Saturday , 20 June 2026

Google Gmail Update: How to Change Your Email Address Now | Gmail यूजर्स अब अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे: गूगल ला रहा नया फीचर; पुराने इनबॉक्स में ही आएंगे नए मेल, डेटा भी सुरक्षित रहेगा


नई दिल्ली8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया के सबसे पॉपुलर ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल (Gmail) के करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। गूगल जल्द ही एक ऐसा फीचर लॉन्च करने जा रहा है, जिसका इंतजार पिछले दो दशकों से किया जा रहा था।

अब यूजर्स अपने पुराने या ‘अजीब’ लगने वाले ईमेल एड्रेस (@gmail.com) को बदल सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए उन्हें नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी और न ही उनका पुराना डेटा डिलीट होगा।

गूगल के एक सपोर्ट पेज के जरिए इस नए अपडेट की जानकारी सामने आई है। अब तक नियम यह था कि एक बार जो ईमेल एड्रेस बन गया, उसे बदला नहीं जा सकता था।

अगर किसी को नया एड्रेस चाहिए होता था, तो उसे नया अकाउंट बनाकर अपना पूरा डेटा (कॉन्टैक्ट्स, फोटोज, ड्राइव फाइल्स) मैनुअली ट्रांसफर करना पड़ता था, जो काफी सिरदर्द वाला काम था।

पुराना एड्रेस ‘एलियस’ बन जाएगा, ईमेल मिस नहीं होंगे

गूगल के इस नए अपडेट के बाद जब आप अपना ईमेल एड्रेस बदलेंगे, तो आपका पुराना एड्रेस पूरी तरह खत्म नहीं होगा। वह एक ‘एलियस’ (Alias) के तौर पर आपके अकाउंट से जुड़ा रहेगा।

इसका मतलब यह है कि अगर कोई आपके पुराने ईमेल एड्रेस पर कोई मेल भेजता है, तो वह भी आपके नए इनबॉक्स में ही डिलीवर होगा। आप अपने पुराने और नए, दोनों एड्रेस से लॉग-इन कर सकेंगे।

साल में एक बार और लाइफ में 3 बार मिलेगा मौका

गूगल ने इस फीचर के साथ कुछ शर्तें भी रखी हैं ताकि इसका गलत इस्तेमाल न हो सके। सपोर्ट डॉक्यूमेंट के मुताबिक, एक यूजर साल में केवल एक बार ही अपना जीमेल एड्रेस बदल पाएगा।

पूरे लाइफटाइम में एक अकाउंट के लिए अधिकतम 3 बार ही एड्रेस बदलने की अनुमति दी जाएगी। यानी एक अकाउंट से कुल 4 एड्रेस (1 ओरिजिनल + 3 बदलाव) लिंक हो सकते हैं।

भारत में सबसे पहले दिख सकते हैं बदलाव

दिलचस्प बात यह है कि इस फीचर की जानकारी सबसे पहले गूगल के हिंदी सपोर्ट पेज पर देखी गई है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि गूगल इस फीचर की टेस्टिंग या शुरुआती रोलआउट भारत से कर सकता है।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल ग्लोबल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन सपोर्ट पेज पर ‘धीरे-धीरे रोलआउट’ होने की बात लिखी गई है।

‘गलती’ सुधारने का मौका मिलेगा

सोशल मीडिया पर इस खबर के आते ही यूजर्स अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने स्कूल या कॉलेज के दिनों में ‘coolboy’ या ‘funnysneha’ जैसे नाम से ईमेल आईडी बना ली थी, जो अब प्रोफेशनल लाइफ में इस्तेमाल करने में अजीब लगती है। इस फीचर के आने के बाद ऐसे करोड़ों लोग अपनी डिजिटल पहचान को बिना डेटा खोए अपडेट कर सकेंगे।

वर्क-स्पेस और स्कूल अकाउंट्स के लिए अलग नियम

यह सुविधा फिलहाल पर्सनल जीमेल अकाउंट्स के लिए बताई जा रही है। अगर आपका ईमेल एड्रेस ऑफिस, स्कूल या किसी ग्रुप (जैसे- name@company.com) की ओर से दिया गया है, तो इसे बदलने के लिए आपको अपने एडमिनिस्ट्रेटर से संपर्क करना होगा। सामान्य @gmail.com यूजर्स इसे अपने ‘माय अकाउंट’ (My Account) सेक्शन में जाकर बदल सकेंगे।

पूरी खबर पढ़ें…

2026 कावासाकी निजा 1100SX लॉन्च: शुरुआती कीमत ₹14.42 लाख, नए कलर और E20 इंजन के साथ मिलेगी

जापानी टू-व्हीलर दिग्गज कावासाकी ने भारत में अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल निंजा 1100SX का 2026 एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए तैयार की गई है, जो लंबी जर्नी के साथ-साथ स्पोर्ट्स बाइक जैसी रफ्तार और परफॉर्मेंस चाहते हैं। कंपनी ने इस बार बाइक के इंजन को नए उत्सर्जन मानकों (E20 कंप्लायंट) के हिसाब से अपडेट किया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link
Tiwari Aka

Check Also

Motorola Edge 70 Fusion New Variant Launch

Hindi NewsTech autoMotorola Edge 70 Fusion New Variant Launch | 50MP Sony Camera, 7000mAh Batteryनई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *