Saturday , 9 May 2026

India’s Vikram Rathour appointed Sri Lanka’s batting coach | श्रीलंका के बैटिंग कोच बने विक्रम राठौर: 18 जनवरी से 10 मार्च तक जिम्मेदारी संभालेंगे; 5 साल तक भारत के कोच भी रहे


स्पोर्ट्स डेस्क6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
विक्रम राठौर करीब 2 महीने तक श्रीलंका टीम के साथ रहेंगे। - Dainik Bhaskar

विक्रम राठौर करीब 2 महीने तक श्रीलंका टीम के साथ रहेंगे।

टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौर अब श्रीलंका के बैटिंग कोच बन गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए राठौर को सलाहकार कमेटी का हिस्सा बनाया। वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। राठौर 18 जनवरी से 10 मार्च तक श्रीलंका टीम के साथ रहेंगे।

श्रीधर भी श्रीलंका के कोचिंग स्टाफ में शामिल भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर भी श्रीलंका टीम के साथ जुड़े हैं। उन्हें पिछले महीने ही टीम ने कोचिंग सेट-अप का हिस्सा बनाया था। श्रीधर और राठौर दोनों को ही वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम के साथ जोड़ा गया। ICC टूर्नामेंट खत्म होने के बाद दोनों का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा।

भारत के ही आर श्रीधर श्रीलंका के फील्डिंग कोच भी हैं।

भारत के ही आर श्रीधर श्रीलंका के फील्डिंग कोच भी हैं।

5 साल तक टीम इंडिया के कोच रहे राठौर सितंबर 2019 से जुलाई 2024 तक टीम इंडिया के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं। इस दौरान रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ टीम के हेड कोच रहे। फिलहाल राठौर IPL टीम राजस्थान रॉयल्स में लीड असिस्टेंट कोच की भूमिका भी निभा रहे हैं।

विक्रम राठौर 2019 से 2024 तक टीम इंडिया के बैटिंग कोच रहे।

विक्रम राठौर 2019 से 2024 तक टीम इंडिया के बैटिंग कोच रहे।

ग्रुप-बी में है श्रीलंका 2014 की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका इस बार ग्रुप-बी में है। टीम को आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और ओमान के ग्रुप में रखा गया। टीम 8 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ मैच से अपना अभियान शुरू करेगी।

श्रीलंका में 14 साल बाद ICC टूर्नामेंट होगा, 2012 में आखिरी बार यहां टी-20 वर्ल्ड कप ही खेला गया था। तब वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को ही फाइनल हराकर टाइटल जीता था।

———————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत में वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहता बांग्लादेश

मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाने के बाद बांग्लादेश ने भारत में वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया।

मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाने के बाद बांग्लादेश ने भारत में वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की टी-20 वर्ल्ड कप के वेन्यू बदलने की मांग खारिज कर दी है। ICC ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश को अपने सभी लीग मैच भारत में ही खेलने होंगे, नहीं तो उसे अपने अंक गंवाने पड़ेंगे। हालांकि, BCB ने इन दावों का खंडन किया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी:RCB मैच से पहले रायपुर पहुंचे कप्तान; पीठ में खिंचाव के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या चोट के बाद रायपुर पहुंच गए हैं। वे रविवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *