जनवरी का इतिहास:
- 2020:पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बापू नाडकर्णी का निधन हुआ।
- 2007: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल बेवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया।
- 1979: सोवियत संघ (USSR) ने परमाणु परीक्षण किया।
- 1946: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की पहली बैठक हुई थी।
- 1943: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और US प्रेसिडेंट फ्रैंकलिन रूसवेल्ट की मोरक्को में मुलाकात की।
पिछले दिन का ये करेंट अफेयर भी पढ़ें….
करेंट अफेयर्स 16 जनवरी:सीनियर IPS शत्रुजीत कपूर ITBP के महानिदेशक बने; जयपुर के महल रोड पर 78वीं आर्मी डे परेड हुई

जयपुर के महल रोड पर 78वीं आर्मी डे परेड हुई। शत्रुजीत कपूर को ITBP के महानिदेशक बने। INSV कौंडिन्य गुजरात से ओमान पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें…
1942: पूर्व हैवीवेट चैंपियन अमेरिकी बॉक्सर मोहम्मद अली का जन्म हुआ।
1941: सुभाष चन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप निकलकर जर्मनी रवाना हुए।
1918: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देश कमाल अमरोही का जन्म हुआ था।
1917: US ने तीन आइसलैंड- सेंट थॉमस, सेंट जॉन और सेंट क्रोइक्स 25 मिलियन डॉलर में खरीदे।
1706: अमेरिकी लेखक बेंजामिन फ्रेंकलिन का जन्म हुआ था।
1595: फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
Source link